शोक सभा आयोजित कर कांग्रेसियों ने दी नरेंद्र सिन्हा छोटन को श्रद्धांजलि
गिरिडीह : जिला युवा कांग्रेस कमिटी द्वारा गुरुवार को एक शोक सभा आयोजित कर दिवंगत कांग्रेसी नेता नरेंद्र सिन्हा छोटन को श्रधांजलि अर्पित किया। स्थानीय कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस अध्यक्ष सन्तोष राय की अध्यक्षता में आयोजित इस शोक सभा मे ओबीसी सेल के प्रदेश महासचिव नवीन आनंद उर्फ नवीन चौरसिया व युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद कुमार वर्मा "पूनम" मुख्य रूप से उपस्थित थे।
शोक सभा मे उपस्थित कांग्रेसी नेताओं ने नरेंद्र सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया और उनकी मौत को कांग्रेस पार्टी के लिये एक अपूर्णीय क्षति बताया। मौके पर उपस्थित कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। इसके पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व0 सिन्हा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस शोक सभा मे पार्टी के गिरिडीह विधानसभा अध्यक्ष मो. शकील, कार्यकारी अध्यक्ष मो. छोटू खान, मिन्हाज, टप्पू खान,सन्नी मिर्जा, मल्ली, पीयूष यादव, सन्नी यादव, विशाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें