रविवार, 11 मई 2025

पूर्व विधायक मुन्ना लाल के पिता सह प्रसिद्ध उद्योगपति गोबर्धन लाल का निधन, शोक में डूबा शहर

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह के पूर्व विधायक मुन्ना लाल के पिता सह प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी गोबर्धन लाल का आज सुबह दुर्गापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वो पिछले कई वर्षों से बीमार थे। कुछ दिनों पूर्व उनकी तबियत अत्यधिक खराब होने के कारण परिजन उन्हें इलाज हेतु दुर्गापुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान आज सुबह लगभग 8 बजे ह्रदयाघात की चपेट में आकर 87 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने पीछे तीन पुत्र व दो पुत्री का भरा पूरा छोड़ गए हैं।


गिरिडीह के प्रसिद्ध लौह फैक्ट्री लाल स्टील के मालिक  उद्योगपति सह समाजसेवी गोबर्धन लाल जीवन पर्यंत समाज की सेवा करते रहे। उन्होंने अपने जीवन मे काफी उतार चढ़ाव देखा, लेकिन कभी विचलित नहीं हुए। वे मुन्ना ऑयल मिल नामक तेल मिल से अपना व्यवसायिक सफर की शुरुवात किया। बाद में उन्होंने लाल स्टील और नैयाडीह हाई टेक नामक लौह फैक्ट्री की स्थापना कर गिरिडीह में एक कृतिमान स्थापित किया। परिवार और समाज के लिये हमेशा एक स्तम्भ बन कर खड़े रहे। उनके पुत्रों जय प्रकाश लाल, मुन्ना लाल व विजय लाल ने भी उनके पद चिन्ह को अपनाया और समाज की सेवा में जुटे हैं। वहीं उनके पोते भी चिकित्सा के क्षेत्र में उतर गिरिडीह वासियों की सेवा कर रहे हैं।


उनके निधन की खबर ज्योंहि गिरिडीह पहुंची पूरे गिरिडीह में शोक की लहर दौड़ गयी। गिरिडीह के औधोगिक घरानों के साथ साथ समाजिक संगठनों एवं उन्हें जानने वालों काफी शोकमग्न हैं। काफी संख्या में लोग उनके बरगंडा स्थित आवास पहुंच शोक संतप्त परिवार से मिल अपनी संवेदना व्यक्त किया। 
 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें