पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया गया पौधारोपण
बगोदर/गिरिडीह : जन सहारा केन्द्र बगोदर द्वारा नेहरु युवा केन्द्र गिरिडीह के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण को लेकर गुरुवार को मझंलाडीह टांड पर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
मौके पर जन सहारा केंद्र के सचिव ओम प्रकाश महतो ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा उसके संरक्षण हेतु पेड़ पौधे की बड़ी आवश्यकता है। बिना पेड़ पौधों के हमारा जीवन सुरक्षित नही रह सकता। क्योंकि पेड़ पौधों से ही हमे शुद्ध आक्सीजन की प्राप्ति होती है जो जीवनदायनी होती है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता पर बल दिया। कहा कि आमजनो को पौधा लगाने हेतु प्रेरित करने की जरूरत है। ताकि इलाके में अधिक से अधिक पौधा लगाया जा सके और प्रदुषण के बढते प्रभाव से लोगों को नीजात मिले।
पौधारोपण कार्यक्रम में रूपलाल राम, संतोष राम, राजू सिंह, ओम राम, लक्ष्मी कुमारी, प्रेरणा कुमारी आदि की भूमिका काफी सराहनीय रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें