गिरिडीह(Giridih)। पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन पर मनाये जाने वाले मुस्लिम धर्मावलम्बियों का त्योहार ईद मिलाद उन्नबी के मद्देनजर मंगलवार को नगर थाना में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी ज्ञान रंजन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शांति समिति के सदस्यगण एवं नगर क्षेत्र के प्रबुद्धजन शामिल हुए। सबों ने शांतिपूर्ण माहौल में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन को मानने की बातें पुलिस प्रशासन को दी।
बैठक के दौरान डीजे पर प्रतिबंध, जुलूस में मोटर साइकिल (बाइक) के साथ साथ अन्य किसी भी तरह की विवादित झंडे को शामिल करने को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। जुलूस में शामिल लोग एक साथ पैदल जुलूस चलकर बरवाडीह करबला मैदान पहुंचेंगे। वहीं जुलूस में विवादित नारे लगाने को भी प्रतिबंधित किया गया है। उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस निकाला जाएगा।
सदस्यों ने त्योहार के मद्देनजर शहर की सड़कों के साथ साथ करबला मैदान की साफ सफाई एवं वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिये शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग प्रशासन से की। ताकि त्योहार सोहर्दपूर्ण सम्पन्न हो सके।
बैठक में राकेस मोदी, इरशाद अहमद वारिश, मदनलाल विश्वकर्मा, बुलन्द अख्तर, रंजीत बरनवाल, विवेश जालान, अशोक यादव, नरुल होदा, असद उल्लाह, अरुण गुप्ता, नसीम अंसारी, अजीत कुमार भदानी, शेफ अली गुड्डू, अनवर अली, गुड्डू खान, मो आजाद, मो फिरोज, दीपक शर्मा समेत काफी लोग मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें