हार्डकोर नक्सली शमशेर मियां उर्फ मास्टर गिरफ्तार
गिरिडीह (पीरटांड़)। भाकपा माओवादी के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।इस अभियान में छापेमारी के दौरान डुमरी थाना क्षेत्र के मंझलाड़ीह मोड़ के पास भागने के क्रम में एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में हुआ नक्सली होने का खुलासा :
बताया गया कि मंझलाड़ीह मोड़ के पास पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा,जिसको सशस्त्र बलो के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। जिससे पूछ ताछ करने पर उसने अपने परिचय भाकपा मावोवादी के सदस्य नवी मियां उर्फ शमसेर मियां उर्फ मास्टर पिता नाजो मियां साकिन बरगंडा थाना डुमरी का बताया।जिसे पुलिस जे द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार भाकपा माओवादी पर गिरिडीह के कई थानों पर दर्जनों मामला दर्ज है।इस विशेष अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज सिंह,पुलिस निरीक्षक दिनेश सिंह, पीरटांड़ थाना प्रभारी अशोक प्रसाद,मधुबन थाना प्रभारी राऊतु होनहागा,कनीय पुलिस अवर निरीक्षक डुमरी जैना बालमुचु तथा सीआरपीएफ 154 बटालियन के अजय कुमार राजनिकर, असिस्टेंट कमांडेंट राज्यवर्धन सिंह,तथा जिला के सैट 16 एवं सैट 17 के पुलिस जवान शामिल थे।
दर्जनों कांड में शामिल है गिरफ्तार माओवादी:
पीरटांड़ थाना में कांड संख्या 32/10 ,धारा 147/148/149/120B/302/427भादवी,27आर्म्स एक्ट ,3/4विस्फोटक अधिनियम 17 सीएलए एक्ट एवं 13 यू ए पी एक्ट सहित कांड संख्या 19/13,कांड संख्या42/08,कांड संख्या 47/05 सहित पीरटांड़ थाना में चार मामले दर्ज है। वहीं डुमरी थाना में भी चार कांड दर्ज है। कांड संख्या 52/2001 ,कांड संख्या 37/16 ,कांड संख्या 13/09,कांड संख्या 32/10 ,निमियाघाट थाना में, कांड संख्या 75/2004, मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 277/05, कांड संख्या 405 दिनांक 08/01/07 ,सरिया थाना में कांड संख्या 216/99,कांड संख्या 325/08, बगोदर थाना में कांड संख्या 28/10 तथा बिरनी थाना में कांड संख्या 31/09 के तहत मामला दर्ज है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें