सोमवार, 6 जनवरी 2025

पीरटांड प्रखण्ड के पोखरना में हुआ भाजपा का मंडल स्तरीय कार्यशाला

गिरिडीह (Giridih)। जिले के पीरटांड प्रखण्ड के पोखरना में भाजपा का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव शामिल हुए। मौके पर साव ने आगामी 14 जनवरी तक  सदस्यता अभियान को पूरा करने पर जोर दिया।


साव ने कहा कि गिरिडीह विधानसभा के पीरटांड प्रखण्ड के सुदूरवर्ती गांवों में भी सदस्यता अभियान का शिविर लगाकर सभी वर्गो के लोगों को भाजपा में जोड़ा जाएगा। उन्होंने पुरे प्रखण्ड में 15 हजार नए सदस्य जोड़ें जाने की बातें कही। कहा कि प्राथमिक सदस्यता का काम पूरा करने के बाद बूथ समिति निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिये उन्होंने एक बूथ समिति बनाने के लिए 100 सदस्य होने की बातें कही। 


मौके पर पीरटांड प्रखण्ड अध्यक्ष अजय सिंह, विनय सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकी देवी, मुन्ना उपाध्याय, अंबुज मोदक, प्रकाश मंडल, राजेश जायसवाल, श्याबल घोष, अरविन्दचंद्र राय, कैलाश वर्णवाल, हरी सिंह एवं कई महिलाएं मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें