सोमवार, 9 मार्च 2026

लंबे समय से फरार दो नक्सलियों को पटना एसटीएफ की टीम ने बेंगाबाद से किया गिरफ्तार

गिरिडीह (Giridih)। लंबे समय से फरार नक्सली दस्ता के दो सक्रिय सदस्यों को पटना एसटीएफ की टीम ने गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। बिहार पुलिस को उक्त दोनों नक्सलियों की लंबे समय से तलाश थी।



गिरफ्तार नक्सलियों में बिहार के जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार गांव का निवासी पंकज यादव और कोडरमा जिले के सतागवां थाना क्षेत्र के तांती भागलपुर गांव निवासी पवन सिंह शामिल हैं। बताया गया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार और झारखंड के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।



गिरफ्तार दोनों नक्सली बिहार के चकाई प्रखंड अंतर्गत चरकापत्थर थाना कांड संख्या 143/25 के मुख्य आरोपी हैं और लंबे समय से फरार थे। पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव में शरण लेकर छिपे हुए हैं। उक्त सूचना पर पटना एसटीएफ की टीम बेंगाबाद पहुंची और बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस की संयुक्त टीम ने मंझलाटोल गांव में छापेमारी को दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें