मंगलवार, 16 दिसंबर 2025

गिरिडीह में भू-माफिया का कहर, लाठी डंडे से मार भू-स्वामियों को किया घायल, घायलों में छह महिलाएं शामिल

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भू-माफिया जबरन अपनी दबंगता, पैसे की ताकत और पुलिस प्रशासन का अप्रत्यक्ष संरक्षण के बल पर जमीन पर कब्जा करने में लगे हैं। पचम्बा थाना क्षेत्र के तेलोडीह में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।


जहां जबरन जमीन पर कब्जा करने पहुंचे एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना में आठ लोग को घायल हो गए। घायलों में नूरजहां खातून, अमना खातून, सरफुद्दीन अंसारी, आशमा खातून, अफशाना खातून, मुस्लिम अंसारी, नाजवून खातून और कुलसुम बीबी शामिल है। सभी घायलों को आनन फानन में इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन सभी घायलों का इलाज चल रहा है।


घटना के संबंध में घायल नूरजहां खातून ने बताया कि गोतिया के साथ उक्त जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। यधपि वह जमीन उनकी है। उक्त  जमीन पर हमलोग बाउंड्री करा रहे थे। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को मिली तो वे लोग मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। दूसरे पक्ष के लोगों ने इस दौरान गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भेजी गयी थी। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है। इस दौरान एक दूसरे पक्ष के एक आदमी जमरुदिन अंसारी उर्फ़ सेठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें