मिट्टी का चाल धंसने से दो महिलाओं की हुई मौत, दो घायल
गिरिडीह : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह गांव में रविवार को मिट्टी की चाल धंस जाने से दबकर 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो घायल है। मृतकों में सुमित्रा देवी और शकुंतला देवी शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव की कुछ महिलाएं घर की पुताई करने हेतु मिट्टी लाने गयी थी। गड्ढे से सभी मिट्टी कोड़ ही रही थी इसी दौरान उपर का चाल धंस गया जिसमें सभी दब गई। हल्ला पर ग्रामीण जुटे और सभी को बाहर निकाला। जिसमें 2 की मौत हो गई है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना में घायल अन्य दो महिलाओं का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें