गिरिडीह(Giridih)। पचम्बा थाना क्षेत्र के राजा हाता से मारपीट और गोलीबारी का मामला प्रकाश में आया है। यहां उधार में दिये रुपये की मांग करने पर देनदार द्वारा लेनदार के साथ न केवल मारपीट किया। बल्कि उसे डराने धमकाने को लेकर हवाई फायर भी किया। मौके से लेनदार किसी तरह जान बचा भागने में सफल रहा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों ही पक्षों को समझा बुझा मामले को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार राजा हाता निवासी सद्दाम रैन ने अपने पड़ोसी अबुल रैन को 5 लाख रूपये उधार दिया था। जिसकी मांग करने पर अबुल रैन अक्सर टाल मटोल करता था। रात सद्दाम रैन ने पुनः अबुल रैन से अपने रुपये की मांग किया तो अबुल रैन ने उसके साथ मारपीट किया और उसे डराने धमकाने की नीयत से हवाई फायर भी किया गया।
पीड़ित सद्दाम रैन ने बताया कि अबुल रैन ने 2 साल पहले जमीन के लेन-देन के लिए उनसे 5 लाख रूपये लिया था। सद्दाम जब भी रूपये वापस करने को कहते तो अबुल रैन उनसे मारपीट करता था। सद्दाम रैन बताया कि बीती रात वह अपने तेलोडीह स्थित दुकान से अपने घर राजा हाता जा रहे थे। इसी बीच घात लगाये बैठे अबुल रैन, मो०राजा, मो०निसार , मो० हारून आदि ने उसपर हमला किया और मारपीट करने लगे। इस दौरान मो० राजा और अबुल रैन ने हवाई फायर भी किया। वह किसी तरह भागकर अपने घर घूस गये और अपनी जान बचायी। सद्दाम रैन ने जान के खतरे का अंदेशा जताते हुए जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है।
वहीं दुसरे पक्ष अबुल रैन के लोगों का कहना है कि उक्त लेन-देन के मुद्दे को लेकर रात में पंचायत चल रही थी। इसी बीच सद्दाम रैन वहां हवाई फायर कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलते ही पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार मध्य रात्रि में ही घटना स्थल पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने पचम्बा थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें