बेंगाबाद और तीसरी में समुदायिक भोजनालय का हुआ शुभारम्भ
गिरिडीह : अभिव्यक्ति फाउंडेशन, जिला प्रशासन और रेस्पोंसिबल माइका इनिशिएटिव (आरएमआई) के सहयोग से तिसरी प्रखंड के केन्दुआ और बेंगाबाद प्रखंड में टोल गेट के पास सामुदायिक भोजनालय का संचालन कर रहा है।
जिसमे गरीब तबके के लोगो, असहाय व अप्रवासी के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है। सभी “सामुदायिक भोजनालय” में साफ सफाई, हाथ धोने और सामाजिक दुरी बनाए रखने जैसे सभी दिशा निर्देशों पर बिशेष ध्यान दिया जा रहा है और इसे बनाये रखने के लिये लोगो से आग्रह किया जा रहा है।
सामुदायिक भोजनालय बेंगाबाद का उद्घाटन सी. ओ बेंगाबाद और प्रमुख रामप्रसाद यादव के द्वारा किया गया। संस्था के सचिव कृष्णा कान्त का कहना है की ये कठिन परिस्थिति है, समाज के सभी तबके के लोगो को आगे आना चाहिए और जरूरतमंद लोगो की मदत करनी चाहिए। इस चुनौती पूर्ण समय में जहाँ संस्था के सभी कार्यक्रम रोक दिए गए है। उपायुक्त गिरिडीह की प्रेरणा से सामुदायिक भोजनालय का संचालन ग्राम स्तरीय स्वयं सेवको, और संस्था के ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओ के द्वारा मिलकर किया जा रहा है।
तिसरी मे संजीव राय, बिनोद गोप, अमित यादव , जूही, सानिया, सुशीला, संजीव मुर्मू, संजू देवी, अरविन्द, दीपक तथा बेंगाबाल मे राजेश कुमार यादव, स्वयं सेवको सुनीता देवी, ललिता देवी, मुखिया राजकुमार पासी उपमुखिया महेश्वर यादव और उपप्रमुख उपेन्द्र गुप्ता का संचालन मे काफी सहयोग रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें