बुधवार, 1 अप्रैल 2026

चित्रांशों के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव कल, होगा भव्य सामुहिक सन्ध्या आरती

गिरिडीह(Giridih) । समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव कार्यक्रम हर वर्ष चैत्र पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस अवसर पर गिरिडीह शहरी क्षेत्र के पुराना जेल परिसर स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ परिवार द्वारा अपने आराध्य देव का भव्य सामूहिक सन्ध्या आरती एवं दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं।




इस वर्ष गुरुवार यानि कल 2 अप्रैल को चैत पूर्णिमा है। कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कल चैत पूर्णिमा के मौके पर चित्रगुप्त प्रकटोत्सव एवं हनुमान जयंती का कार्यक्रम काफी धूमधाम से आयोजित करेगी। उक्त जानकारी संस्था के जिलाध्यक्ष एमके वर्मा एवं सचिव संजीव सिन्हा सज्जन ने संयुक्त रूप से दी।


पदाधिकारी द्वय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परम्परागत तरीके से भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। पुराना जेल परिसर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर स्थित माँ दुर्गा, भगवान भोले नाथ, हनुमान जी एवं श्री चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा के समक्ष भव्य सन्ध्या आरती एवं दीपोत्सव किया जायेगा।


पदाधिकारी द्वय ने चित्रांश समाज के साथ साथ सर्व समाज के लोगों से उक्त भव्य सामूहिक सन्ध्या आरती कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने और भगवान श्री चित्रगुप्त समेत अन्य देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें