शनिवार, 20 जून 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी स्कूली बच्चों से भरी टेम्पो को टक्कर, कई बच्चे घायल, मची अफरा तफरी

गिरिडीह (Giridih), 20 जून 2026। गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में टेपों पर सवार कई बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंची। सबों ने मिलकर सभी घायल बच्चों को असप्ताल पहुंचाया। इस दौरान मौका पाकर ट्रक का चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह शनिवार को भी दर्जनों स्कूली बच्चों को लेकर टेंपो में स्कूल जा रहा था। इसी दौरान बेलाटांड़ गांव के शमीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे टेम्पो पलट गई और उसमें सवार सभी बच्चे चोटिल हो गये।


घटना के बाद घटनास्थल स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर सभी बच्चों को सुरक्षित बचा उन्हें अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने एक बच्चे को गम्भीर रूप से घायल बताया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया गया है। गम्भीर रूप से घायल बच्चा घोसको गांव निवासी पप्पू वर्मा का आठ वर्षीय पुत्र पियूष कुमार वर्मा है। 

प्रखंड कार्यालय में विश्व योग दिवस के पूर्व किया गया योगाभ्यास, शामिल हुए BDO, CO समेत सभी कर्मी

गिरिडीह (Giridih), 20 जून 2026।  "करो योग रहो निरोग" के सन्देश के साथ शनिवार को गिरिडीह सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में इंटरनेशनल योगा दिवस के पूर्व योगाभ्यास किया गया।


इस सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस योभ्यास शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, आंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद समेत प्रखंड व अंचल कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मी शामिल हुए।


इस योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया।


मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने कहा कि योग स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का भी विकास करता है। 


उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने जीवन को अधिक संतुलित, ऊर्जावान एवं निरोग बना सकता है। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से योग को अपनाने तथा इसके लाभों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।



गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन का रक्तदान शिविर कल 21 जून को

गिरिडीह (Giridih), 20 जून 2026। विश्व योग दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 21 जून 2026 को विश्वनाथ नर्सिंग होम परिसर में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में 150 यूनिट रक्त संग्रह कर ब्लड बैंक को सौंपने का लक्ष्य रखा गया है।



उक्त जानकारी गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने एक बयान जारी कर दी। उन्होंने बताया कि इस वृहत रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि उपायुक्त रामनिवास यादव एवं विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डाँ बच्चा प्रसाद सिंह शामिल होंगे।



श्री झुनझुनवाला ने बताया कि रक्तदान शिविर की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। शिविर को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने हेतु गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों के अलावे गिरिडीह ब्लड बैंक एवं विश्वनाथ नर्सिंग होम के कर्मी जुटे हैं।



आज 20 जून ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 20 :: 06 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

29 जून 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर बाद 03:46 PM तक रहेगा उसके उपरांत सप्तमी तिथि प्रारम्भ होगा। शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है।यह दिन न केवल शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि का है, बल्कि मघा नक्षत्र और वज्र योग का अद्भुत संयोग भी बना रहा है। शनिवार होने के कारण शनिदेव की पूजा का महत्व भी कई गुना बढ़ जाता है। शनिदेव की पूजा, पीपल वृक्ष की सेवा और जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए जप, तप और दान से मानसिक शांति और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस दिन की गई आराधना से नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में स्थिरता आती है। षष्ठी तिथि को साहस, अनुशासन और सकारात्मक प्रयासों से जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक कार्यों और नियमित जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने के लिए यह तिथि अनुकूल मानी जाती है। शनिवार का दिन न्याय और कर्मफल के देवता शनि देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन संयम, सेवा और धैर्य से जुड़े कार्यों को विशेष महत्व दिया जाता है। कई लोग आज के दिन शनि पूजा और दान-पुण्य भी करते हैं। आज चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेगा, जिससे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और उत्साह में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं सूर्य मिथुन  राशि में स्थित हैं। ग्रहों की यह स्थिति संचार, आत्मविश्वास और सामाजिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकती है। आज का अभिजीत मुहूर्त 11:33 AM से 12:27 PM तक रहेगा।


आज शनिवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शनिदेव को समर्पित होता है।सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-पाठ, शिव आराधना और शनि देव की भक्ति करने से जीवन में शांति, संतुलन और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

आज प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।भगवान शनिदेव और इष्ट देव का ध्यान करें। तिल के तेल का दीपक जलाकर पूजा करें। शनिदेव को काले तिल और सरसों का तेल अर्पित करें।मंत्र जाप और ध्यान करना शुभ माना जाता है। गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान करें। संध्या समय भगवान की आरती कर सुख-शांति की प्रार्थना करें।

आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



आज का पंचांग : 20 जून 2026,दिन: शनिवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948       ऋतु    :  ग्रीष्म                 मास        :  ज्येष्ठ       पक्षशुक्ल पक्ष              सूर्योदय  : 05:24 AM, सूर्यास्त : 07:22 PM  तिथि : षष्ठी 03:46 PM तक उपरांत सप्तमी          नक्षत्र : मघा 09:25 AM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी      राहुकाल :08 : 53 AM से 10 : 38 AM तक          चन्द्रमा  : सिंह राशि पर संचार करेगा                        व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, शनिदेव पूजन दिवस



आज :: 20 :: 06 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे,आज पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण आप घरेलू जिम्मेदारियों पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे परिवार के कुछ सदस्य असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं. ऐसी परिस्थितियों में धैर्य और समझदारी से काम लेना आवश्यक होगा. अपने शब्दों पर संयम रखें और किसी भी विवाद को बढ़ाने से बचें. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में आज आपको सोच-समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता होगी. निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है, जिसके कारण अपने साथी के सामने स्पष्ट रूप से अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कठिनाई हो सकती है. इससे रिश्ते में गलतफहमियां पैदा होने की आशंका रहेगी. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. व्यापार से जुड़े लोगों को लेन-देन करते समय अतिरिक्त सतर्कता रखनी चाहिए, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है. पूंजी निवेश करने से पहले सभी पहलुओं का गहराई से विश्लेषण करना जरूरी होगा. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. मानसिक उलझनें और एकाग्रता की कमी पढ़ाई में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं. ऐसे में समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच अपनाना लाभकारी रहेगा. करियर से जुड़े नए अवसरों पर निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें और अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में आज सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है. किसी भी बड़े निवेश या आर्थिक योजना को आगे बढ़ाने से पहले जोखिम का आकलन करना बेहद जरूरी होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें. शारीरिक थकान के साथ-साथ मानसिक तनाव भी आपको प्रभावित कर सकता है. पर्याप्त आराम, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाना लाभकारी रहेगा. उपाय: आज दिन की शुरुआत में किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नीली वस्तु का दान करें. ऐसा करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी और शनि देव की कृपा बनी रहने की मान्यता है. शुभ अंक: 9 शुभ रंग: नीला



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है. आपको अपने परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी भरे पल बिताने का अवसर मिलेगा. घर का वातावरण प्रेम और सौहार्द से भरा रहेगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद और भाई-बंधुओं का सहयोग आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा. किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के योग भी बन रहे हैं. प्रेम जीवन: वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में गहरी आत्मीयता का अनुभव होगा. आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे, जिससे प्यार और विश्वास और मजबूत होगा. प्रेमी वर्ग के लिए भी दिन अच्छा है, आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. व्यापार और नौकरी: व्यापार में आज आपको नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा. आपके व्यापार में नए और लाभदायक संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में आपको फायदा देंगे. नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. आप समय पर अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे अधिकारी खुश होंगे. करियर और शिक्षा: प्रवास और पर्यटन के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन तरोताजा होगा. यह यात्रा आपके करियर के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. छात्रों के लिए दिन अच्छा है, उनका मन पढ़ाई में लगेगा और वे अपनी शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेंगे. आर्थिक स्थिति: आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं. धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे. विशेष रूप से आज महिला वर्ग से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा. निवेश करने का यह समय उचित है. स्वास्थ्य: आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आप ऊर्जा से परिपूर्ण महसूस करेंगे और अपने दैनिक कार्यों को बड़ी ही आसानी से निपटा पाएंगे. सकारात्मक सोच आपके स्वास्थ्य को बनाए रखेगी. उपाय: आज शनिवार होने के कारण किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं. इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे और आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: हरा



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे घर और परिवार का वातावरण पूरी तरह से प्रफुल्लित और आनंदमयी बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ सुखद क्षण व्यतीत होंगे. आपसी सद्भाव बना रहेगा और किसी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में शामिल होने का योग भी बन रहा है, जिससे घर में खुशियाँ आएँगी. प्रेम जीवन: वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है. आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखी और संतुष्ट जीवन जी सकेंगे. जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको हर कार्य में मिलेगा, जिससे प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अधिकारियों और वरिष्ठों की मदद से आप प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकेंगे. व्यापार में पिछले कई दिनों से आ रही सरकारी कामकाज की बाधाएँ आज दूर होंगी और आपके काम सरलता से संपन्न होंगे. ऑफिस का माहौल भी दिनभर सकारात्मक बना रहेगा. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए दिन अच्छा है. पढ़ाई में मन लगेगा और नई चीजें सीखने का उत्साह बना रहेगा. करियर में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी, जो आपके भविष्य को और भी मजबूत बनाएगी. आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धन का आगमन हो सकता है और निवेश करने का यह अच्छा समय है. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है. आप ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे. बस अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें, तो आप दिनभर फिट और तंदुरुस्त रहेंगे. उपाय: आज के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नीले वस्त्र या खाना दान करें. इससे शनि देव की कृपा बनी रहेगी और व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी. शुभ अंक: 7 शुभ रंग: नीला



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन आपके लिए अपनों के साथ बिताने के लिए श्रेष्ठ है. पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा और घर का वातावरण प्रेम और सद्भावना से ओतप्रोत रहेगा. आप धार्मिक कार्यों या किसी पवित्र यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, जिसके लिए धन खर्च होगा, लेकिन यह खर्च आपको मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुष्टि देगा. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को लेकर आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. आपके मन में किसी बात को लेकर नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जो आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकते हैं. अपने पार्टनर पर भरोसा रखें और बातें साफ-साफ करके ही समझौता करें. नकारात्मकता से दूर रहकर ही आप अपने रिश्तों को मजबूत बना पाएंगे. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा और अपना काम समय पर पूरा करने की खुशी आपके चेहरे पर स्पष्ट देखी जा सकेगी. व्यापार करने वालों के लिए दिन विशेष रूप से फायदेमंद है, क्योंकि व्यापार में नए ग्राहक मिलने से प्रसन्नता और उत्साह बढ़ेगा. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए दिन उत्साहवर्धक है. पढ़ाई में मन लगेगा और यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज का दिन उसमें प्रगति करने के लिए अच्छा है. करियर में आपको नई दिशाएं मिल सकती हैं, इसलिए अवसरों को हाथ से न जाने दें. आर्थिक स्थिति: आज आपकी भाग्य वृद्धि होगी और आकस्मिक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है. विदेश से अच्छे समाचार आ सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश करने के लिए भी दिन अनुकूल है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम रहने वाला है. आप थकान महसूस कर सकते हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ध्यान रखें. योग और ध्यान से आपको ऊर्जा मिलेगी. उपाय: आज के दिन शनिदेव को तिल का तेल चढ़ाएं और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं. इससे शनि की दशा में सुधार होगा और मंगल बढ़ेगा. शुभ अंक: 7 शुभ रंग: हरा



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे, घर का वातावरण आज थोड़ा नाजुक रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ बातचीत करते समय बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आपकी कोई भी अनायास की गई टिप्पणी किसी को नाराज कर सकती है, जिससे मनमुटाव हो सकता है. बड़ों का सम्मान करें और किसी भी विवाद में उलझने से बचें. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में आज आपको थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. मन में आ रही नेगेटिविटी के कारण आप अपने पार्टनर के प्रति उदासीन या चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं. इस दौरान छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचना ही बेहतर रहेगा. अपने मन की बात शांति से कहें. व्यापार और नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काम के प्रति उत्साहहीनता लेकर आया है. आप आज आराम करने के मूड में रहेंगे और काम पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई महसूस करेंगे. व्यापारियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दी और ज्यादा लाभ कमाने के लालच में न पड़ें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना है. करियर और शिक्षा: छात्रों और शिक्षार्थियों के लिए दिन अनुकूल नहीं कहा जाएगा. पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और याद रखने की क्षमता कमजोर पड़ सकती है. इस समय किसी भी नए कोर्स या प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के बजाय, पुराने विषयों का रिवीजन करना बेहतर रहेगा. आर्थिक स्थिति: आर्थिक तौर पर आज सचेत रहने की जरूरत है. अगर आपने अपने खान-पान पर ध्यान नहीं रखा, तो बीमार पड़ने पर आपको अपनी बचत खर्च करनी पड़ सकती है. इसलिए, अनावश्यक खर्चों से बचें और धन का प्रबंधन सावधानी से करें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य आज आपकी चिंता का विषय बन सकता है. खान-पान की गलतियों के कारण पेट या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. बाहर का भोजन खाने से पूरी तरह बचें. अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें और पर्याप्त जल पीएं. उपाय: मन में आ रही चिंता और नेगेटिविटी को दूर करने के लिए आज काले तिल का दान करें. सुबह के समय किसी भी ईश्वर का ध्यान करें या प्राणायाम करें, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और दिन बेहतर बीतेगा. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: हल्का हरा



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे पारिवारिक जीवन आज सुखमय रहेगा. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करेंगे. दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. नए वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी का योग बन रहा है, जिससे घर के वातावरण में खुशियाँ आएंगी. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. मन में नकारात्मक विचारों को जगह न दें, अन्यथा रिश्ते पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. हालांकि, नए व्यक्तियों के साथ परिचय और दोस्ती बनने की संभावना है, जो आपके सामाजिक दायरे का विस्तार करेगी. व्यापार और नौकरी: व्यापार में नए ग्राहकों के मिलने से आपको खास खुशी मिलेगी. पार्टनरशिप के जरिए व्यापार को आगे बढ़ाने की योजनाएं सफल रहेंगी, जिसके लिए आप कहीं बाहर भी जा सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों का दिन भी अनुकूल रहेगा. अपना काम समय पर पूरा करने की संतुष्टि आपके चेहरे पर स्पष्ट देखी जाएगी. करियर और शिक्षा: सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा. छात्रों को भी अपनी शिक्षा के क्षेत्र में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा. नई योजनाओं पर काम करने का समय उत्तम है. आर्थिक स्थिति: आज भाग्य का साथ मिलेगा और आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. धार्मिक कार्यों या किसी यात्रा पर धन खर्च होगा, लेकिन यह खर्च आपको मानसिक शांति देगा. विदेश से धन संबंधी सकारात्मक खबरें आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम रहने वाला है. अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए आप एक्सरसाइज या ध्यान जैसी गतिविधियों में समय दें, ताकि ऊर्जा का संतुलन बना रहे. उपाय: आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं या काले तिल का दान करें. इससे शनि देव की कृपा बनी रहेगी और बाधाएं दूर होंगी. शुभ अंक: 5    शुभ रंग: नीला



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे आज आपके घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और आपसी सद्भावना बनी रहेगी. किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. सबसे खुशी की बात यह है कि आपको ननिहाल पक्ष से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे पूरे परिवार में खुशियाँ दौड़ जाएंगी. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज रोमांच और मधुरता बनी रहेगी. आप अपने प्रियतम के साथ कहीं बाहर घूमने या पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आपकी समझ और गहरी होगी, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा. विवाहित जीवन में भी प्यार भरा माहौल रहेगा. व्यापार और नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है. आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए अवसर मिलेंगे. आपकी प्रगति के रास्ते खुलेंगे. व्यापार में आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने व्यापार को नए मुकाम पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए दिन अनुकूल है. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. करियर के नजरिए से आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जो भविष्य में आपके काम आएगा. आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है. पुराने किसी निवेश से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है, जिससे आपकी बचत बढ़ेगी. हालांकि, किसी जरूरी जगह पर खर्च होने की संभावना है, लेकिन यह खर्च आपके लिए लाभदायक साबित होगा. स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आप में नई ऊर्जा और जोश का संचार होगा. योग और ध्यान करने से मानसिक शांति भी मिलेगी. उपाय: सुख-शांति और सफलता के लिए आज शनिदेव को तिल का तेल चढ़ाएं और नीचे देखने वाले कर्मचारियों का सम्मान करें. शुभ अंक: 7 शुभ रंग: आसमानी (नीला)



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा. उनके सानिध्य में रहने से आपकी मन की निराशा दूर होगी. हालांकि, आपकी संतान को कोई तकलीफ या समस्या हो सकती है, जिसके चलते आप मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे. बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. प्रेम जीवन: स्वास्थ्य और काम के बोझ के चलते आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे. इस वजह से उनमें नाराजगी हो सकती है. आज बहस या तर्क से बचें. अपनी सेहत के बारे में उन्हें बताएं, वे आपको समझेंगे. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आप अपना पूरा ध्यान नहीं लगा पाएंगे. समय पर टास्क पूरा न होने के कारण आपको अपयश या आलोचना का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. शेयर बाजार या सट्टे से आज पूरी तरह दूरी बनाए रखें, अन्यथा आर्थिक नुकसान होने की संभावना है. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है. पढ़ाई में आपको मेहनत के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे. आर्थिक स्थिति: दिन की शुरुआत में कुछ खर्चे आ सकते हैं, लेकिन दोपहर के बाद आपकी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी. फंसा हुआ धन वापस आने की संभावना बन रही है, जिससे मन में राहत मिलेगी. स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नाजुक रहेगा. आपको शारीरिक थकान या किसी बीमारी के लक्षण महसूस हो सकते हैं. सेहत का ठीक न रहना आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित करेगा. संभव हो तो आज की यात्रा-प्रवास को टाल दें, क्योंकि यात्रा के दौरान सेहत और बिगड़ सकती है. आराम को प्राथमिकता दें. उपाय: शनिवार होने के कारण शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक दक्षिण दिशा में जलाएं और काले रंग की वस्तु का दान करें. शुभ अंक: 9 शुभ रंग: नीला



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे, आज आपके घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और ननिहाल पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर में खुशियाँ दोगुनी हो जाएंगी. हालाँकि, संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई को लेकर मन में थोड़ी चिंता बनी रह सकती है. क्रोध पर संयम रखना आवश्यक होगा ताकि घरेलू माहौल खराब न हो. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन आज कुछ कल्पनाशील रहेगा. आप साहित्य और कला के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे और काल्पनिक दुनिया में समय व्यतीत करना पसंद करेंगे. दोस्तों के साथ आपका समय अच्छा गुजरेगा, लेकिन अपने साथी के साथ तार्किक या बौद्धिक बहस से दूर ही रहें. व्यापार और नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहद शुभ है. आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और काम में सफलता व प्रतिष्ठा दोनों हासिल होगी. आपकी प्रगति सुनिश्चित है. व्यापार में आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने सहकर्मियों और अधीनस्थों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. करियर और शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने में कठिनाई हो सकती है. करियर के मोर्चे पर हालांकि सफलता मिलेगी, लेकिन किसी एक काम में विफलता मिलने पर मन व्याकुल हो सकता है. ऐसी स्थिति में धैर्य रखें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है. पुराने किसी निवेश से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है. वहीं, किसी जरूरी जगह पर खर्च होने की भी संभावना है, लेकिन वह सार्थक होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. आज यात्रा या प्रवास टालना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि पेट संबंधी कोई समस्या या बीमारी हो सकती है. अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें. उपाय: शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले वस्त्र या उड़द की दाल दान करें. इससे सेहत में सुधार होगा और बाधाएं दूर होंगी. शुभ अंक: 8 शुभ रंग: नीला



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे, पारिवारिक जीवन को लेकर आज आप काफी राहत महसूस करेंगे. घर में लंबे समय से चली आ रही किसी भी समस्या या गलतफहमी का आज समाधान निकल आएगा. परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा और माहौल प्रेम व सद्भावना से ओतप्रोत रहेगा. प्रेम जीवन: प्रेम और दोस्ती के रिश्तों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है. आज आप अपने प्रियजनों से मिलकर अपने मन की बातें साझा कर सकेंगे. यदि आप किसी को पसंद करते हैं और अपने दिल की बात कहने का मौका तलाश रहे थे, तो आज का दिन उसके लिए उत्तम है. व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए आज का दिन वित्तीय लाभ के नए द्वार खोलने वाला है. आपको अपने व्यापार में अचानक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी. आपके विरोधी भी आज आपकी जीत के सामने झुकने को मजबूर हो जाएंगे. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है. पढ़ाई में आपका मन लगेगा और कठिन विषयों को समझना आसान हो जाएगा. अपनी पढ़ाई को पूरा करने के लिए आप सीनियर्स या शिक्षकों की मदद ले सकते हैं. आर्थिक स्थिति: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है. जायदाद और संपत्ति से संबंधित कोई भी पुराना विवाद आज सुलझ सकता है, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी. आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश की नई योजनाएं भी बना सकते हैं. नए काम शुरू करने के लिए भी आर्थिक पक्ष मजबूत है. स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से ठीक रहेगा. परिस्थितियां अनुकूल होने के कारण आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. मानसिक शांति बनी रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को बेहतर ढंग से निपटा पाएंगे. उपाय: शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ब्लैक (काले) रंग की कोई वस्तु या उड़द की दाल दान करें. इससे शनि देव प्रसन्न होंगे और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी. शुभ अंक: 8 शुभ रंग: नेवी ब्लू



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे, आज पारिवारिक जीवन में आपको विशेष धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी. किसी भी परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें, क्योंकि छोटी-सी बात भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है. यदि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे और शांत स्वभाव बनाए रखेंगे, तो घर में चल रहे मतभेदों को सुलझाने में सफलता मिल सकती है. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन बातचीत के दौरान सावधानी बरतना आवश्यक होगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. ऐसे में जिद या क्रोध दिखाने के बजाय नरम और समझदारी भरा रवैया अपनाएं. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको धैर्य रखने की आवश्यकता होगी. अपने कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करें और सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी भी प्रकार के विवाद से बचें. अपेक्षित सफलता मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है, जिससे मन में असंतोष उत्पन्न हो सकता है. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने में कठिनाई महसूस हो सकती है, जिससे प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है. निराश होने के बजाय नियमित अभ्यास और मेहनत जारी रखें. करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा और जल्दबाजी में कोई कदम उठाने से बचना चाहिए. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में आज अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है. अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, विशेष रूप से दोपहर के बाद कोई अप्रत्याशित व्यय आपको परेशान कर सकता है. महंगी वस्तुओं की खरीदारी और बड़े आर्थिक लेनदेन को टालना ही समझदारी होगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक होगा. तनाव और असंतुलित खानपान का प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है. पर्याप्त आराम करें और पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दें. उपाय: दिनभर धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखें. शनिवार के दिन शनिदेव को जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी. शुभ अंक: 8 शुभ रंग: नीला



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से बेहद शुभ और सुखद रहने वाला है. घर में किसी मांगलिक कार्य, धार्मिक अनुष्ठान या पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है, जिससे परिवार का माहौल सकारात्मक और उत्साहपूर्ण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. इसके अलावा, सगे-संबंधियों और पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत होगा. रिश्ते में प्रेम, विश्वास और आपसी समझ बढ़ेगी. यदि आप अपने साथी के साथ किसी लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उसके लिए बेहद शुभ माना जा सकता है. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज प्रगति के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने लक्ष्य समय पर पूरे करने में सफलता मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा. नए व्यापारिक अवसर सामने आ सकते हैं और अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. सुबह के समय एकाग्रता में कुछ कमी महसूस हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद का समय पढ़ाई और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मजबूत रहेगा. व्यापार और कार्यक्षेत्र से आय में वृद्धि के संकेत हैं. यदि आप किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं, तो सोच-समझकर लिया गया निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. हालांकि बाहर के खानपान में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि लापरवाही से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. उपाय: आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं. शुभ अंक: 5   शुभ रंग: नीला



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

  

शुक्रवार, 19 जून 2026

उत्पाद विभाग की टीम ने की छापेमारी, 9 हजार किलो जावा महुआ और 400 लीटर महुआ शराब जब्त


गिरिडीह (Giridih), 19 जून 2026।
उत्पाद विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गडरमा एवं जोभी गाँव में छापामारी कर अवैध महुआ शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया एवं भारी मात्रा में जावा महुआ और निर्मित शराब को जब्त किया है।


उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल पुलिस की संयुक्त टीम ने उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहु के निर्देश पर यह कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने गडरमा एवं जोभी गाँव में संचालित अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त किया। वहीं अवैध शराब कारोबारियों के घरों में 9 हजार किलो जावा महुआ और 400 लीटर शराब जब्त किया है। साथ ही भारी मात्रा शराब चुलाई योग्य जावा महुआ को बरामद कर विनष्ट किया।


हालांकि छापामारी के पूर्व ही पुलिस टीम को आता देख अवैध शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे। विभाग ने उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के साथ फरार अभियोग दर्ज किया है। 


इसके पूर्व गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने जमुआ थाना अंतर्गत छकनाडीह, ख़रीडीह एवं खरगडीहा में भी छापेमारी कर अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर 1500 किलो जावा महुआ और 160 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया था। 



ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

गिरिडीह (Giridih), 19 जून 2026। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गड़हाटाँड़ के समीप ट्रेन से कटकर आज एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शिव मुहल्ला निवासी राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र देवाशीष कुमार के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल ले गयी। इस बीच पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे और देवाशीष का शव देख दहाड़े मार के रोने लगे।


परिजनों ने बताया कि 4 माह पूर्व बीते फरवरी माह में देवाशीष की शादी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह निवासी मनोज कुमार राम की पुत्री मौली कुमारी से हुई थी। वह बक्सीडीह में दुकान चलाता था। रोज की तरह वह आज भी अपने बाइक से दुकान खोलने घर से निकला था। अचानक पुलिस द्वारा मिली सूचना पर अस्पताल पहुंचे तो यहां उसकी लाश देखने को मिला। परिजनों ने इस घटना के पीछे के कारणों से अनभिज्ञता जाहिर किया है।


हालांकि मृतक के भाई विकास कुमार ने बताया कि देवाशीष और उनका परिवार न केवल अलग अलग रहता है बल्कि उनका कारोबार भी अलग है। इसलिये हमेशा उनकी मुलाकात नहीं हो पाती थी। लेकिन लोगों से उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि देवाशीष और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होते रहता था। उसने आशंका जताया कि उसी विवाद के कारण देवाशीष ने इतना बड़ा कदम उठाया होगा। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट आगे की कार्रवाई पूरी कर रही है। 





स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की भूमिका महत्वपूर्ण : उपायुक्त

करें योग, रहें निरोग’ के संदेश के साथ जिला प्रशासन ने गिरिडीह स्टेडियम में शुरू किया योग पूर्वाभ्यास अभियान



गिरिडीह (Giridih), 19 जून 2026 ।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर आज गिरिडीह स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिले के वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।


पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवन में अनुशासन एवं संतुलन का विकास होता है। उन्होंने स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जिले वासियों से आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।



वहीं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि योग स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का भी विकास करता है। नियमित योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने जीवन को अधिक संतुलित, ऊर्जावान एवं निरोग बना सकता है। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से योग को अपनाने तथा इसके लाभों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, IAS प्रशिक्षु, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू कराने की उपायुक्त से मांग

गिरिडीह (Giridih), 19 जून 2026। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय महासचिव महाराज मंडल एवं केंद्रीय संयुक्त महासचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने उपायुक्त रामनिवास यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त एक ज्ञापन सौंप कर गिरिडीह–गोविंदपुर रोड स्थित स्टेट हाईवे-13 पर लगभग चार वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों जो बंद पड़ी है उसकी अविलंब जांच कर आवश्यक मरम्मत एवं संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की।


उन्होंने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है, जो चिंता का विषय है। सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्ट्रीट लाइटों का चालू होना अत्यंत आवश्यक है। अंधेरे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। 


मौके पर उपायुक्त ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से शीघ्र वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई करने एवं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र चालू कराने का आश्वासन दिया। श्री चंद्रवंशी ने बताया कि उपायुक्त के इस सकारात्मक आश्वासन से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से चली आ रही यह समस्या जल्द समाप्त होगी।


आज 19 जून ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 19 :: 06 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

19 जून 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 04:59 PM तक रहेगा उसके उपरांत षष्ठी तिथि प्रारम्भ होगा। पंचमी तिथि को ज्ञान, पूजा और आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। आज स्कन्द षष्ठी पर्व का भी विशेष महत्व है, जो भगवान कार्तिकेय की उपासना से जुड़ा हुआ माना जाता है। भक्त इस दिन पूजा-अर्चना कर सुख, साहस और सकारात्मक ऊर्जा की कामना करते हैं। आज चंद्रमा कर्क राशि में स्थित रहेगा, जबकि सूर्य मिथुन राशि में विराजमान है। ग्रहों की यह स्थिति व्यक्ति की भावनाओं और निर्णय क्षमता पर प्रभाव डाल सकती है। आज का अभिजीत मुहूर्त 11:33 AM से 12:27 PM तक रहेगा। आज अश्लेषा नक्षत्र और हर्षण योग का शुभ संयोग इस दिन को पूजा-पाठ, साधना और धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी बना रहा है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से पूजा करने पर साहस, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। आज शुक्रवार का दिन है, जिसे माता लक्ष्मी और संतोषी माता की आराधना के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार को पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह दिन मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द के लिए भी अनुकूल माना जाता है।


आज शुक्रवार दिन है।  वार के हिसाब से आज आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माँ लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद और लाल रंग के फूल जैसे कमल या गुलाब अर्पित करना लाभदायक होता है। कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा चावल, आटा, दूध जैसी सफेद चीजों का दान करना मददगार होता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में चावल की खीर और श्रीफल अर्पित करना चाहिए। कमलगट्टे की माला से उनके नामों का जप करना भी लाभकारी होता है। लक्ष्मी वैभव व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं।

आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।

स्कन्द षष्ठी

स्कन्द षष्ठी का पर्व भगवान कार्तिकेय को समर्पित माना जाता है, जिन्हें साहस, शक्ति और विजय का प्रतीक कहा जाता है। हर्षण योग और अश्लेषा नक्षत्र का संयोग पूजा-पाठ, व्रत और आध्यात्मिक साधना के लिए शुभ माना गया है। शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी की पूजा भी फलदायी मानी जाती है। इस दिन भगवान की आराधना और दान-पुण्य करने से सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होने की मान्यता है। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान कार्तिकेय और माता लक्ष्मी का ध्यान करें। दीपक जलाकर पूजा करें और पुष्प अर्पित करें।स्कन्द षष्ठी व्रत का संकल्प लें। मंत्र जाप और धार्मिक पाठ करना शुभ माना जाता है। जरूरतमंदों को अन्न, जल और वस्त्र का दान करें। संध्या समय भगवान की आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ तथा दान-पुण्य करने से जीवन में सुख, साहस, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।



आज का पंचांग : 19 जून 2026,दिन: शुक्रवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948       ऋतु    :  ग्रीष्म                 मास        :  ज्येष्ठ       पक्षशुक्ल पक्ष              सूर्योदय  : 05:23 AM, सूर्यास्त : 07:22 PM    तिथि : पंचमी 04:59 PM तक उपरांत षष्ठी              नक्षत्र : आश्लेषा 10:06 AM तक उपरांत मघा        राहुकाल :10 : 38 AM से 12: 23 PM तक          चन्द्रमा  : कर्क राशि पर 10:06 AM तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा                                            व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, माता लक्ष्मी पूजन दिवस, स्कन्द षष्टी



आज :: 19 :: 06 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा दोपहर तक चौथे भाव में रहेंगे उपरांत पंचम भाव में संचरण करेंगे,आज के दिन पारिवारिक जीवन में आपको संयम बरतने की आवश्यकता है. आपकी माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं बढ़ सकती हैं, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें और उनकी सेवा में समय दें. किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में धन खर्च होने की स्थिति बनेगी, जिससे घरेलू बजट में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है. प्रेम जीवन: निर्णय शक्ति के अभाव के कारण आज आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर भ्रमित महसूस कर सकते हैं. आपका मन चिंतित रहेगा, जिसका असर आपकी प्रेम जीवन पर भी पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ बहस से बचें और कोई भी बड़ा निर्णय भावनाओं में आकर न लें. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आज आपको अत्यधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है. काम की अधिकता के कारण आप तनाव में आ सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें. व्यापार में नए और रिस्की फैसले लेने से बचना चाहिए. करियर और शिक्षा: छात्रों को आज पढ़ाई में मन लगाने में कठिनाई हो सकती है. मानसिक अस्वस्थता के कारण एकाग्रता कम हो सकती है. यदि आप करियर संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं, तो आज का दिन उसके लिए उतना अनुकूल नहीं है. आर्थिक स्थिति: आज के दिन वित्तीय मामलों में बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है. किसी भी तरह का निवेश करने से पहले गहराई से सोचें. लुभावने ऑफरों या 'तुरंत बंपर मुनाफे' के चक्कर में न पड़ें, अन्यथा धन हानि हो सकती है. जमीन, मकान या संपत्ति के दस्तावेजों के वेरिफिकेशन में लापरवाही न करें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मोर्चे पर आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. आप शारीरिक और मानसिक रूप से थकान और अस्वस्थता महसूस करेंगे. सर्दी, कफ या बुखार की पीड़ा हो सकती है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बिना चिकित्सक की सलाह के कोई भी दवाई ना लें. उपाय: माता के स्वास्थ्य के लिए उनकी सेवा करें और उन्हें पीले फूल या मिठाई भेंट करें. खुद के स्वास्थ्य लाभ के लिए बुधवार को बीमार व्यक्तियों को दवाई या भोजन का दान करें. शुभ अंक: 5   शुभ रंग: पीला



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा दोपहर तक तीसरे भाव में रहेंगे उपरांत चौथे भाव में संचरण करेंगे,आज के दिन परिवार में वातावरण कुछ गंभीर रह सकता है. आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, उनकी तबियत बिगड़ सकती है. किसी सामाजिक या धार्मिक आयोजन में धन खर्च होने की स्थिति बन रही है, जिससे घर के बजट पर प्रभाव पड़ सकता है. प्रेम जीवन: स्वास्थ्य और काम के बढ़े बोझ के कारण आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे. तनाव के चलते बातचीत में कड़वाहट आ सकती है. आज विवाद से बचने के लिए एक-दूसरे के विचारों को समझने की कोशिश करें. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आज कार्यभार अधिक होगा, जिससे आप थकान महसूस करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के व्यवहार से सावधान रहना होगा. व्यापार में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करें, क्योंकि आज निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा. करियर और शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता कम लगने के कारण परेशानी हो सकती है. दिमाग में उलझन रहने से कोई भी नया सीखना मुश्किल होगा. करियर के लिहाज़ से आज का दिन नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए उचित नहीं है. आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से आज का दिन जोखिम भरा है. लुभावने ऑफरों के चक्कर में पड़कर निवेश न करें, वरना धन हानि हो सकती है. जमीन, मकान या संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों में धोखाधड़ी होने की आशंका है, इसलिए ऐसे मामलों में पूरी सतर्कता बरतें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य आज आपकी सबसे बड़ी चिंता का विषय है. शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ महसूस करेंगे. सर्दी, खांसी या बुखार की पीड़ा हो सकती है. बिना चिकित्सक की सलाह के कोई भी दवाई लेने से बचें, यह हानिकारक हो सकता है. तनाव लेने से बचें. उपाय: अपनी माता के चरण स्पर्श करें और उनका आशीर्वाद लें. स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान शिव को जल अर्पित करें. शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लाल



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज चंद्रमा दोपहर तक दूसरे भाव में रहेंगे उपरांत तीसरे भाव में संचरण करेंगे,आज आपका पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ आप पुरानी यादें ताजा करते हुए आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे. घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें सब मिलकर सहभागिता करेंगे. घर का माहौल प्रेम और सद्भावना से ओतप्रोत रहेगा. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहतरीन है. आप अपने प्रियजन के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने में आसानी होगी. अविवाहित लोगों को अपने लिए उचित रिश्ते मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापार और नौकरी: व्यावसायिक क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है. आपके काम की प्रशंसा होगी, जिससे आपके अंदर उत्साह और आत्मविश्वास का संचार होगा. नौकरी में पदोन्नति की संभावना प्रबल है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्य आसानी से पूर्ण होंगे और लंबित मामलों का निस्तारण होगा. सहकर्मी आपके हर कदम पर साथ खड़े दिखेंगे. करियर और शिक्षा: युवाओं और छात्रों के लिए दिन बहुत ही फायदेमंद है. शिक्षा के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी. करियर में उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे. आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे. आर्थिक स्थिति: आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपकी आय में वृद्धि हो सकती है. धन संबंधी निर्णय लेने का यह सही समय है. लेकिन ध्यान रखें, आज अधिक खर्च करने से बचें. पुराना निवेश आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आप पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे. आपका मानसिक संतुलन आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखेगा. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार आपको और अधिक ऊर्जा प्रदान करेगा. उपाय: आज के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को फल या मिठाई खिलाएं. इससे शुक्र ग्रह आपके जीवन में शुभता लाएगा और कामों में बाधा नहीं आएगी. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: आसमानी (Light Blue) या सफेद



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा दोपहर तक पहले भाव में रहेंगे उपरांत दूसरे भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए बहुत ही अच्छा है. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करेंगे. घर का वातावरण सुखद रहेगा और सभी के साथ मिलकर किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता करने से आपको बहुत आनंद मिलेगा. पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में भी मिठास बनी रहेगी. आप अपने प्रियजन के साथ कहीं बाहर घूमने या धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं. आपसी संबंधों में पहले की तरह ही गहराई आएगी और आप एक-दूसरे की भावनाओं को अच्छे से समझ पाएंगे. विवाहित जोड़ों के लिए भी दिन सुखद रहेगा. व्यापार और नौकरी: नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है. आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी. व्यापार करने वालों को भी नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. विशेष रूप से विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए यह दिन उत्साहवर्धक रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आपकी बुद्धि और विवेक आज आपके काम आएंगे. आर्थिक स्थिति: भाग्यवृद्धि के योग बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विदेश से शुभ समाचार मिलने से आपकी आर्थिक संपदा में इजाफा होगा. अटका हुआ धन वापस मिलने की भी संभावना है. आज आप धन के मामले में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मोर्चे पर आप पूरी तरह से फिट रहेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से आप बेहद ऊर्जावान महसूस करेंगे. धार्मिक कार्यों और यात्रा से आपको मानसिक शांति और ताजगी का अनुभव होगा, जो आपके स्वास्थ्य को और बेहतर बनाएगा. उपाय: सुबह के समय किसी नदी या मंदिर में जल चढ़ाएं और अपने ईष्ट का ध्यान करें. शुभ अंक: 6 शुभ रंग: गुलाबी



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज चंद्रमा दोपहर तक पहले भाव में रहेंगे उपरांत द्वादश भाव में संचरण करेंगे,आज घर का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचने का प्रयास करें. अपनी बात रखते समय संयम बरतें, ताकि मामला और न बिगड़े. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में आज वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा. गुस्से में कही गई बातें साथी को ठेस पहुंचा सकती हैं. नकारात्मक विचारों को दूर रखें और अपने साथी के साथ समझदारी से पेश आएं. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज धैर्य रखने की जरूरत है. व्यापार में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले गहराई से सोच-विचार करें. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखनी होगी. अनैतिक कामों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा. करियर और शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है. नकारात्मक विचारों के कारण मन भटक सकता है, लेकिन हार न मानें. आध्यात्मिकता का सहारा लेने से मन को शांति मिलेगी. आर्थिक स्थिति: आज आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण दवाइयों पर अचानक खर्च बढ़ सकता हैॅ. इसलिए बजट का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर आज सबसे अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. बाहर का खाना-पीना आज आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इससे तबीयत खराब हो सकती है. क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि यह आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है. उपाय: दिन की शुरुआत पीपल के पेड़ की जल चढ़ाकर करें. नकारात्मक विचारों से मुक्ति पाने के लिए किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दवाइयों का दान करें. शुभ अंक: 9 शुभ रंग: नारंगी


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा दोपहर तक एकादश भाव में रहेंगे उपरांत द्वादश भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. परिजनों का व्यवहार उग्र हो सकता है, जिससे आपके मन को दुःख पहुँच सकता है. घर में चल रहे विवादों में अपनी नहीं, बल्कि दूसरों की बात सुनें और शांत रहें. छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचना हितकर रहेगा. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में आज क्रोध का प्रभाव देखने को मिल सकता है. आप अधिक चिड़चिड़े रहेंगे, जिसका असर आपके प्रेमी या पार्टनर पर पड़ सकता है. वाणी पर संयम न रखने के कारण नाराजगी बढ़ सकती है. आज किसी भी बात पर जिद करने से बचें. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आज मनमानी आपको भारी पड़ सकती है. अपने वरिष्ठ अधिकारियों या साझेदारों की बात का विरोध न करें. नियम विरुद्ध हो रहे किसी भी काम में भाग न लें, वरना आपको कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम रहने वाला है. पढ़ाई में एकाग्रता कम हो सकती है और याद रखने में परेशानी हो सकती है. करियर से जुड़े कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज टाल दें. नए कोर्स या प्रशिक्षण में दाखिला लेने के लिए अभी सही समय नहीं है. आर्थिक स्थिति: आज के दिन धन का बहुत अधिक खर्च होगा. अनावश्यक चीजों पर पैसे खर्च होने की संभावना है, जिससे बाद में आपको आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है. यदि संभव हो तो किसी को उधार देने से बचें और अपने बजट का ध्यान रखें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज विशेष संभलकर रहें. खासकर बाहर का खाना-पीना आज पूरी तरह से टालें, वरना पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. पानी वाली जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें ताकि मानसिक शांति बनी रहे. उपाय: क्रोध और मानसिक शांति बनाए रखने के लिए सुबह स्नान करते समय जल में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें और भगवान शिव को जल अर्पित करें. शुभ अंक: 6 शुभ रंग: सफेद



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज चंद्रमा दोपहर तक दशम भाव में रहेंगे उपरांत एकादश भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन आपके लिए आनंद-प्रमोद भरा रहेगा. दोस्तों का साथ आपके जीवन को महकाएगा और मानसिक शांति देगा. परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे. किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है, जहां लोगों के बीच आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा. घर का वातावरण आज सौहार्दपूर्ण रहेगा. प्रेम जीवन: शादीशुदा लोगों के जीवन में आज रोमांस बना रहेगा. आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे और पुरानी बातों को भूलकर नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे. प्रेमी जोड़ों के लिए भी दिन बहुत अच्छा है, वे अपने प्रेम को और गहरा कर सकते हैं. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आज आप अपने अधिकारी के प्रिय बने रहेंगे. आपकी कार्य शैली और तरीके सभी को पसंद आएंगे. हो सकता है कि आपको कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल जाए, जिसे संभालने का मौका आपको मिलेगा. व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं और आपके व्यापार का विस्तार हो सकता है. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए दिन उत्तम है. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. आप अपने लक्ष्य की ओर धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहे हैं, जो आज सफलता देगा. आर्थिक स्थिति: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. नए वस्त्रों की खरीदारी होगी और आभूषण खरीदने का भी मन करेगा. आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने में खर्च करेंगे, लेकिन आपकी जेब पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा क्योंकि आज आय के स्रोत भी सक्रिय रहेंगे. स्वास्थ्य: तन और मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी. आप खुद को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे. भोजन सुख भी उत्तम रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. नई जिंदगी जीने का जोश आपमें बना रहेगा. उपाय: आज के दिन बजरंग बाण का पाठ करें और किसी गरीब व्यक्ति को फल दान करें. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. शुभ अंक: 6 शुभ रंग: नीला



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा दोपहर तक नवम भाव में रहेंगे उपरांत दशम भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन आपके गृहस्थ जीवन के लिए बेहद शुभ और मंगलकारी है. घर के वातावरण में शांति और आनंद का संचार होगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी. मित्रों से मुलाकात होगी और किसी खास अवसर पर सब साथ मिलकर जश्न मना सकते हैं. विशेष रूप से घर की महिलाओं को मायके पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे पूरे परिवार में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज आपके संबंध मधुर रहेंगे. आप अपने प्रियतम के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे. यदि आप किसी रिश्ते में विवाद चल रहा था, तो आज सुलह के अवसर बन सकते हैं. एक-दूसरे की भावनाओं को समझने से प्रेम संबंध मजबूत होंगे. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. टीम वर्क के तहत आप अपने अधूरे काम आसानी से पूरा करने में सक्षम होंगे. जो काम काफी समय से रुके हुए थे, उन पर आज गति आएगी. बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए दिन उत्साहजनक है. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहने वाला है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. आप अपनी बचत बढ़ा सकते हैं और भविष्य के लिए कोई बड़ी निवेश योजना बना सकते हैं. रुके हुए धन की वापसी हो सकती है. स्वास्थ्य: आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा. यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो आज स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा. उपाय: आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी सब्जियां दान करें. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: हरा



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज चंद्रमा दोपहर तक अष्टम भाव में रहेंगे उपरांत नवम भाव में संचरण करेंगे,पारिवारिक जीवन आज आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है. घर के भीतर क्लेश का वातावरण रहेगा, जिससे आपका मन उदास और चिंतित रहेगा. जीवनसाथी के साथ विचारों में तालमेल न बैठने से नाराजगी हो सकती है. इसके अलावा, माता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना बहुत आवश्यक है; उनकी तबियत का विशेष ध्यान रखें और लापरवाही न बरतें. प्रेम जीवन: अपनी थकान और मूड स्विंग के चलते प्रेम जीवन में भी खटास आ सकती है. आप अपने पार्टनर के प्रति उदासीन रह सकते हैं, जिससे संबंधों में कड़वाहट आ सकती है. बातचीत में विवाद से बचने का प्रयास करें और आज के दिन ज्यादा उम्मीदें न रखें. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज सावधान रहने की आवश्यकता है. आपके काम या व्यवहार की वजह से सार्वजनिक जीवन में अपमानित होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. बिना सोचे-समझे कोई बात न कहें. व्यापार में नए निवेश से बचें, वरना घाटा हो सकता है. करियर और शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता कम लगेगी. मानसिक थकान के कारण सिलेबस को पढ़ने में मन नहीं लगेगा. करियर के मोर्चे पर भी आज कोई बड़ा फैसला लेने से पहले गहराई से विचार करने की जरूरत है. आर्थिक स्थिति: आर्थिक तौर पर दिन संवेदनशील है. आज धन की हानि होने की प्रबल संभावना है. अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे, जो आपकी चिंता को और बढ़ा देंगे. जरूरत से ज्यादा पैसा किसी को उधार न दें. स्वास्थ्य:स्वास्थ्य आज आपकी प्राथमिक चिंता का विषय है. शारीरिक और मानसिक ताजगी का अभाव आपको परेशान करेगा. अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या सताएगी, जिससे पूरा दिन खराब हो सकता है. योग और ध्यान करने का प्रयास करें. उपाय: दिन की शुरुआत में भगवान शिव को जल चढ़ाएं और 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और सार्वजनिक अपमान से बचाव होगा. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: नीला



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज चंद्रमा दोपहर तक सातवें भाव में रहेंगे उपरांत अष्टम भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन पारिवारिक सुख-सौहार्द के लिए बेहतरीन है. आप अपने भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनके साथ मजेदार पल साझा करेंगे. मित्रों और स्वजनों के घर आने से घर के वातावरण में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी. परिवार के सदस्यों का साथ आपको मानसिक शांति देगा. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में भी आज का दिन मधुरता लेकर आया है. आप अपने प्रियजन के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में नजदीकी आएगी. विवाहित जोड़ों के लिए भी समय अनुकूल है, आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे. व्यापार और नौकरी: व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है. भागीदारी के कार्यों में आपको भरपूर सफलता मिलेगी. यदि आप लंबे समय से किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का विचार बना रहे थे, तो आज का दिन उसके लिए उत्तम है. नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है. पढ़ाई में आपको मेहनत का फल मिलेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को अपने विषयों में अच्छी पकड़ महसूस होगी. आर्थिक स्थिति: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आप अपनी आर्थिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आप पूरे जोश और ऊर्जा के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे. मानसिक शांति बनी रहने से आप स्वस्थ महसूस करेंगे. उपाय: आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं, इससे आपको मानसिक शांति और सुख की प्राप्ति होगी. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: हरा



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज चंद्रमा दोपहर तक छठे भाव में रहेंगे उपरांत सातवें भाव में संचरण करेंगे,आज पारिवारिक जीवन में आपको विशेष सावधानी और धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी. आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है, जिससे घर के सदस्यों के साथ अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने का प्रयास करें और अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें. यदि किसी मुद्दे पर मतभेद हो, तो शांतिपूर्वक बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की कोशिश करें. संयमित व्यवहार से घर का वातावरण सुखद बना रहेगा. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आपके मन में भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है, जिसके कारण साथी की भावनाओं को समझने में कठिनाई हो सकती है. किसी भी विषय पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें और धैर्य के साथ अपने रिश्ते को समय दें. शांत संवाद और समझदारी से रिश्तों में मधुरता बनाए रखी जा सकती है. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत का परिणाम अपेक्षा से देर से मिल सकता है. व्यापार और नौकरी दोनों में कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें. सहकर्मियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें और अनावश्यक बहस से दूर रहें. धैर्य और निरंतर प्रयास भविष्य में सफलता दिलाएंगे. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है. पढ़ाई में एकाग्रता की कमी और छोटे-मोटे अवरोध परेशान कर सकते हैं. ऐसे में सकारात्मक सोच बनाए रखें और समय प्रबंधन पर ध्यान दें. करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहने की आवश्यकता है. अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है. धन हानि की आशंका को देखते हुए बड़े निवेश या जोखिम भरे आर्थिक फैसलों से बचना बेहतर होगा. सोच-समझकर खर्च करने से आर्थिक संतुलन बनाए रखा जा सकेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन थकान, मौसमी परेशानियां या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. चिंता का प्रभाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है. योग, ध्यान और पर्याप्त आराम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली आपको बेहतर महसूस कराएगी. उपाय: मानसिक शांति और निर्णय क्षमता को मजबूत करने के लिए सुबह किसी पवित्र नदी या जलाशय में जल अर्पित करें. साथ ही पूरे दिन अपनी वाणी पर संयम बनाए रखने का प्रयास करें.   शुभ अंक: 6     शुभ रंग: सफेद


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज चंद्रमा दोपहर तक चौथे भाव में रहेंगे उपरांत पांचवे भाव में संचरण करेंगे परिवार का वातावरण आज पूरी तरह से सुख-शांति और सद्भावना से ओतप्रोत रहेगा. घर के सभी सदस्यों के साथ मिलकर किसी शुभ प्रसंग या समारोह का आयोजन हो सकता है, जैसे कि किसी त्योहार या जन्मदिन की पार्टी. इस दौरान सबके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल और भी खुशहाल हो जाएगा. प्रेम जीवन: विवाहित जीवन में पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. आप अपने जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. प्रेमी जोड़ों के लिए भी दिन बेहतरीन है; आप किसी रोमांटिक जगह पर डिनर या लंच डेट पर जा सकते हैं. दोस्तों और सगे-संबंधियों से मुलाकात पुराने रिश्तों को नया जोश देगी. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आज आपकी कार्यकुशलता और मेहनत सबको प्रभावित करेगी. आपको कोई नया और अहम काम सौंपा जा सकता है, जिसे पूरा करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए नए डील और प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करने का यह सबसे उत्तम समय है. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए दिन बहुत ही फलदायी साबित होगा. पढ़ाई में मन लगेगा और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रयास करेंगे. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति: आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आप निवेश करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन सलाह लेकर ही बड़ा कदम उठाएं. स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से आप आज पूरी तरह स्वस्थ और खुश महसूस करेंगे. आपके अंदर एक अलग ही जोश और उत्साह रहेगा. सुबह की सैर या योग करने से आपको और भी तरोताजा महसूस होगा. उपाय: आज के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं या गाय को हरी सब्जी खिलाएं. इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और भाग्य आपका और अधिक साथ देगा. शुभ अंक: 5  शुभ रंग: हरा



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

  

गुरुवार, 18 जून 2026

पहल : खेलों के माध्यम से दिया गया नशामुक्त गिरिडीह निर्माण का संदेश

गिरिडीह(Giridih),18 जून 2026। युवाओं एवं खिलाड़ियों के बीच नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज गिरिडीह स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला ने हरी झंडी दिखाकर किया।


प्रतियोगिता में आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र, डे-बोर्डिंग बैडमिंटन प्रशिक्षण केन्द्र एवं क्रीड़ा किसलय प्रशिक्षण केन्द्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान अंडर-12, अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाया।


अपने सम्बोधन में जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिलेभर में नशामुक्ति जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने सामूहिक समन्वय, टीम भावना, अनुशासन एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।


नशामुक्त समाज निर्माण में भूमिका निभाएं युवा : उपायुक्त

उपायुक्त रामनिवास यादव ने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं। बताया कि नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत जिले में चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, योग कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह, हस्ताक्षर अभियान एवं अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमे उन्होंने सभी वर्ग के लोगों की सहभागिता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशिक्षकों, खेल कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन एवं समन्वय में जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ अमन राज ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।