गिरिडीह (Giridih)। भारतीय जनता पार्टी की एक अहम बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजमहल के पूर्व विधायक सह जिला चुनाव पर्यवेक्षक अनंत ओझा एवं जिला चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत मुख्य रूप से मौजूद थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए चुनाव पर्यवेक्षक आनंत ओझा ने कहा संगठन का महापर्व चल रहा है। आगामी 21 मार्च तक जिले के सभी प्रमुख पदों यथा मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पंचायत संयोजक सह संयोजक जिला अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। वहीं जिला चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत ने बैठक के दौरान पार्टी के दिशा निर्देशों को सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया और उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर काम करने का आह्वान किया।
वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से अपना काम करें। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष भी जिला अध्यक्ष बनता है। प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन जाता है। उन्होंने सबों सेआप इमानदारी से संगठन का काम करने की अपील की। कहा कि सबों की नजर आपके कामों पर रहेगी।
बैठक में अशोक उपाध्याय, यदुनंदन पाठक, संदीप डंगायच,विनय सिंह, प्रदीप साहू, शिवपूजन राम, संत कुमार लल्लू, मनोज सिंह, राजेश जायसवाल, दिनेश यादव, शालिनी बेसखियार, संगीता सेठ समेत सभी मंडल के चुनाव अधिकारी सह अधिकारी सभी मंडल के अध्यक्ष उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें