शुक्रवार, 19 जून 2026

उत्पाद विभाग की टीम ने की छापेमारी, 9 हजार किलो जावा महुआ और 400 लीटर महुआ शराब जब्त


गिरिडीह (Giridih), 19 जून 2026।
उत्पाद विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गडरमा एवं जोभी गाँव में छापामारी कर अवैध महुआ शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया एवं भारी मात्रा में जावा महुआ और निर्मित शराब को जब्त किया है।


उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल पुलिस की संयुक्त टीम ने उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहु के निर्देश पर यह कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने गडरमा एवं जोभी गाँव में संचालित अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त किया। वहीं अवैध शराब कारोबारियों के घरों में 9 हजार किलो जावा महुआ और 400 लीटर शराब जब्त किया है। साथ ही भारी मात्रा शराब चुलाई योग्य जावा महुआ को बरामद कर विनष्ट किया।


हालांकि छापामारी के पूर्व ही पुलिस टीम को आता देख अवैध शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे। विभाग ने उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के साथ फरार अभियोग दर्ज किया है। 


इसके पूर्व गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने जमुआ थाना अंतर्गत छकनाडीह, ख़रीडीह एवं खरगडीहा में भी छापेमारी कर अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर 1500 किलो जावा महुआ और 160 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया था। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें