गिरिडीह (Giridih)। जिले के सरिया थाना क्षेत्र में बीती रात भीषण चोरी की घटना घटित हुई है। चोरों ने इस दौरान नगदी व जेवरात समेत 30 लाख कि संपत्ति पर हाथ साफ किया है। इस भीषण चोरी की घटना से लोग काफी आक्रोशित हैं। आक्रोशित लोगों नें सरिया - हजारीबाग रोड़ को जाम कर अविलम्ब मामले की जांच करने और दोषियों को सलाखों के पीछे डालने की पुलिस प्रशासन से मांग की है।
सरिया थाना क्षेत्र पेठियाटांड निवासी व्यवसायी कैलाश मंडल के घर यह भीषण चोरी की घटना घटित हुई है। गृहस्वामी की माने तो रात में घर के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोरों नें घर का ताला तोड़ कर घर मे धावा बोला और 15 लाख रूपये नगदी ओर लाखों रुपये के जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह जब घर के लोगों की नींद खुली तो घर का सारा सामान बिखरा देखा।
अलमारी व बक्से को खुला देख सबों के होश उड़ गए। चोरी की घटना के बाद परिवार की महिला का रो रो कर बुरा हाल था। बहरहाल सरिया थाना की पुलिस मामले की जांच - पड़ताल करने में जुट गई है।
बता दें कि बीते कुछ दिनों में क्षेत्र में लगातार चोरी,डकैती जैसे अपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। लगभग चार महीने के अंतराल में यह आठवीं चोरी की घटना क्षेत्र में घटी है। जिस कारण सरिया के व्यवसायियों, आम जनमानस में खासा आक्रोश देखा गया। आक्रोशित लोगों ने रांची-दुमका सड़क मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई व चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।
सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने जहां भुक्तभोगी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं उन्होंने प्रशासन इस मामले को जल्द से जल्द उदभेदन करने और क्षेत्र में शांति कायम रहे इस दिशा में उचित कदम उठाने का आग्रह किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें