बुधवार, 1 अप्रैल 2026

रफ्तार का कहर : दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर मे एक युवक की मौत, एक गम्भीर


गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। युवा वर्ग के हाथों में बाइक आते ही वो उसे हवा से बात कराने को आतुर हो जाते हैं। जिला प्रशासन, यातायात पुलिस और जिला परिवहन कार्यालय की ओर से बार बार सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है, यातायात के नियमों से वाहन चालकों को अवगत कराया जाता है। लेकिन वाहन चालक उसे अमल में नहीं लाते और दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं।




ताजा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोदेया मोड़ के समीप है। जहां आज सुबह तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये और बाइक सवार सड़क पर गिर गये। टक्कर की आवाज सुन काफी लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आनन फानन में दोनों को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक कोदेया गांव निवासी सागर कुमार था। वहीं गम्भीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार रोहित का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।


घटना की खबर सुन मृतक और घायल युवक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक सागर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें