गिरिडीह (GIRIDIH)। गिरिडीह जिले के दो जूडो खिलाड़ियों समीर संसारी और साक्षी समीर का चयन राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी 14 जनवरी से 20 जनवरी तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होगा। जिसमें -40 kg वर्ग में समीर अंसारी और -48kg वर्ग में साक्षी कुमारी शामिल होंगी। यह जानकारी गिरिडीह जिला जुडो संघ के महासचिव उज्जवल सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि झारखंड जूडो संघ के तत्वाधान में बीते 28, 29 एवं 30 दिसंबर को रांची के नामकुम में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित था। जिसमे पूरे झारखंड प्रदेश के कुल 600 जूडो खिलाड़ी ने हिस्सा लिये थे। उनमें गिरिडीह के दोनों खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये अपना स्थान सुरक्षित करा लिया।
उक्त दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये चयनित होने पर जिला जूडो संघ के मुख्य संरक्षक अमरजीत सिंह सलूजा, अधिवकता चुन्नू कांत, संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ विजय सिंह एवं कोच ऋषि सिंह सलूजा ने आदि ने उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। मौके पर संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ जूडो जैसे खेल में भी अपना करियर बनाना चाहिये। खास कर लड़कियों को सेल्फ डिफेंस करने हेतु जुडो का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें