गिरिडीह (Giridih), 20 जून 2026। "करो योग रहो निरोग" के सन्देश के साथ शनिवार को गिरिडीह सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में इंटरनेशनल योगा दिवस के पूर्व योगाभ्यास किया गया।
इस सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस योभ्यास शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, आंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद समेत प्रखंड व अंचल कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मी शामिल हुए।
इस योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने कहा कि योग स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का भी विकास करता है।
उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने जीवन को अधिक संतुलित, ऊर्जावान एवं निरोग बना सकता है। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से योग को अपनाने तथा इसके लाभों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें