आज 30:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
30अक्टूबर 2026 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 07 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। उसके उपरांत षष्ठी तिथि शुरू होगी। आज शिव योग और मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में रहेगा। इस राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं।
शिव योग में किए गए कार्य, विशेषकर मंत्र प्रयोग में सफलता मिलती है। बात करें मृगशिरा नक्षत्र की तो, इसका अर्थ है हिरण का सिर। इस नक्षत्र के प्रभाव से जातक सुंदर, व्यवहार कुशल, सामाजिक और रचनात्मक होता है। हालांकि, ये लोग थोड़े शर्मीले और संकोची स्वभाव के होते हैं, जिसके कारण इन्हें दूसरे से घुलने-मिलने में समय लगता है। इस नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं। इस नक्षत्र का संबंध खैर के पेड़ से बताया है, जिससे कत्था बनता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को खैर के पेड़ की उपासना करनी चाहिए और इसे कोई नुकसान न पहुंचाएं। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। शिव योग आज रात 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। जबकि मृगशिरा नक्षत्र आज सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जायेगा।आज शुक्रवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माँ लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद और लाल रंग के फूल जैसे कमल या गुलाब अर्पित करना लाभदायक होता है। कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा चावल, आटा, दूध जैसी सफेद चीजों का दान करना मददगार होता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में चावल की खीर और श्रीफल अर्पित करना चाहिए। कमलगट्टे की माला से उनके नामों का जप करना भी लाभकारी होता है। लक्ष्मी वैभव व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं।
आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का पंचांग
दिनांक : 30 अक्टूबर 2026 दिन: शुक्रवार
युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083
शक संवत : 1948 ऋतु : शरद
मास : कार्तिक पक्ष : कृष्ण पक्ष
सूर्योदय :05:49 AM, सूर्यास्त : 05:07 PM
तिथि : पंचमी 07:25 PM तक उपरांत षष्ठी
नक्षत्र : म्रृगशीर्षा 09:04 AM तक उपरांत आद्रा
राहुकाल : 10::04 AM से 11::28 AM तक
चन्द्रमा : मिथुन राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, माता लक्ष्मी पूजन दिवस,
आज :: 30 :: 10 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : साहस से आगे बढ़ने और महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने में सफल होंगें. सबको साथ लेकर चलने का भाव रहेगा. सहकारिता पर जोर रहेगा. खानपान में संवार बनाए रहेंगे. साझीदारी में रुचि रखेंगे. कारोबार में प्रभावी रहेंगे. प्रबंधन के कार्य सधेंगे. अनुशासन बढ़ाएंगे. यात्रा की संभावना बढ़ेगी. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. करीबियों से सहजता रखेंगे. पहल और पराक्रम में वृद्धि होगी. लाभ में तेजी बनी रहेगी. भाईचारे से काम लेंगे. सकारात्मक व्यवहार बनाए रखेंगे. कारोबारी जानकारी जुटाएंगे. कार्य विस्तार पर ध्यान पर होगा. टीम संवारने की सोच रखेंगे. सामूहिक कार्यों में रुचि बढे़गी. सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा. शुभ अंक: 3, 6 और 9 शुभ रंग: मरून
उपाय: देवी मां जगदम्बा दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं और मीठा चढ़ाएं. सहकार बढ़ाएं.
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : कुल परंपराएं को बढ़ावा मिलेगा. भेंटवार्ताओं पर जोर बनाए रखेंगे. परस्पर समता और सामंजस्य बनाए रखेंगे. धन संपत्ति में वृद्धि होगी. परिजनों का आना बना रह सकता है. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. लक्ष्य प्राप्त करेंगे. वचन वादा बनाए रखेंगे. बचत व संरक्षण कार्यों को बल देंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. भव्य आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे. आसपास उत्सव का वातावरण बना रहेगा. परिवार में समय देंगे. पेशेवर कार्यगति बढ़ाएंगे. संकोच दूर होगा. करियर में अनुकूलता बढ़ेगी. कारोबार में साख सम्मान बढ़ेगा. लाभ का प्रतिशत संवरेगा. जरूरी कार्यों में तेजी दिखाएंगे. अनुबंधों पर फोकस बनाए रखेंगे. शुभ अंक: 3, 5 और 6 शुभ रंग: ओपल व्हाइट
उपाय: देवी मां जगदम्बा दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं और मीठा चढ़ाएं. साज संवार बढ़ाएं.
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. सबका आदर सत्कार करेंगे. करियर व्यापार में उत्साह रहेगा. कामकाजी वातावरण अनुकूल रहेगा. रचनात्मक सोच पर जोर होगा. उम्दा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. कार्यव्यवस्था पर जोर होगा. समय लेकर भेंट मुलाकात करेंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ेगा. प्रबंध विषयों पर ध्यान देंगे. नए लोगों से संपर्क में सहज रहेंगे. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ मिलेगा. रचनात्मक गतिविधियों को संवारेंगे. स्मरण क्षमता में वृद्धि होगी. विभिन्न क्षेत्रों में लाभ बढ़ेगा. करियर गति लेगा. व्यापार में आगे बढ़ेंगे. लाभ का स्तर बेहतर बना रहेगा. योजनाओं के क्रियान्वयन में सफल होंगे. नवाचार पर जोर बनाए रखेंगे. तेजी से कार्य पूरे करेंगे. आर्थिक बढ़त पर रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. पेशेवरों की अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी. संपत्ति के मामले पक्ष में रहेंगे. पूंजी व व्यवसाय बढ़ेगा. परिणाम पक्ष में साधेंगे. शुभ अंक: 3, 5 और 6 शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: देवी मां जगदम्बा दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं और मीठा चढ़ाएं. अनोखा सोचें.
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आय से ज्यादा खर्च बना रह सकता है. निवेश के मामलों में धैर्य दिखाएं. कामकाज में संवेदनशीलता रहेंगी. सूझबूझ सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे. भेंटवार्ता व संवाद में सहजता रखेंगे. पेशेवर मामलों में दबाव से बचें. न्यायिक गतिविधियों में सक्रियता आ सकती है. अनुभव का लाभ उठाएं. विदेशी मामलों में सूझबूझ और सतर्कता बनाए रखें. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं. संस्कारों को बढ़ावा देंगे. पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे. प्रलोभन में न आएं. सजगता बढ़ाएं. व्यावसायिक दबाव में नहीं आएं. कार्यों में जल्दबाजी न दिखाएं. लेनदेन में सावधानी रखें. चर्चा वार्ता में स्पष्टता रखें. कामकाज विस्तार के मौके भुनाएंगे. आर्थिकी प्रभावित रह सकती है. आय मध्यम रहेगी. बजट बनाकर आगे बढ़ें. क्षमता से अधिक खर्च होगा. लेनदेन में हड़बड़ी से बचें. नीति नियमों का पालन करें. शुभ अंक: 2, 3, 5 और 6 शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: देवी मां जगदम्बा दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं और मीठा चढ़ाएं. नियमों पर ध्यान दें.
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : करियर व्यवस्थित बना रहेगा. कारोबार में स्पष्टता रखेंगे. व्यर्थ के वादों व प्रलोभनों से बचेंगे. कामकाजी संबंधों में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में उन्न्नति बनाए रखेंगे. लाभ और प्रभाव में बढ़ोतरी होगी. विभिन्न प्रयासों में शुभता बढ़ेगी. संवाद संपर्क प्रभावशाली रहेगा. प्रलोभन से बचेंगे. उत्साह से काम लेंगे. पहल पराक्रम से परिणाम अर्जित करेंगे. साहस पराक्रम से परिणाम संवारेंगे. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. घर में सुखद वातावरण बना रहेगा. संकोच दूर होगा. व्यापार में सकारात्मक बने रहेंगे. अनुकूलन बढ़त पर रहेगा. लेनदेन में प्रभावी रहेंगे. सत्ता व प्रबंधन पर फोकस होगा. उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. साहसिक निर्णय लेंगे. वित्तीय उछाल बना रहेगा. लाभ बढ़ाने पर ध्यान देंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आर्थिक विषयों में सक्रियता रहेगी. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. साख सम्मान संवारेंगे. शुभ अंक: 1, 3 और 5 शुभ रंग: सफेद
उपायः देवी मां जगदम्बा दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं और मीठा चढ़ाएं. फोकस बढ़ाएं.
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : व्यावसायिक मामलों में प्रभावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी. प्रतिस्पर्धा और प्रबंधन पर जोर रहेगा. आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. शुभ सूचनाएं मिलेंगी. सहकारी कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन से इच्छित परिणाम पाएंगे. कारोबारी लक्ष्य पक्ष में बनेंगे. पद प्रभाव बढ़ाने पर जोर होगा. चर्चा संवाद में उत्साह बना रहेगा. पेशेवर अनुबंधों में साहस पराक्रम बनाए रखेंगे. कार्य व्यापार बेहतर रहेगा. चर्चा में स्पष्टता बढ़ाएंगे. कला कौशल पर जोर रहेगा. पैतृक मामले सुधार लेंगे. प्रबंधन में सफलता बढ़ेगी. नियंत्रित जोखिम उठाएंगे. सत्ता का समर्थन पाएंगे. कार्यों में गति बनाए रखेंगे. तेजी से काम लेंगे. सबका समर्थन हासिल होगा. वाणिज्यिक सफलता का स्तर ऊंचा रहेगा. आय उम्मीद से अच्छी रहेगी. विविध प्रस्ताव प्राप्त होंगे. फोकस बनाए रखेंगे. संपत्ति के मामले संवार पर बने रहेंगे. जरूरी खरीदी कर सकते हैं. शुभ अंक: 3, 5 और 6 शुभ रंग: समुद्री
उपाय: देवी मां जगदम्बा दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं और मीठा चढ़ाएं. साहस बढाएं.
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आत्मविश्वास से कार्य करेंगे. कार्यव्यवस्था बेहतर बनाए रहेंगे. तेजी का भाव रहेगा. सकारात्मक परिणामों से उत्साहित रहेंगे. धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से जुड़ेंगे. आस्था और अध्यात्म बल पाएंगे. पेशेवर मामले साधेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. सुविधा संसाधनों में वृद्धि होगी. पेशेवर अच्छा करेंगे. आपसी भरोसे को बल मिलेगा. बंधु बांधवों से सहयोग बना रहेगा. विविध परिणामों में शुभता का संचार रहेगा. सुखदस्थिति के संकेत हैं. सभी सहयोगी बनाए रहेंगे. पेशेवर निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. इच्छित योजनाओं में सक्रियता आएगी. जरूरी कार्यों से जुड़ेंगे. जोखिम लेने का भाव रहेगा. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. वित्तीय गतिविधियों में तेजी आएगी. पेशेवर मामले संवरेंगे. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. सभी मामलों में उछाल बना रहेगा. शुभता बढ़त पर रहेगी. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शुभ अंक: 5 और 6 शुभ रंग: स्फटिक समान
उपाय: देवी मां जगदम्बा दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं और मीठा चढ़ाएं. वादा वचन बनाए रखें.
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : कामकाज में अप्रत्याशित स्थिति बनी रह सकती है. आवश्यक कार्यों में अनुशासन रखेंगे. रक्त संबंधियों का साथ समर्थन और सहयोग पाएंगे. धैर्य से अवरोधों का समाधान खोजेंगे. सीख सलाह बनाए रखेंगे. नियम कानून के साथ आगे बढ़ें. आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखें. स्वास्थ्य की अनदेखी से बचें. लोगों पर जल्द भरोसे से बचें. कार्यक्षेत्र धैर्य से आगे बढें. हल्के लोगों से दूरी बनाकर चलें. प्रतिकूल स्थिति निर्मित होने की आशंका है. रुटीन पर फोकस बनाए रखें. करियर परिस्थितियां मिलीजुली रहेंगी. व्यापार में दबाव रह सकता है. अनावश्यक जोखिम न उठाएं. स्पष्टता से आगे बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय में धैर्य बनाए रखेंगे. सफेदपोशों से बचाव रखें. आर्थिक व्यवहार में सतर्कता बरतें. वित्त प्रबंधन पर ध्यान दें. बजट से चलें. खोजपरक गतिविधियों पर जोर रखें. महत्वपूर्ण निर्णय लंबित रह सकते हैं. जरूरी कार्यों की सूची बनाकर आगे बढ़ें. शुभ अंक: 3, 5, 6 और 9 शुभ रंग: चेरी रेड
उपाय: देवी मां जगदम्बा दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं और मीठा चढ़ाएं. आत्मशक्ति बढ़ाए रखें.
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : व्यावसायिक परिस्थिति में तेज सुधार आएगा. उद्योग व्यापार में सभी से तालमेल बढ़ाएगे. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ मिलेगा. तेजी व सक्रियता बनाए रखेंगे. फोकस बनाए रखेंगे. भूमि भवन से जुड़े विषयों में सक्रियता आएगी. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ेगी. विभिन्न विषयों में सकारात्मकता रहेगी. प्रियजनों से घनिष्ठता बढ़ेगी. श्रेष्ठ जनों से भेंट होगी. दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. साहस पराक्रम संवार पर रहेगा. साझीदारी और नेतृत्व बढ़ाने का भाव रहेगा. अनुभवियों का सानिध्य पाएंगे. सहयोगियों में मतभेदों में कमी आएगी. कार्य व्यवसाय में तेजी रहेगी. योजनाओं को गति देंगे. आर्थिक मामलों में रुचि बढ़ी रहेगी. आपसी समन्वय से आगे बढ़ेंगे. आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करेंगे. वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे. स्थायित्व बढे़गा. नेतृत्व में सफलता मिलेगी. टीम संबंधी प्रयास बेहतर बने रहेंगे. सफलता प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. शुभ अंक: 3, 6 और 9 शुभ रंग: क्रीम कलर
उपाय: देवी मां जगदम्बा दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं और मीठा चढ़ाएं. उद्यमिता बढ़ाएं.
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : कामकाज में हड़बड़ी न दिखाएं. रुटीन बेहहर बनाए रखें. नियम अनुशासन पर जोर दें. योजनाओं में ढिलाई न बरतें. लापरवाही की स्थिति से बचें. जरूरी मामलों में धैर्य से काम लें. कामकाज में व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. रिश्तों में तालमेल बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. निरंतरता पर ध्यान देंगे. पेपरवर्क में अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे. सफेदपोष ठगों से बचाव रखें. विवेक विनम्रता बनाए रहें. कार्यक्षमता को बल मिलेगा. मेहनत और लगन से उचित परिणाम बनेंगे. व्यवसायिक कार्यों में नियमितता रहेगी. श्रमशीलता में वृद्धि होगी. लेेनदेन में स्पष्टता बनाए रखेंगे. पेशेवर संबंधों को महत्व देंगे. सतर्कता बनाए रहेंगे. करियर को मजबूती देंगे. आर्थिक विषय गति लेंगे. व्यवसायिक मामलों में सतर्कता बढ़ाएं. कार्ययोजना व प्रबंधन पर जोर होगा. सबको साथ लेकर चलें. कार्यगति नियमित रहेगी. उधार के लेनदेन से बचें. शुभ अंक: 5, 6 और 8 शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: देवी मां जगदम्बा दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं और मीठा चढ़ाएं. सावधानी बढ़ाए रहें.
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : पेशेवर मामलों में उत्साह बनाए रखेंगे. चर्चा संवाद में सावधानी बरतेंगे. व्यक्तिगत संबंध मजबूत रहेंगे. बुद्धि और विवेक से अपनी जगह बनाएंगे. कार्य को समय पर पूरा करने की सोच होगी. शीघ्रता से कार्य करेंगे. आशंकाओं से मुक्त रहेंगे. अध्ययन व परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कामकाज पर फोकस रहेगा. व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. सहयोगियों से तालमेल बढ़ेगा. सुखद एवं मनोरंजक यात्रा पर जाएंगे. रिश्तों को बेहतर बनाएंगे. कामकाज में उचित जगह बनाए रखेंगे. करियर में सहजता से आगे बढ़ेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ावा मिलेगा. सबका सहयोग मिलेगा. सहकार की भावना रखेंगे.शुभ अंक: 3, 5, 6 और 8 शुभ रंग: रॉयल ब्लू
उपाय: देवी मां जगदम्बा दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं और मीठा चढ़ाएं. मित्रता निभाएं.
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : पेशेवर प्रभावपूर्ण कार्य व्यवहार बनाए रखेंगे. कारोबारी लक्ष्य पर फोकस रहेगा. जल्दबाजी व अहंकार से बचें.भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी. भावनात्मक मामलों में धैर्य दिखाएं. घर परिवार में रुचि बनी रहेगी. स्वार्थ की भावना से बचें. जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें. अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. प्रबंधन पर फोकस बना रहेगा. महत्वपूर्ण व्यावसायिक विषयों में सक्रियता रहेगी. उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. गरिमा गोपनीयता बढ़ाएंगे. उचित जगह बनाए रखेंगे. चर्चा में संकोच कम होगा. अधिकारियों से तालमेल बेहतर बना रहेगा. बहस विवाद मे न पड़ें. करियर व्यापार अपेक्षित रहेगा. वाणिज्यिक मामले संवार पाएंगे. स्वार्थ में न आएं. स्वार्थ संकीर्णता त्यागें. शुभ अंक: 3, 6 और 9 शुभ रंग: लेमन
उपाय: देवी मां जगदम्बा दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं और मीठा चढ़ाएं. त्याग व समर्पण बढ़ाएं.
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷