26 फरवरी 2025 : आज पवित्र फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि बुधवार दोपहर पहले 11 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज महाशिवरात्रि है, इसलिए महादेव और मां पार्वती की विधिवत व्रत पूजा करें। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधि रूप से करें। पंचांग के अनुसार सूर्य कुंभ राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा 27 फरवरी सुबह 04:37 तक मकर राशि पर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। आज तिथि के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं। वहीं आज महाशिवरात्रि का व्रत भी रखा जाएगा। जो सभी व्रतों में सौभाग्यशाली माना जाता है।
आज का पंचांग: 26 फरवरी 2025, बुधवार, विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, ऋतु : बसंत, मास : फाल्गुन, पक्ष : कृष्ण पक्ष, तिथि : त्रयोदशी 11:09 AM तक उपरांत चतुर्दशी, नक्षत्र : श्रवण 05:23 PM तक उपरांत धनिष्ठा, सूर्योदय : 06: 40 AM, सूर्यास्त : 06: 09 PM, राहुकाल : 12:39 PM से 02:05 PM तक, चन्द्रमा : मकर राशि पर 04:37 AM तक उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, मास शिवरात्रि, महाशिवरात्रि व्रत
आज :: 26:: 02 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के जातकों को आज नई नौकरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को किसी अच्छे काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। किसी से बहस होने से मन परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। जो लोग आईटी सेक्टर से जुड़े हैं उन्हें अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा। आपके दोस्तों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। भाग्यशाली रंग : हल्का नीला, भाग्यशाली अंक : 5
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे वृष राशि के जातकों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा न बोलें। आपको आत्मनिर्भर बनना होगा और अपने काम पर भरोसा रखना होगा, जिससे आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की जरूरत है। कल का दिन आपके लिए मजेदार रहने वाला है। भाग्यशाली रंग: हल्का बैंगनी, भाग्यशाली अंक : 3
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के जातकों को थोड़ी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। ऑनलाइन शॉपिंग करने से आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने बिजनेस को लेकर किसी से पार्टनरशिप कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से आपको कुछ निराशाजनक समाचार मिल सकता है। अगर आपकी कोई वस्तु खो गई थी तो वह आपको मिल सकती है। भाग्यशाली रंग : गहरा लाल, भाग्यशाली नम्बर : 1
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को कोई नया पद मिल सकता है। आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। यात्रा पर जाते समय आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको किसी काम के लिए परिवार के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ सकती है। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। राजनीति में काम करने वाले लोगों को विरोधियों की चालों को समझना होगा। भाग्यशाली रंगः भुरा, भाग्यशाली अंक: 6
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन अपने करियर में अच्छी उछाल देखने को मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी से अपने मन में चल रही परेशानियों के बारे में बात कर सकते हैं। आपको अपना खाली समय इधर-उधर बैठकर बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपके मित्र आपके लिए कोई अच्छी निवेश योजना ला सकते हैं। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। पिता के स्वास्थ्य में चल रही परेशानियों को लेकर आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी होगी।भाग्यशाली रंग : हरा, भाग्यशाली नम्बर: 7
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों को कल पूरी ईमानदारी से काम करना होगा। आपके काम को बढ़ावा मिलेगा। सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। आपके जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके घर पर किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। खोया हुआ पैसा मिलने से आप बेहद खुश रहेंगे। अगर आपके बच्चे ने सरकारी नौकरी से संबंधित परीक्षा दी थी, तो उसका परिणाम आ सकता है। भाग्यशाली रंग: भुरा,भाग्यशाली अंक- 8
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको किसी दिखावे में पड़ने से बचना होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती है। आपके मन में कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने पैसों को लेकर कोई योजना बनाने की जरूरत है। आपके घर पर कोई मेहमान आ सकता है। भग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन चिंता भरा रहने वाला है। कोई भी जोखिम लेने से बचें। आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देंगे। अगर आपको किसी बात को लेकर संदेह है तो उस काम में बिल्कुल भी आगे न बढ़ें और अजनबियों से आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। काम को लेकर आप घर के बड़ों से सलाह ले सकते हैं। भग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 6
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज महाशिवरात्रि का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। अपने काम को कल पर टालने से बचें। किसी को उधार देने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मिलेगा।भग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास करने वाला रहेगा। किसी वाद-विवाद के कारण आप परेशान रहेंगे। छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप अपने पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। आपको कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। भग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक :1
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिल रही है, इसलिए उन्हें योजना बनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। किसी भी समस्या को कम न आंकें। आपके द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय पर आपको पछतावा होगा। व्यापार कर रहे लोगों को अपने ऑर्डर जल्दी डिलीवर करने होंगे, अन्यथा कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है।भग्यशाली रंग: लाल,भाग्यशाली अंक: 9
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों को आज अपने व्यापार पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, उन्हें आय के साथ-साथ अपने खचों को बढ़ाने पर भी ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आप खुद को साबित करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और कुछ मौसमी बीमारियाँ आपको अपनी गिरफ्त में ले सकती हैं। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे किसी विवाद को आपको सुलझाने की जरूरत है। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा करना लाभकारी रहेगा। भग्यशाली रंग: पीला,भाग्यशाली अंक :5
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें