रविवार, 17 मई 2020

भारत को आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं का अहम योगदान : डॉ रविन्द्र राय

भारत को आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं का अहम योगदान : डॉ रविन्द्र राय
सरिया/ गिरिडीह  : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह के फेसबुक पेज पर पूर्व सांसद डॉ रवींद्र राय  रविवार को लाइव के माध्यम से अपना विचार रखें। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने युवाओं की अहम योगदान है।

 आत्मनिर्भर भारत का सपना स्वामी विवेकानन्द से लेकर डॉ अब्दुल कलाम तक ने देखा जिसे साकार करने का समय आ गया है इतिहास कहता आ रहा है 21वी सदी भारत का होगा। यह तभी सम्भव है जब आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा। आज कोरोना महामारी पूरे विश्व में आया है ओर पूरा विश्व कही न कही भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। कइसका इलाज भारत ही दे सकता है यह हैं 21वी सदी का भारत।

 यह आपदा को अवसर बना कर आत्मनिर्भर भारत का हम सभी निर्माण करें! भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर करें आज जिस प्रकार देश का भरोसा अपने प्रधानमंत्री जी के प्रति हैं यह भारत की एकजुटता का प्रतीक है हमारा भारत स्वालम्बन भारत बने। इसके लिए हर भारतीयों को अपनी योगदान देना चाहिए। 

भारत मे हुनर के कमी नहीं है। यहाँ के हर युवा के पास हुनर हैं हमें लोकल पर भोकल करना चाहिए हमें सिर्फ ब्राण्ड पर भरोसा नही करना चाहिए। हमें लोकल सामग्रियों पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए तभी आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सकता है।

 इस लाइव प्रशारण को आभाविप के प्रदेश अध्यक्ष नाथू गाड़ी, संगठन मंत्री याज्ञवल्कय शुक्ला, प्रदेश मंत्री राजीव रंजन, आयाम प्रमुख रौशन सिंह, विभाग संयोजक कृष्णा त्रिवेदी, जिला संयोजक दीपक साव, सरिया नगर अध्यक्ष प्रोफेसर कन्हैया तथा सैकड़ों के संख्या में कार्यकर्ताओं ने सुना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें