मंगलवार, 1 अप्रैल 2025

गिरिडीह में दो पक्ष आपस मे उलझे, हुआ पथराव, पुलिस ने सम्भाला मोर्चा, स्थिति नियंत्रित में

गिरिडीह (Giridih)। नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह में सोमवार ईद पर्व की रात दो पक्षों में पथराव हुआ है। जिससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमा अलर्ट मोड़ में आ गयी। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉ बिमल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पदाधिकारियों को घटना स्थल पहुंचने का निर्देश दिया।


निर्देश मिलते ही क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर भ्रमण कर रहे एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचम्बा इंस्पेक्टर मंटू कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार के साथ कई अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और स्थिति को संभाला।


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ईद पर्व के दिन किसी बात को लेकर दोनों पक्षो के बीच  विवाद हो गया था। हालांकि उस वक्त सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच विवाद को शांत कराया था। लेकिन उसी विवाद की बात को लेकर पुनः सोमवार की देर रात  दोनों पक्ष आपस मे उलझ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। पथराव में कितने लोग चोटिल हुए हैं। इसकी कोई सूचना नहीं है। वहीं रात में पुनः उलझन की खबर पाकर मौके पर नगर थाना और मुफ्फसिल थाना पुलिस पहुंची और पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ भगाया। 


इस दौरान पुलिस का सख्त तेवर देख उपद्रवी मौके से भाग निकले और घटनास्थल धरियाडीह की स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान घटना स्थल पर अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने और उपद्रवियों की पहचान करने में जुट गई है। फिलवक्त स्थिति तनावपूर्ण लेकिन पूरी तरह नियंत्रण में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें