गुरुवार, 26 मार्च 2020

संस्था ने जरूरतमंदों के बीच किया मास्क का वितरण दिया

संस्था ने जरूरतमंदों के बीच किया मास्क का वितरण दिया 
जमुआ/गिरीडीह : सर्वोदय नवजागृति केंद्र गोरडीह शीतल टोला की ओर से कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी का नियंत्रण के उद्देश्य से बिरनी प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।
 
लोगों से निवेदन किया कि कोई भी व्यक्ति अनावश्य कार्य हेतु बाहर नही निकले ,लॉक डाउन का पालन सभी  ग्रामीण करना सुनिश्चित करे।इस वायरस से बचे रहने संबंधित विभिन्न उपायों को बताया गया।साथ ही साथ जरूरतमंद ग्रामीणों को मास्क उपलब्ध भी कराया गया।
   इस जागरूकता कार्यक्रम में इस संस्था के सचिव बीरेंद्र प्रसाद वर्मा,कोषाध्यक्ष राज प्रसाद वर्मा,लालू यादव,उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें