शुक्रवार, 1 मई 2020

बज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, एक घायल

बज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, एक घायल
गिरिडीह : जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के कुल्ही गांव में शुक्रवार को हुई बज्रपात की घटना में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतको में राजेश हेम्ब्रम और कामदेव हेम्ब्रम शामिल है। जबकि घायल व्यक्ति का नाम लखन साव है। जिसका इलाज डुमरी रेफ़रल अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वह सभी मवेशी चराने के लिए खेत गए थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे बचने को लेकर ये सभी एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान बगल के पेड़ पर वज्रपात हुई। जिसके चपेट में ये सभी आ गए। 

सूचना मिलते ही निमियाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें