सोमवार, 6 जनवरी 2025

पुलिस एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष बने सहदेव यादव और सचिव जितेंद्र कुमार सिंह

गिरिडीह (Giridih)। पुलिस एसोसिशन के गिरिडीह इकाई के तीन वर्षीय कार्यकाल का चुनाव रविवार को न्यू पुलिस लाइन में संपन्न हुआ। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न होने के बाद देर रात मतगणना उपरांत जो परिणाम आये उसके अनुसार अध्यक्ष पद के लिये सहदेव यादव, उपाध्यक्ष पद के लिये सतेंद्र पासवान वहीं सचिव पद के लिये जितेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पद के लिये सुरेंद्र कुमार दिक्षित तथा कोषाध्यक्ष पद के लिये सन्नी मिंज निर्वाचित हुए।


बता दें कि गिरिडीह पुलिस एसोसिशन का चुनाव  महासंघ के निर्देश पर बतौर पर्यवेक्षक प्रांतीय मंत्री रविंद्र कुमार, धनबाद अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव विनोद उंराव, और ट्रेजरर मुस्लिम खान के देख रेख में  सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में सार्जेंट मेजर के साथ इंस्पेक्टर, एसआई और एएसआई स्तर के अधिकारी सहित जिले भर के सभी थानो में पदस्थापित 379 पुलिस अधिकारी शामिल होकर अपने मताधिकार का  प्रयोग किया।


गौरतलब है कि संगठन के पांच पदों के लिये तीन वर्षीय कार्यकाल को लेकर चुनाव में इस बार भी दो गुट के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा रखी थी। चुनाव में एक गुट से अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी सोनू कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष सतेंद्र पासवान, सचिव जितेंद्र सिंह, ज्वाइंट सचिव अरविंद कुमार पाठक  और कोषाध्यक्ष पद के लिए सन्नी मिंज चुनावी मैदान में खड़े थे। 

वहीं दूसरे गुट से अध्यक्ष पद के लिए सहदेव यादव, उपाध्यक्ष सुभाष राम, सचिव पद के लिए भरत सिंह शिक्रीवाल, ज्वाइंट सचिव के लिए सुरेंद्र कुमार दीक्षित और कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश मुर्मू चुनाव मैदान में डटे थे। चुनाव परिणाम में मतदाताओं ने दोनों ही गुटों के सम्मान करते हुए। दोनों ही गुटों के प्रत्याशियों को मिला जुला कर चुनाव में विजयी बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें