◆महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी की हत्या कर उसकी छाती चीरकर दिल निकाल उसे पकाकर खाया और तांत्रिक को भी खिला
पलामु। झारखंड के पलामु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एक महिला तांत्रिक की बहकावे में आकर इस कदर अंधविश्वास में डूबी की उसने अपनी डेढ़ साल की बेटी की बलि देकर ममता को कलंकित कर दिया।
इतना ही नहीं महिला अपनी डेढ़ साल की बेटी की हत्या कर उसकी छाती चीरकर उसका दिल निकाल लिया। फिर उसे पकाकर खुद भी खाया और प्रसाद के तौर पर तांत्रिक को भी खिला दिया। बाद में महिला बलि स्थल के समीप नग्न धड़ंग हो खूब नाची।
घटना पलामु के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के खड़पर गांव की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस बिहार के सासाराम के रहने वाले उस तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, जिसके बहकावे में आकर महिला ने अपनी बेटी की बलि दी है।
कौन है ममता को कलंकित करने वाली गीता देवी :
जानकारी के अनुसार हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के खड़पर गांव दलित परिवारों बाहुल्य गांव है। इस गांव में कुल 50 घर हैं। इसी गांव की निवासी है 35 वर्षीय गीता देवी। जिसके पति का नाम अरुण राम है। अरुण का परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था। महिला का पति अरुण राम दिल्ली में काम करता है, जबकि उसकी पत्नी गीता देवी अपनी सास कौशल्या देवी और चार बच्चों के साथ खड़पर गांव में रहती थी। इसी बीच बिहार के सासाराम से एक तांत्रिक गांव में आया। वह गांव में घूम-घूम कर लोगों को अपनी तांत्रिक विद्या के बारे में बताता था। गीता देवी तांत्रिक के जाल में फंस गई।
कब की है घटना :
जानकारी के अनुसार बीते 12 नवंबर को गीता देवी अपनी सास कौशल्या देवी से यह कहकर घर से निकली कि वह अपनी बेटी को लेकर जपला बाजार जा रही है। हालांकि वह देर रात तक वह वापस नहीं लौटी। वहीं दूसरे दिन सुबह गीता अचानक नग्न अवस्था में घर पहुंच गई। उसकी हालत देखकर परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई और पहले उसे कपड़े पहनाए, फिर पूरे मामले की जानकारी ली। जब बच्ची के बारे में पूछा गया तो महिला ने बताया कि उसकी बलि दे दी।
ऐसा करने से मिलेगी सिद्धि
गीता देवी की बात सुन परिवार के लोग स्तब्ध रह गये। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। ममता को कलंकित करने वाली पुलिस की गिरफ्त में आई महिला गीता देवी ने दावा किया कि अगर वह पकड़ी नहीं जाती तो अगले ही दिन बच्ची को जिंदा जला देती। ऐसा करने से उसे सिद्धियां मिलेंगी, जिससे उसके घर की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें