शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

495 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये महावीर राणा सांगा

गिरिडीह (Giridih)। जिला क्षत्रिय कल्याण समाज द्वारा शुक्रवार को राणा सांगा की 495 पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर स्थानीय बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। भोला सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस श्रद्धाजंलि सभा मे उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर राणा सांगा जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित किया।


इस मौके पर उपस्थित लोगों ने जहां राणा सांगा अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाये। वहीं वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में राणा सांगा को वीर नहीं बल्कि महावीर की संज्ञा से नवाजा और उन्हें उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया।


श्रद्धाजंलि सभा मे विष्णु सिंह, पारसनाथ सिंह, शैलेंद्र सिंह, रिंटू सिंह, दानू चौधरी, विश्वनाथ केसरी, सुनील गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, मनोज सिंह,लखविंदर सिंह समेत काफी लोग उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें