गिरिडीह (Giridih)। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार को संयुक्त अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। नगर प्रबंधक विपिन विमल टोप्पो और यातायात इंस्पेक्टर दुग्गन टोपनो की अगुवाई में यह अभियान शहरी क्षेत्र के नेता जी चौक से अंबेडकर चौक, जेपी चौक, कोर्ट रोड तक चलाया गया।
इस दौरान फोर लेन सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने वाले का चलान काटा गया। वहीं कई को हिदायत देकर आगे से वाहन पार्क नहीं करने की नसीहत दी गई। सड़क के किनारे ठेला लगाकर दुकान सजाने वाले दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया।
नगर प्रबंधक ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण के बाद सड़क के दोनों और वाहन पार्क करने की शिकायत लगातार प्राप्त हो रही थी। जिससे न केवल आवागमन में परेशानी बल्कि जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। वही अधिवक्ता संघ द्वारा कोर्ट परिसर के आसपास ठेले खोमचे वालों और आम लोगों द्वारा गाड़ी पार्क करने की सूचना मिली थी। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर इस अभियान चलाया गया।
वही यातायात की इंस्पपेक्टर ने आम लोगों से सड़क के किनारे वाहन पार्क नहीं करने की अपील की। ताकि लोगों को समस्या उत्पन्न ना हो। मौके पर शिवम कुमार, रवि वर्मा, निशांत वर्मा, अमित राय, प्रशांत कुमार, राहुल हाड़ी, छोटू रविदास सहायक पुलिस शुभम कुमार रामप्रसाद सहित पुलिस जवान मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें