आज का पंचांग:: 23 दिसम्बर 2024, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 9, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि अष्टमी सायं 5:08 तक तदनन्तर नवमी, नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी सुबह 9:09 तक तदनन्तर हस्त, सूर्योदय 7:28am, सूर्यास्त 5:26pm, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00 तक
कल: रुकिमनी अष्टमी, अष्टका श्राद्ध
आज :: 23 :: 12 :: 2024 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज धन के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बातचीत के माध्यम से परेशानी सुलझाने का प्रयास करें। आत्मविश्लेषण में समय जरूर लगायें। प्रियजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज घर पर अच्छा समय बितायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। लोग आपकी सलाह का अनुसरण करेंगे। थोड़ी सी मेहनत में अच्छा परिणाम अर्जित करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक लोगों से मिलना हो सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप लोगों के बीच प्रेरणा बनकर उभर सकते हैं। जॉब में बदलाव के विषय में सोच सकते हैं। पुराने विचारों को छोड़कर नये विचारों को अपनायें। व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। अपनी इच्छाशक्ति के बल पर बिखरे हुये काम को बना लेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
साझेदारी के कार्यों के लिये समय उत्तम है। निजी कम्पनियों में काम कर रहे लोगों को बॉस से शाबाशी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। दूसरों के मामलों में आपको नहीं पड़ना चाहिये।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप विरोधाभास जैसी स्थिति में फँस सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को तय करने का प्रयास करें। पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों की राय न लें। धैर्य और विवेक से काम लेना बेहद जरूरी है। धन को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय और करियर में स्थायीत्व देखने को मिलेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको आज मिल सकता है। बिल्डर्स अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर आश्वस्त रहेंगे। बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा। बातचीत द्वारा परिस्थितियों को सम्भाल लेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। एकाग्रता के साथ मेहनत करेंगे तो परिणाम अवश्य ही अच्छे मिलेंगे। परिजनों के प्रति स्नेह में वृद्धि होगी। व्यापार में नया अनुबन्ध मिल सकता है। किसी सहकर्मी से कोई गलती हो गयी हो तो उसे क्षमा करें और उसे प्यार से समझायें। घर की जरूरतों का ध्यान रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। सन्तान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। सन्तान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा,गी)
अपनी तरक्की को लेकर आशंकित रहेंगे। दिखावे और आडम्बर के चक्कर में गलती न हो इसका ध्यान रखें। आत्मग्लानि जैसी महसूस हो तो मित्रों से बात करें वो आपका मनोबल बढ़ायेंगे। कर्मचारियों के ऊपर काफी दबाव हो सकता है। आज खाली समय में कोई उपन्यास और कहानी आदि पढ़कर समय बिता सकते हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
जॉब में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कीमती वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। मनपसन्द नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आपको प्राप्त हो सकती है। प्रियजनों से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। रोमान्स और प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
समय पर काम नहीं होने से तनाव होगा। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। परिवार में मंगलकार्यों की रूपरेखा बन सकती है। अप्रिय व्यक्तियों से मिलने के कारण कुपित हो सकते हैं। आपको लक्ष्यों के प्रति सजग रहना चाहिये। बैंकिंग से जुड़े लोगों को काफी काम करना पड़ेगा।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें