गिरिडीह : शाक भवानी माता शाकम्भरी का नौंवा वार्षिक महोत्सव शुक्रवार को स्थानीय श्याम मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया। शाकम्भरी सेवा समिति द्वारा आयोजित इस वार्षिक महोत्सव में माता शाकम्भरी का भव्य दरबार सजाया गया और मंगलपाठ का आयोजन किया गया। जिसमें सुहाग का लाल जोड़ा धारण कर 251 महिलाएं में शामिल हुई।
पौराणिक कथाओं के अनुसार मां दुर्गे के नौ अवतारों में से एक माता शाकम्भरी ने समस्त मानव जाति को अकाल से बचाई थी। इनके वार्षिक महोत्सव के अवसर पर माता चुनड़ी उत्सव के साथ मेंहदी उत्सव का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु सपरिवार सम्मिलित होकर माता शाकम्भरी से सुख-समृद्धि का आशाीर्वाद मांगा।
वार्षिक महोत्सव में गायक कलाकार आकाश परिचय की गायक मंडली द्वारा कई भजन पेश किये गए। जिसपर श्रद्धालु भक्तजन झूमते नजर आएं।
इस वार्षिक आयोजन को सफल बनाने में अमित छापरिया, विनोद खंडेलवाल, सुधीर गोयल, दीपक चिरानिया, आरती छापरिया, सोनी गोयल, पूनम चिरानियां आदि की भूमिका सराहनीय रही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें