गिरिडीह (Giridih)। यूपीएससी (सिविल सेवा) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले गिरिडीह के दो परीक्षार्थियों नाजिया परवीन और करण कुमार सेठ को उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज एक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया।
इस दौरान डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि दोनों परीक्षार्थियों ने सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कहा कि इन दोनों ने अपनी मेहनत से सफलता हासिल की है और अब वे अपनी सेवा देश को समर्पित करेंगे।
उपायुक्त ने कहा की अगर किसी को कोई भी मुकाम हासिल करने की इच्छा हो और उसे हासिल करने के लिये पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करें तो सफलता अवश्य ही प्राप्त होती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें