झारखण्ड सरकार संग सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र की भाजपा सरकार : मंत्री बादल पत्रलेख
गिरिडीह : सूबे के कृषि पशुपालन सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख मंत्री ने कहा कि खनिज संपदा से परिपूर्ण रहने के बाद भी झारखण्ड प्रदेश काफी कमजोर प्रदेश है। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि सरकार गठन के बाद से ही केन्द्र सरकार झारखंड सरकार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। श्री पत्रलेख गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे थे।
मंत्री श्री बादल के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उमंग सिंगार, झारखण्ड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, महगामा विधायक दीपिका पांडेय भी मौजूद थी।
परिषदन भवन में पत्रकारों से बात चीत करते हुये मंत्री ने कहा कि इस कोरोना काल में राज्य की सरकार ने केन्द्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग किया था, लेकिन मांगे गए विशेष पैकेज पर केन्द्र सरकार कोई सार्थक पहल नहीं की। कहा कि पैकेज मिलता तो कई ठोस कदम उठाएं जाते।
मौके पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के एक स्तम्भ के रूप में गिरिडीह में उभरे युवा कांग्रेसी नेता नरेंद्र सिन्हा छोटन के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया। कहा कि उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति पहुंची है। कहा कि दुःख के इस घडी में कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खड़े हैं। इलाज के अभाव में हुई उनकी मौत की चर्चा पर मंत्री ने कहा कि इस पर सरकार की नज़र है। लिखित शिकायत ली जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इसके पूर्व गिरिडीह पहुंचे मंत्री समेत उनके साथ आये अन्य कांग्रेस पार्टी के नेता दिवंगत नेता नरेंद्र सिन्हा छोटन के बरमसिया स्थित आवास पर गये। और स्व0 सिन्हा के पारिवारिक सदस्यों से मुलाक़ात कर उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
बाद में परिषदन भवन पहुंच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी किया। बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, ओबीसी सेल के प्रदेश महासचिव नवीन चौरसिया, उपेन्द्र सिंह, कांग्रेस नेत्री डा. मंजू कुमारी, बलराम यादव, संतोष राय , अशोक विश्वकर्मा, ऋषिकेश मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें