गिरिडीह (Giridih), 20 जून 2026। विश्व योग दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 21 जून 2026 को विश्वनाथ नर्सिंग होम परिसर में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में 150 यूनिट रक्त संग्रह कर ब्लड बैंक को सौंपने का लक्ष्य रखा गया है।
उक्त जानकारी गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने एक बयान जारी कर दी। उन्होंने बताया कि इस वृहत रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि उपायुक्त रामनिवास यादव एवं विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डाँ बच्चा प्रसाद सिंह शामिल होंगे।
श्री झुनझुनवाला ने बताया कि रक्तदान शिविर की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। शिविर को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने हेतु गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों के अलावे गिरिडीह ब्लड बैंक एवं विश्वनाथ नर्सिंग होम के कर्मी जुटे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें