बुधवार, 15 अप्रैल 2020

14 दिनों की क्वारंटाइन के बाद 38 लोग भेजे गये घर

14 दिनों की क्वारंटाइन के बाद 38 लोग भेजे गये  घर
गिरिडीह : गिरिडीह की उपनगरी पचम्बा थाना क्षेत्र के तेलोडीह के क्वारंटाइन सेन्टर से बुधवार को 38 लोगों को वापस उनके घर भेज दिया गया। 

लॉक डाउन के दौरान ये सभी किसी धार्मिक कार्यक्रम से वापस लौटे थे और सुरक्षा के लिहाज से इन सभी को 14 दिनों के लिये इस सेन्टर पर क्वारंटाइन किया गया था। इन सबों की पूरी जांच की गई और स्वस्थ पाए जाने के बाद क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर इन्हें लॉक डाउन का पालन करने की हिदायत के साथ वापस भेज दिया गया।  मौके पर पचम्बा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह और तेलोडीह की मुखिया भी मौजूद थीं। दोनों ने सभी लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्वारंटाइन सेन्टर में 14 दिनों तक रहे लोगों ने यहां की व्यवस्था पर अपनी संतुष्टि जाहिर किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें