गिरिडीह (GIRIDIH)। यूं तो लोग अपने सगे सम्बन्धियों का जन्मदिन विभिन्न तरीके से मनाते है। कोई देव मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर अपने उन इष्ट जनों और प्रियजनों जिनका जन्मदिन होता है उनके उज्ज्वल भविष्य और दुर्घायु होने की कामना करते हैं। वहीं अब समाज मे पश्चात संस्कृति के हावी होने के बाद घरों अथवा रेस्टोरेंटों में केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं।
लेकिन इन सबों से अलग हंट कर समाज को एक नई प्रेरणा देने का काम दो भांजियों ने किया है। कोडरमा से आयी दो भगनी सृष्टि शिखा और सौम्या शिखा ने अपने मामा के जन्मदिन पर गिरिडीह के रक्त अधिकोष में रक्तदान कर अपने मामा का जन्मदिन मनाया।
बता दें कि गिरिडीह में संचालित श्रेय क्लब नामक संस्था, जिसने अब तक सैंकड़ों जरूरतमंद लोगों को रक्त की जरूरत पूरा करने का काम किया है और लगातार इस दिशा में कार्यरत है। उस संस्था के सचिव रमेश यादव का 31 दिसम्बर अर्थात साल के अंतिम दिन जन्मदिन है।
साल के आखरी दिन अपने मामा के जन्मदिन को इस बार और अधिक यादगार बनाने के उद्देश्य से उनकी दो भगनी सृष्टि शिखा और सौम्या शिखा कोडरमा से चलकर गिरिडीह आयी और गिरिडीह रक्त अधिकोष में थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के लिए अपने जीवन का पहला स्वैच्छिक रक्तदान किया। दोनों को उनके इस प्रेरणादायी कार्य के लिये श्रेय क्लब परिवार समेत गिरिडीह के समस्त लोगों के साथ ब्लड बैंक कर्मियों एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के लोगों ने दोनों को बधाई दिया और उन दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें