डीएसओ ने किया गिरिडीह एवं गांडेय के विभिन्न गांवों में अनाज वितरण
गिरिडीह : जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने रविवार को जिले के गांडेय एवं गिरिडीह प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए डोर टू डोर जरूरतमंदो के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सभी से मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करने की अपील भी किया।
वंही डीएसओ ने रविवार को ही गांडेय प्रखंड के कुसुंभा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित मुख्यमंत्री दीदी किचन का निरीक्षण किया भी किया तथा वस्तु स्थिति का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते हुए गरीब व जरूरतमंदो को अपने हाथों से परोस कर खाना भी खिलाया।
उन्होंने कहा कि कोई भूखा न सोये इस उद्देश्य के तहत ही मुख्यमंत्री दीदी किचेन की शुरुआत गांवों कस्बो में की गई है। जंहा जरूरत मन्द लोगों, असहायों व गरीबो को दो वक्त भोजन उपलब्ध कराया जाता है। कहा कि जिले के विभिन प्रखंडों में पंचायत स्तर पर संचालित इस किचेन से काफी लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें