शनिवार, 31 जनवरी 2026

नामांकन के तीसरे दिन नीलम झा,अनिल गुप्ता समेत 5 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गिरिडीह (Giridih)। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन जारी है। नामांकन के तीसरे दिन आज शनिवार को विभिन्न वार्डों के पांच वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके पूर्व कल एक वार्ड पार्षद प्रत्याशी सुलेखा देवी ने वार्ड संख्या 9 से नामांकन पर्चा दाखिल की थी।


आज नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 14 से नीलम झा पति अजय कांत झा ने नामांकन पर्चा दाखिल की। नीलम झा ने निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल की। 


नीलम झा का यह तीसरा मौका है। जब वह अपने वार्ड के मतदाताओं से वार्ड पार्षद प्रत्याशी के रूप में आशीर्वाद मांगेगी। इसके पूर्व दो बार वह अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनका दोनों ही कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। जिस कारण वार्ड 14 के मतदाताओं के बीच उनकी खासी पैठ है। जिसका रूझान आज उनके नामांकन में भी देखने को मिला। आज नामांकन करने जब नीलम झा सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उनके साथ पहुंची थी। 


नामांकन कर जब वह बाहर निकली तो वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें फूलमाला पहना उनका स्वागत अभिनंदन करते हुए उनके पक्ष में गगनभेदी नारे भी लगाये। वहीं नामांकन उपरांत उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पिछले दो कार्यकाल में जितना काम की हैं उन्हें सुचारू रखते हुए अन्य तमाम सुविधाएं इस कार्यकाल में अपने वार्ड की धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगी। ताकि उनका वार्ड गिरिडीह निगम क्षेत्र का आदर्श वार्ड बनकर उभरे।


वहीं गिरिडीह नगर निगम के वार्ड 24 से वार्ड पार्षद के पद प्रत्याशी आज नुरुल होदा ने भी नामांकन पर्चा दाखिल किया। नुरुल होदा ने कार्यपालक दंडाधिकारी बिनोद कुमार सिंह के कार्यालय कक्ष कमरा संख्या 01 में अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। 


बता दें कि गत चुनाव में नुरूल होदा की पत्नी वार्ड पार्षद थी। उस वक्त यह वार्ड महिला के लिये आरक्षित था। लेकिन आसन्न चुनाव में यह वार्ड अनारक्षित अन्य की श्रेणी में शामिल है। जिस कारण इस चुनाव में नुरुल होदा ने वार्ड पार्षद पद के लिये अपना नामांकन किया है। 


नामांकन पश्चात उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों की सेवा निरन्तर जूट रहे हैं। वार्ड की तमाम समस्याओं से वे वाकिफ हैं। उन सभी समस्याओं और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने और अपनी पत्नी के कार्यकाल के अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।


शनिवार को वार्ड पार्षद पद के लिये नामांकन करने वाले तीसरे प्रत्याशी अनिल गुप्ता रहे। जिन्होंने वार्ड संख्या एक के वार्ड पार्षद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया। अनिल गुप्ता ने निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गणेश रजक के समक्ष अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। अनिल गुप्ता 5वीं बार अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व करने हेतु चुनाव मैदान में उतरे हैं। 


उनका पूर्व का सभी कार्यकाल काफी सराहनीय व प्रशंसनीय रहा है। नतीजतन क्षेत्र की जनता का अटूट विश्वास उनके साथ है। जिसका खासा झलक आज उनके नामांकन के दौरान देखने को मिला। उनके नामांकन के लिये उनके साथ सैंकड़ो की संख्या में दुपहिया और चार पहिया वाहनों पर सवार हो उनके प्रशंसक व समर्थक सदर प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पहुंचे थे। 


नामांकन उपरांत पत्रकारों को उन्होंने बताया कि आसन्न चुनाव में उनकी प्राथमिकता न केवल वार्ड 1 की बल्कि वार्ड दो एवं तीन में व्यापत पेयजल संकट को दूर करना होगा। जिस दिशा में उन्होंने प्रयास शुरू कर दिया है। चुनाव बाद वह उसे धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके इस कार्य से सम्पूर्ण पचम्बा क्षेत्र पेयजल की समस्या से निजात पा लेगा। वहीं नामांकन बाद उनके समर्थकों ने उनके पक्ष में गगनभेदी नारे लगा उनके हौसले को चार चांद लगा दिया।


आज चौथी वार्ड पार्षद प्रत्याशी के रूप में रीता चौरसिया ने वार्ड संख्या 31 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पर्ची दाखिल की। रीता चौरसिया ने निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता आमरेन डांग के समक्ष अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल की।


रीता चौरसिया पूर्व में दो बार अपने वार्ड का बतौर वार्ड पार्षद प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। आसन्न चुनाव में वो तीसरी बार प्रतिनिधित्व करने हेतु चुनाव मैदान में उतरी हैं। गौरतलब है कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र का सबसे बड़ा वार्ड, वार्ड संख्या 31 है। जहां सर्वाधिक मतदाता हैं। साथ ही इस वार्ड का क्षेत्रफल भी काफी बड़ा है। पूर्व के दो वार्डों को मिलाकर आसन्न चुनाव में इसे एक वार्ड बनाया गया है। जिस कारण यहां मतदाता भी अन्य वार्डों की तुलना में काफी अधिक हैं। 


इस वृहत वार्ड का प्रतिनिधत्व करने एक बार फिर रीता चौरसिया मैदान में है। नामांकन पश्चात उन्होंने कहा कि वार्ड को सुदृढ और सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व के कार्यकाल में अधूरे रह गए कार्यों को भी पूरा करना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगी।


वहीं नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी के रूप में आज नुरजहाँ खातून ने नामांकन पर्चा दाखिल की।


नुरजहाँ खातून ने भी निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता आमरेन डांग के समक्ष अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल की। नामांकन उपरान्त उन्होंने कहा कि वो क्षेत्र को समस्या मुक्त करने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में आयी हैं।








आज 31 जनवरी ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 31 :: 01 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

31जनवरी 2026 : आज माघ माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि और शनिवार दिन है।त्रयोदशी तिथि आज सुबह 08:25 AM तक रहेगा उसके उपरांत चतुर्दशी तिथि लग जायेगा जो रविवार अहले सुबह 05:52 AM तक रहेगा उसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जायेगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:56 पी एम तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 09:52 ए एम से 11:14 ए एम तक रहेगा। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे। आज कोई विशेष व्रत या त्योहार नहीं है।

                     ॐ शिवाय नमः

माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, शिशिर ऋतु व उत्तरायण काल में होने के कारण पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए विशेष माना जाता है। यह तिथि भगवान शिव से जुड़ी मानी जाती है। शनिवार का दिन होने के कारण शनि देव की पूजा भी इस दिन विशेष फलदायी मानी जाती है। माघ मास और उत्तरायण काल में दान, जप और ध्यान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलती है। इस दिन पूजा, दान और संयमित जीवन से शांति, स्थिरता और पुण्य की प्राप्ति होती है। प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान शिव और शनि देव का स्मरण कर दीप प्रज्वलित करें। “ॐ नमः शिवाय” और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें। तिल, काले वस्त्र या अन्न का दान करना शुभ माना जाता है।


आज शनिवार का दिन है। वार के हिसाब से आज आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो शनि देव को समर्पित होता है। सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं।



आज का पंचांग: 31 जनवरी 2026,दिन: शनिवार      युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947       ऋतु    :  शिशिर             मास        :  माघ          पक्ष:  शुक्ल पक्ष          सूर्योदय  : 07: 10 AM, सूर्यास्त : 05:59 PM  तिथि :  त्रयोदशी 08:25 AM तक उपरांत चतुर्दशी  नक्षत्र : पुनर्वसु 01:34 AM तक उपरांत पुष्य              राहुकाल : 09: 52 AM से 11: 14 AM तक  चन्द्रमा   : मिथुन राशि पर 08:01 PM तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा                                        व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, शनिदेव पूजन दिवस



आज :: 29 :: 01 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आज आप परिवार के किसी सदस्य की इच्छा पूरी करते हुए नज़र आएंगे। अपनी पढ़ाई में अपनी कमियों पर विचार करें। शादीशुदा लोगों का घरेलू जीवन सुंदर रहेगा। प्रेम संबंधों में आपको नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 है। आज आपको अपने भाई-बहनों को आर्थिक सहायता देनी पड़ सकती है। नया उद्यम शुरू करने वालों को कोई वित्तीय समस्या होने की संभावना नहीं है। संपत्ति खरीदने की सोच रहे लोगों को कुछ अच्छे सौदे मिल सकते हैं। मैनेजमेंट की नौकरी करने वालों को अच्छी तरक्की देखने को मिलेगी। कई करियर के विकल्प मिलने की उम्मीद है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज ज़रूरतमंदों को खाना खिलाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो आपका फायदा उठाना चाहते हैं। अगर आप अविवाहित हैं, तो आज कोई आपका ध्यान आकर्षित करेगा। आज आपको अपने पार्टनर के साथ गंभीर बातचीत करने की ज़रूरत महसूस होगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है। आज लाभ और हानि दोनों की संभावना है। महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान से चर्चा करें। आप विदेशी देशों के साथ व्यापार करने पर विचार कर सकते हैं। आप संपत्ति खरीदने के लिए लोन लेने पर विचार कर सकते हैं। ऑफिस का काम सामान्य से बेहतर होगा।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रकृति प्रेमी अपना पूरा दिन बागवानी में बिताएंगे। लोगों को अपनी राय व्यक्त करने से न रोकें। आपका जीवनसाथी बहुत प्यारी बातें कहेगा। रोमांटिक रिश्ते में रहने वाले लोग अपने पार्टनर के व्यवहार से नाखुश महसूस कर सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है। आज आपको पैसे बचाने के संबंध में ठोस कदम उठाने होंगे। संपत्ति से जुड़े व्यवसाय में आज कोई महत्वपूर्ण सौदा फाइनल हो सकता है। काम पर जिस तरह से आप मामलों को संभालेंगे, उससे सभी प्रभावित होंगे। विदेश में मिलने वाला नौकरी का अवसर फायदेमंद साबित हो सकता है।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। महिलाओं को आज किचन में काम करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया दौर शुरू होने वाला है। आज शाम आपके वैवाहिक जीवन में रंगीन हो सकती है। तुलसी के पौधे की पूजा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है।आज महत्वपूर्ण बैठकों और कामों के लिए शुभ दिन है। नकारात्मक प्रवृत्ति वाले दोस्त के संपर्क में रहने से वित्तीय नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। व्यवसाय में लाभदायक अवसर सामने आएंगे। आपको सलाह दी जाती है कि नौकरी छोड़ने में जल्दबाजी न करें।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे):  आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। आप अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। कुछ गलत लोगों की संगति के कारण आप बुरी आदतों का शिकार हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज का दिन आपके शादीशुदा जीवन के लिए यादगार हो सकता है। प्यार का नशा पूरी रात रह सकता है। आज आपका लकी नंबर 4 है। बिजनेस/नौकरी: आर्थिक मामलों में आय और खर्च के मामले में आज का दिन संतुलित माना जा सकता है। व्यापारियों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा की स्थिति पैदा हो सकती है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री में काम करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आपकी नौकरी में आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। आपको नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन आपके लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि ला सकता है। कोर्ट केस में सफलता मिलने की संभावना है। आप दूसरों के सामने अपने विचार व्यक्त करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में बच्चों के साथ समय बिताने से आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। आज का दिन कपल्स के लिए रोमांस से भरा रहेगा। आज आपका लकी रंग लाल है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज, पैसे बचाने के बारे में गंभीरता से सोचें। आपको बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन आपको सफलता दिला सकते हैं। आपके काम में परिणाम बहुत अच्छे होंगे, और आपके सहकर्मी भी आपकी मदद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अचानक कुछ फायदेमंद जानकारी मिल सकती है।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। बाहरी लोगों की बातों से प्रभावित न हों। आप शाम अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए बिताएंगे। आज शादीशुदा लोगों के लिए काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है। आज आप वित्तीय मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे। यह समय व्यापारियों के लिए मध्यम लाभ लेकर आएगा। खुदरा विक्रेताओं को अपने उत्पादों में विविधता लाने की आवश्यकता है। गलत जगह पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से बचें। आज आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सब कुछ ठीक रहेगा।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज का दिन सुखद रहेगा। आप किसी की बातों से आहत हो सकते हैं। मन की शांति के साथ आगे बढ़ने के लिए, पिछली समस्याओं को हल करना अधिक महत्वपूर्ण है। घरेलू स्तर पर आवश्यक बदलाव लाने में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। प्रेम संबंधों में रहने वालों के लिए दिन रचनात्मक और रोमांटिक रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 है। नए विचार आज वित्तीय लाभ के रास्ते खोलेंगे। आपका अपने व्यावसायिक गतिविधियों पर पूरा नियंत्रण रहेगा। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपकी हाल की रचनात्मक ऊर्जा आज रंग लाएगी, और आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। नई नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिल सकती है।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। लोगों को अपनी राय व्यक्त करने से न रोकें। कुछ परिस्थितियाँ जो आपको अनुकूल लग रही हैं, वे आपके खिलाफ भी जा सकती हैं। शादीशुदा जोड़े उस जुनून को याद करेंगे जो उनमें कभी था। आज आपके प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 है। आज आपको अपनी पिछली कड़ी मेहनत का फल वित्तीय लाभ के रूप में मिल सकता है। संपत्ति में निवेश करने से पहले ध्यान से सोचें। आप बिगड़ती व्यावसायिक स्थितियों को समझदारी से संभालेंगे। हर चीज में बहुत अधिक अनुशासन बनाए रखने से दूसरों के लिए समस्याएँ हो सकती हैं।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): दिन नई उम्मीद के साथ शुरू होगा। आप दैनिक आराम और सुविधा के लिए कुछ चीजें खरीद सकते हैं। जरूरत के समय दोस्त आपके साथ खड़े रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं। रोमांटिक रिश्ते में रहने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 है। आज का दिन वित्त के मामले में अच्छा रहेगा। सोने में निवेश करना आज विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा। व्यवसाय मालिकों की दक्षता लाभदायक साबित हो सकती है। काम से एक बहुत जरूरी ब्रेक आपको रिचार्ज करने में मदद करेगा। छात्र आज किसी भी कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरा हो सकता है। अपने माता-पिता की भावनाओं का ध्यान रखें। कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक प्लान पर चर्चा कर सकते हैं। जो लोग लव मैरिज के बारे में सोच रहे हैं, वे अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ फैसला ले सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 9 है। आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में यह दिन अच्छा रहने की संभावना है। अपने बिजनेस को ऑनलाइन ले जाने के लिए कदम उठाएं। इस समय, कर्मचारियों और सहकर्मियों पर बहुत ज़्यादा निर्भर रहने के बजाय, सभी कामों की खुद निगरानी करें। सेना या पुलिस बल में काम करने वाले लोगों को किसी बड़े ऑपरेशन के लिए अवॉर्ड मिलने की संभावना है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज और करीबी रिश्तेदारों के बीच आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। बच्चों की मीठी बातें आपको बहुत सुकून देंगी। महिलाओं को अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना चाहिए, नहीं तो लोग उनका फायदा उठा सकते हैं। कपल्स के लिए आज रोमांस के लिए एक आदर्श दिन है। आपका जीवनसाथी सामान्य से ज़्यादा आपका ख्याल रखेगा। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज, वित्तीय गतिविधियों से संबंधित कुछ फायदेमंद योजनाएं बनेंगी और उन्हें तुरंत लागू किया जाएगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने की ज़रूरत है। काम पर सब कुछ ठीक रहेगा; आपको थोड़ी बोरियत महसूस हो सकती है। अगर आप कार्यस्थल पर अपनी अच्छी जगह बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने सीनियर्स का दिल जीतना होगा।



कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


  

शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

495 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये महावीर राणा सांगा

गिरिडीह (Giridih)। जिला क्षत्रिय कल्याण समाज द्वारा शुक्रवार को राणा सांगा की 495 पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर स्थानीय बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। भोला सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस श्रद्धाजंलि सभा मे उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर राणा सांगा जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित किया।


इस मौके पर उपस्थित लोगों ने जहां राणा सांगा अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाये। वहीं वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में राणा सांगा को वीर नहीं बल्कि महावीर की संज्ञा से नवाजा और उन्हें उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया।


श्रद्धाजंलि सभा मे विष्णु सिंह, पारसनाथ सिंह, शैलेंद्र सिंह, रिंटू सिंह, दानू चौधरी, विश्वनाथ केसरी, सुनील गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, मनोज सिंह,लखविंदर सिंह समेत काफी लोग उपस्थित थे।



बगोदर थाना क्षेत्र में अधजली युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी

गिरिडीह(Giridih)। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बेको के बंगाली टोला गांव में एक युवती का अधजला शव मिला है। शव मिलने की खबर सुन काफी लोग घटना स्थल पर जुट गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस सदलबल घटनास्थल पहुंच घटनास्थल को सील कर दिया है। जहां किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस जवानों कि तैनाती कर दी है। वहीं पुलिस युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद शव 20 से 30 वर्ष की युवती की बताई जा रही है। जो लगभग दो दिन पुराना है। अंतिम खबर मिलने तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है। इस बीच अधजली युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया है। 


आज 30 जनवरी ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 30 :: 01 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

30जनवरी 2026 : आज माघ माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि और शुक्रवार दिन है। द्वादशी तिथि है, जो कि 11:09 एएम तक जारी रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:13 पीएम से 12:56 पीएम तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 11:14 एएम से 12:35 पीएम तक रहेगा। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे।


आज शुक्रवार का दिन है। आज शुक्र प्रदोष व्रत है। जो भगवान शिव की विशेष आराधना का पर्व माना जाता है। माघ मास में आने वाला यह दिन शिवभक्तों के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। आज वार के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद और लाल रंग के फूल जैसे कमल या गुलाब अर्पित करना लाभदायक होता है। कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा चावल, आटा, दूध जैसी सफेद चीजों का दान करना मददगार होता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में चावल की खीर और श्रीफल अर्पित करना चाहिए। कमलगट्टे की माला से उनके नामों का जप करना भी लाभकारी होता है। लक्ष्मी वैभव व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं।

प्रदोष व्रत : आज शुक्र प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्ति के लिए किया जाता है। मान्यता है कि प्रदोष काल में शिव पूजा करने से रोग, शोक और कष्टों का नाश होता है तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से मानसिक शांति, आरोग्य और जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिलती है। शिव कृपा पाने के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना गया है।प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। व्रत का संकल्प लेकर दिनभर सात्त्विक आचरण रखें। संध्या समय प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करें। शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धूप और दीप अर्पित करें। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। अंत में शिव आरती कर व्रत का पारण करें।



आज का पंचांग: 30 जनवरी 2026,दिन: गुरुवार    युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947       ऋतु    :  शिशिर                   मास        :  माघ          पक्ष:  शुक्ल पक्ष                    सूर्योदय  : 07: 10 AM, सूर्यास्त : 05:59 PM          तिथि :  द्वादशी 11:09 AM तक उपरांत त्रयोदशी      नक्षत्र : आद्रा 03:27 AM तक उपरांत पुनर्वसु            राहुकाल : 11: 14 AM से 12: 35 PM तक              चन्द्रमा   : मिथुन राशि पर संचार करेगा                    व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, विश्वकर्मा जयंती, शुक्र प्रदोष व्रत, माता लक्ष्मी पूजन दिवस



आज :: 29 :: 01 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज आप भावनात्मक रूप से मज़बूत रहेंगे। आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति के आने से आप अपने बारे में सकारात्मक महसूस करेंगे। आप बच्चों को घुमाने के लिए बाहर ले जा सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्र का 5 बार जाप करना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है। आज आप अपनी वाणी की शक्ति से अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसायों में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज आपके ग्रह आपको सौभाग्य देंगे। खुद को एक नए बदलाव के लिए तैयार करें। आपको अपने बच्चों के व्यवहार पर कड़ी नजर रखनी होगी। आज कोई बहुत ही मजेदार व्यक्ति आपका ध्यान आकर्षित करेगा। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक। है। काम  से संबंधित मामलों में स्थिरता के कारण वित्तीय चिंताएं कम होंगी। अपने बिजनेस पार्टनर के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखें। आप व्यवसाय में नई चुनौतियों का सामना करेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम का अधिक तनाव महसूस होगा।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज आप कोई नया रचनात्मक प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। गृहिणियां आज घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए उत्सुक दिख सकती हैं। आप किसी बचपन के दोस्त से भी मिल सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के लिए शादी का प्रस्ताव पक्का हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 है। आज  बड़ी खरीदारी करने के लिए अच्छा दिन है। खासकर व्यापारियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे, जिससे वित्तीय लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर अपनी स्थिति स्थापित करने के लिए अपने काम पर ध्यान दें।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज भापकी सितारों का मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। कभी-कभी आप अपने परिवार को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो ज्यादा प्रतिक्रिया करते हैं। आज का राशिफल आपके प्रेम जीवन के बारे में आशावाद,अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। आप अपने वैवाहिक जीवन में प्यार भरे पत्न अनुभव करेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है। आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन लेने पर विचार कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। आपका करियर बहुत अच्छा चल रहा है, और आपको वेतन वृद्धि मिल सकती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा है।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपके भाई-बहन आपको कुछ सरप्राइज दे सकते हैं। लंबे समय बाद अपने जीवनसाथी से मिलवा रोमांचक होगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे आज अपने पार्टनर के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे। आज आपका लकी रंग लाल है। आज आपका लकी नंबर 6 है। यह एक ऐसा दिन है जो निश्चित रूप से आपके फाइनेंशियल सेक्टर में अच्छी ग्रोथ ला सकता है। बिजनेस में मौजूदा स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है। आप कोई ऑनलाइन वेंचर शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज ओवर टाइम करना पड़ सकता है।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): किसी के साथ गलतफहमी को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। प्यार के मामलों में एक रोमांचक दिन की उम्मीद है। सिंगल लोग दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। आज आपका लकी रंग भूरा है। आज आपका लकी नंबर । है।बिल्डरों और प्रॉपर्टी डीलरों को आज अच्छा मुनाफा होगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है; इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा सकता है। उन चीजों को ज्यादा महत्व दें जो आपके लिए ज्यादा जरूरी हैं। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपको दूसरों की मदद करके शांति मिलेगी।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज पौली चीज दान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बोलने या फैसले लेने से पहले दो बार सोचें। कुछ अच्छे लोगों से मिलने से आपका दिन और भी बेहतर बनेगा। अपने पार्टनर को अपने अतीत के बारे में बताना जरूरी नहीं है; इससे आपके बीच तनाव पैदा हो सकता है। जो लोग रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं, वे आज रोमांस का आनंद लेंगे और अपने प्रिय का दिल जीतने में सफल होंगे। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज अपने माता-पिता से फाइनेंशियल सलाह के बारे में बात करें। आपको अपना बिज़नेस बढ़ाने के लिए कुछ पैसे खर्च कस्ने पड़ सकते हैं। आपकी कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से काफी मुनाफा हो सकता है। इस राशि के कर्मचारियों को अपने सहकर्मियों से मदद मिलेगी।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आप अपने घर के लिए नया फर्नीचर ऑर्डर कर सकते हैं। कोई प्रतिद्वंद्वी सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है; सावधान रहें। आज शाम आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। अपने रिश्ते को दिलचस्प बनाए रखना सुनिधित करें। अपनी लव लाइफ में रोमांस लावे की कोशिश करें। आज आपका लकी नंबर 2 है।  पैसे से जुड़े मामलों पर आज असर पड़ सकता है। जुए में शामिल लोगों को आज फाइनेंशियल नुकसान होने के संकेत मिल रहे हैं; सावधान रहें। कुछ लोग ऑनलाइन विज़नेस शुरू करने का फैसला कर सकते हैं। आपकी ईमानदारी आज आपके बॉस को प्रभावित करेगी। कानूनी मामलों में आपको किसी खास व्यक्ति की जरूस्त पड़ सकती है।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होगा। बच्चे आपके साथ कुछ शेयर कर सकते हैं। कोई नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में आ सकता है। आपकी लव लाइफ फलेगी फूलेगी। जरूरतमंदों को कपड़े दान करें; इससे आपके रिश्ते मज़बूत होंगे। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज आपकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी। जो लोग अपनी इनकम बढ़ाने के लिए दूसरे सौर्स इंड रहे हैं, उन्हें जरूर सफलता मिलेगी। बिज़नेस के मोर्चे पर, आपको चीजें प्लान के मुताबिक होती हुई मिलेंगी। आपको अपनी योजना को लागू करने के लिए योग्य संसाधनों और लीगों का सपोर्ट मिलेगा। अपने करियर में, आपको जल्द ही अपनी इच्छा के अनुसार मौके मिलने की संभावना है।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिल सकते हैं। ज्यादा संवेदनशील होवा आपको परेशान कर सकता है। आपका प्यार भरा व्यवहार ही आपके पार्टनर का दिल जीतने के लिए काफी है। आपकी लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। आज आपका लकी रंग गोल्डन है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आपकी इनकम पहले से बेहतर होगी। बिज़नेस में आपको भरपूर मुनाफा मिलने की संभावना है। आप बिजनेस में नए एग्रीमेंट करने का प्लान बनाएंगे। कामकाजी महिलाओं को छोटा बिज़नेस शुरू करने में अपने परिवार से सपोर्ट मिल सकता है। आज आपको अपने करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए मिले-जुले नतीजे लेकर आएगा। गाड़ी और घर खरीदने की संभावना है। जल्दबाजी में काम करने की अपनी आदत पर कंट्रोल रखें, नहीं तो आपको चोट लग सकती है। आपके जीवनसाथी या परिवार के दूसरे सदस्यों को आपकी जरूरत होगी, इसलिए उनके लिए थोडा समय निकालें। सिंगल लोगों को पार्टनर चुनने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज का दिन फाइनेंशियल मामलों में सफलता पाने का है, इसलिए इसका पूरा फायदा उठाएं। नए बिजनेस वेंचर की प्लानिंग के लिए समय अच्छा है। कोर्ट केस में सावधान रहें। बेरोजगार लोगों को आज जिंदगी भर कीबौकरी का मौका मिल सकता है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज संतोषी माता की पूजा करें; इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप घर में किसी तरह का रेनोवेशन करवा सकते हैं। अपने प्रियजनों की बातों से आपको दुख हो सकता है। आज अपने पार्टनर से अपने भविष्य के बारे में बात करें। लव रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपका लकी रंग सिल्वर है। आज आपका लकी नंबर 9 है।आज तनाव और कन्फ्यूजन से दूर रहने की कोशिश करें। जमीन से जुड़े बिजनेस करने वालों को फायदा होने की संभावना है। शॉपिंग करना बहुत मजेदार रहेगा। आप अपना लक्ष्य पाने के लिए ज्यादा लगन से काम करना शुरू करेंगे।



कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

  


गुरुवार, 29 जनवरी 2026

नगर निगम चुनाव के लिये नामांकन की प्रक्रिया शुरू, पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन  की प्रक्रिया आज से शुरू हुई। नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों के लिये वार्ड पार्षद प्रत्याशी के लिये गिरिडीह सदर प्रखंड कार्यालय में नामांकन किया जाना है। जिसके लिये नगर क्षेत्र के अलग अलग वार्डों के लिये अलग अलग निर्वाची पदाधिकारी नियुक्ति किये गए हैं। वहीं नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता के कार्यालय कक्ष में नामांकन प्रपत्र दाखिल करेंगे।


बता दें कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में कुल 36 वार्ड हैं। जिनमें वार्ड संख्या 01 से 09 तक के वार्ड पार्षद अभ्यर्थी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के समक्ष, वार्ड संख्या 10 से 18 तक के वार्ड पार्षद अभ्यर्थी अंचलाधिकारी के समक्ष, वार्ड संख्या 19 से 27 तक के वार्ड पार्षद अभ्यर्थी कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष कक्ष कमरा संख्या 01 में एवं वार्ड संख्या 28 से 36 तक के वार्ड पार्षद अभ्यर्थी भूमि सुधार उप समाहर्ता के समक्ष कमरा संख्या 02 में नामांकन प्रपत्र दाखिल करेंगे।


सभी निर्वाची पदाधिकारी आज नामांकन के पहले दिन अपने अपने कार्यालय कक्ष में मुस्तैद दिखे। हालांकि आज नामांकन के पहले दिन अब तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है।


आज सदर प्रखंड कार्यालय में वार्ड पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों द्वारा नामांकन प्रपत्र समेत अन्य कागजात खरीदने वाले की काफी भीड़ देखी गयी। नामांकन प्रपत्र खरीद के लिये भी चार अलग अलग काउंटर प्रखण्ड कार्यालय में बनाये गये हैं। ताकि नामांकन प्रपत्र खरीदने वालों को कोई परेशानी न हो।


वहीं चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई स्तरों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस बीच चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाने से राजनीतिक गलियारे में भी काफी तेजी आ गयी है। हालांकि नगर निकाय का चुनाव दल गत नहीं हो रही है। बाबजूद इसके सभी राजनीतिक पार्टी अपने पार्टी के प्रत्याशी के लिये लोगों को गोलबंद करने में जुट गए हैं।