रविवार, 17 नवंबर 2024

महिला की सभा में महिलाओं ने ध्वनिमत से निर्भय शाहाबादी को जीताने का लिया संकल्प

गिरिडीह के स्वर्ण चित्र मन्दिर के सभागार में आयोजित हुआ महिला सम्मेलन सह जनसभा 

◆कार्यक्रम में शामिल हुई हजारों की संख्या में महिलाएं

गिरिडीह।  भाजपा के गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के प्रधान कार्यालय में रविवार महिलाओं की एक सभा का आयोजन किया गया।  स्वर्ण चित्र मन्दिर के सभागार में आयोजित इस महिला सम्मेलन सह जनसभा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कोडरमा विधायक नीरा यादव, राजस्थान के भरतपुर के पूर्व सांसद रंजित कोहली, भाजपा के गिरिडीह प्रत्याशी निर्भय शाहबादी मुख्य रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा वक्ताओं ने  महिलाओं को महिला सुरक्षा, फ्री सिलेंडर, गोगो दीदी योजना सहित कई विषयों से अवगत कराया। इस दौरान वक्ताओं ने झामुमो सरकार द्वारा संचालित मइया सम्मान योजना पर निशाना भी साधते हुए कहा कि यह योजना सिर्फ महिलाओं को ठगने के लिए शुरू किया गया है।


 वक्ताओं ने कहा कि हेमन्त सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल में सिर्फ 3 माह मइया सम्मान योजना के तहत एक- एक हजार रुपए देकर महिलाओं को ठगने का काम कर रही है। जबकि हेमन्त सोरेन ने चुनाव जीतने से पहले महिलाओं, युवाओं और आम लोगों से बड़ी बड़ी घोषणाएं की थी।

लेकिन उनकी सारी घोषणाएँ और वादे नक्कार खाने की तूती बन कर रह गयी। यह सरकार सिर्फ झारखण्ड की महिलाओं और युवाओं को ठगने का काम किया। जब चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हुई तो महिलाओं को एक एक हजार देकर उन्हें लुभाने का प्रयास की है। 

वक्ताओं ने कहा कि झामुमो के लोक लुभावन बातों को दरकिनार कर इस बार पूरे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर उठी है। आप सब भी भाजपा को वोट दे और गिरिडीह के प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी को भारी मत देकर विजयी बनाएं।

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव समेत कई भाजपा नेता व हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें