शुक्रवार, 19 जून 2026

बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू कराने की उपायुक्त से मांग

गिरिडीह (Giridih), 19 जून 2026। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय महासचिव महाराज मंडल एवं केंद्रीय संयुक्त महासचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने उपायुक्त रामनिवास यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त एक ज्ञापन सौंप कर गिरिडीह–गोविंदपुर रोड स्थित स्टेट हाईवे-13 पर लगभग चार वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों जो बंद पड़ी है उसकी अविलंब जांच कर आवश्यक मरम्मत एवं संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की।


उन्होंने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है, जो चिंता का विषय है। सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्ट्रीट लाइटों का चालू होना अत्यंत आवश्यक है। अंधेरे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। 


मौके पर उपायुक्त ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से शीघ्र वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई करने एवं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र चालू कराने का आश्वासन दिया। श्री चंद्रवंशी ने बताया कि उपायुक्त के इस सकारात्मक आश्वासन से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से चली आ रही यह समस्या जल्द समाप्त होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें