गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

दो सूत्रों मांगों को लेकर एलआईसी कर्मियों ने किया 1 घंटे का हड़ताल, मुख्य गेट पर दिया धरना

गिरिडीह (Giridih)। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ को मान्यता देने और तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की अविलम्ब बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को एलआईसी गिरिडीह शाखा सभी कर्मचारी गेट पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारी अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी किया। हड़ताल व धरना का अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा एवं मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने किया।


मौके पर मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि दो प्रमुख मांगों जिसमें वर्ग तीन एंव चार में कर्मचारियों की अविलंब बहाली प्रारंभ करने तथा अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ को मान्यता देने को लेकर आज का 1 घंटे का हड़ताल रखा गया। कहा कि विगत दस वर्षों में भारतीय जीवन बीमा निगम में कर्मचारियों तथा अधिकारियों की संख्या में कमी आई है तथा दूसरी ओर प्रत्येक वर्ष निगम प्रगति कर रहा है। ऐसे में बीमा धारकों को अच्छी सेवा देने के लिए कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या होना अनिवार्य है। इसलिए तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की बहाली अविलंब होनी चाहिए। एलआईसी में 80% कर्मचारी अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का सदस्य है। इसलिए श्रम कानून के तहत बहुमत के आधार पर अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ को मान्यता मिलनी चाहिए। इन्हीं दो मांगों को लेकर आज का हड़ताल रखा गया है। संघ ने एलआईसी प्रबंधन से दोनों जायज मांगों को मानने का आग्रह किया।


कार्यक्रम में अनुराग मुर्मू, विजय कुमार, विनय कुमार, राजेश कुमार उपाध्याय, रोशन कुमार, श्वेता, राजेश कुमार, बिरसा मुंडा, प्रवीण हांसदा, प्रीतम मेहता, गौरव सिंह, नीतिश गुप्ता, कुलजीत कुमार रवि, श्वेता कुमारी, अंशु सिंघानिया, विजय कुमार, सबा परवीन, माहेश्वरी वर्मा, प्रभात शर्मा, नीरज सिंह, अनिल वर्मा संजय कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रदीप प्रसाद, सुनील कुमार वर्मा, अभय कुमार, घनश्याम साव, पंकज कुमार आदि कर्मचारियों शामिल थे।

रफ्तार का कहर : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया गिरिडीह-धनबाद मुख्य पथ जाम

गिरिडीह (Giridih)। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वनांचल कॉलेज के समीप गुरुवार अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुई। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बोडो निवासी अनीस अहमद एवं झगरी पंडित मुहल्ला निवासी शंकर साव है। वहीं इस हादसे में एक युवक गम्भीर रूप से घायल है। उसका पैर टूट गया है और वह इलाजरत है। वहीं इस मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने गिरिडीह- धनबाद मुख्य सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। वहीं मुख्य सड़क के जाम हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सूचना पाकर जाम स्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी के अलावे सूबे के मंत्री सुदिव्य सोनू समेत विभिन्न पार्टी के नेता पहुंचे और सबों ने लोगों को समझा बुझा कर लगभग दो घण्टे बाद जाम हंटवाने में सफलता पायी।


जानकारी के अनुसार अनीस अहमद अपने एक सहयोगी शंकर साव के साथ गुरुवार सुबह अपनी बाइक से बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री मे फ़र्स्ट शिफ्ट की ड्यूटी करने काफी तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान उदनाबाद निवासी प्रकाश वर्मा भी अपनी बाइक से किसी काम से गिरिडीह आ रहा था। ज्योंहि दोनों की बाइक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डांडीडीह (बुढियाडीह) स्थित वनांचल कॉलेज के समीप पहुंची।  दोनों बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गयी।   बाइक की रफ्तार तेज रहने के कारण दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग बाइक समेत सड़क पर गिर गये।  सड़क पर ज्योंहि अनीस अहमद की बाइक गिरा तभी गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार टेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टेलर ने उसकी बाइक समेत नैयर को घसीट कर कई फर्लांग दूर तक ले गया। जिससे घटना स्थल पर ही अनीस की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं बाइक सवार शंकर साव गम्भीर रूप से घायल हो गया। 


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में एक टोटो पर बैठा दोनों घायलों को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल ले गये। लेकिन अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही शंकर ने भी दम तोड़ दिया। जिसे अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक अनीस अहमद के परिजन घटनास्थल पहुंचे और मृतक के शव को बीच सड़क पर रख कर मुख्य पथ को जाम कर दिया। बाद में शंकर के शव को भी घटनास्थल पर ही लाकर आक्रोशित लोगों ने दोनो शवों को मुख्य सड़क पर रख कर सड़क को जाम कर दिया।


सड़क जाम की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस सदल बल घटना स्थल पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर जाम हंटवाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस की बात नहीं माना। इस दौरान जाम के कारण गिरिडीह- धनबाद मुख्य पथ पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।


घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी असलम अंसारी और बीडीओ गणेश रजक भी घटनास्थल पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में सूचना पाकर मंत्री सुदिव्य सोनू, भाजपा नेता दिनेश यादव, माले नेता राजेश सिन्हा, एसडीपीओ जितवाहन उरांव जाम स्थल पहुंचे और लोगों तथा परिजनों को समझा बुझा और उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा देने के बाद सुबह 7 बजे से लगी सड़क जाम लगभग 9 बजे घण्टों हंटवाने में सफ़लता पाया। सड़क जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

अभाविप ने फूंका पेपर लीक मामले में जैक अध्यक्ष का पुतला

गिरिडीह (Giridih)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की गिरिडीह शाखा द्वारा दसवीं हिंदी और विज्ञान के परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र वायरल होने की जांच की मांग को लेकर गुरुवार को जहां जिला शिक्षा पदाधिकारी को जैक अध्यक्ष और सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं स्थानीय जेपी चौक में जैक अध्यक्ष का पुतला दहन किया। 


 इस दौरान अभाविप के जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड दसवीं की परीक्षा में हिंदी और विज्ञान के पेपर लीक होने की घटना की निष्पक्ष व विस्तृत जांच की मांग करती है। राज्य में लगातार हो रही पेपर लीक की घटना राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए अत्यंत ही चिंताजनक है। विद्यार्थी इस प्रकार की घटनाओं से मानसिक रूप से तनावग्रस्त होते हैं, जिनका असर उनकी परीक्षा परिणाम पर भी पड़ता है। 


अभाविप झारखंड के प्रदेश मंत्री मनोज सोरेन ने कहा कि झारखंड अधिविध परिषद परीक्षाओं की सुचिता बरकरार रखने में असमर्थ है। एक तरफ झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन राज्य में शिक्षा की स्थिति को सुधारने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके द्वारा नियुक्त जैक के अध्यक्ष अपनी पहली ही परीक्षा को सुचितापूर्ण तरीके से आयोजित कराने में असफल रहे। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की बढ़ती घटनाएं राज्य की शैक्षणिक वातावरण के लिए चिंताजनक है। सरकार को विद्यार्थियों के लिए न्याय सुनिश्चित करना होगा। अभाविप इस पूरी घटना की सीबीआई जांच की मांग करती है।


कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि इस तरह की कुसंगतियां जैक की क्षमता को उजागर करती है। अभाविप झारखंड मांग करती है कि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं को रोकने के लिए जैक अपनी कार्य प्रणाली को दुरुस्त करें। इस तरह की विसंगतियां झारखंड के परीक्षार्थियों की उम्मीद के साथ विश्वासघात है। अभाविप इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

 
मौके पर जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू, नगर मंत्री बबलू यादव, अनीश रॉय, रोहन तिवारी अमन कुमार, अरविंद राज, रणवीर प्रजापति, दीपक कुमार, रीतलाल पंडित, अभिजीत सिंहा, लक्ष्मण पंडित, आरिफ अंसारी, सोहित तिवारी, गोपाल, सुजल, अंशु, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

पंच तत्व में विलीन हुए पूर्व वार्ड पार्षद सह भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबुल प्रसाद गुप्ता

गिरिडीह (Giridih)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व वार्ड पार्षद बाबुल गुप्ता पंच तत्व में विलीन हो गये। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को गिरिडीह के मारवाड़ी श्मसान घाट में किया गया। उनके छोटे पुत्र संदीप गुप्ता ने उन्हें मुखाग्नि दी। 


80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बता दें कि बुधवार की शाम लगभग 6: 15 बजे बाबुल गुप्ता ने 80 वर्ष की उम्र में अपने बरवाडीह स्थित निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे। बाबुल गुप्ता जनसंघ काल से ही पार्टी से जुड़े हुए थे। वह गिरिडीह में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उनके निधन न केवल भाजपा के लिये बल्कि गिरिडीह वासियों के लिये भी अपूरणीय क्षति है।




वर्ष 1990 में गिरिडीह से लड़े थे चुनाव

ज़ब गिरिडीह में भाजपा का संगठन शैशव काल मे था  तब से उन्होंने भाजपा का झंडा उठाया और काफी चर्चित नेता रहे। पार्टी ने वर्ष 1990 में उन्हें गिरिडीह विधानसभा से अपना उम्मीदवार भी बनाया था। लेकिन वह चुनाव हार गये थे। उस वक्त उन्होंने काफी मजबूती से चुनाव लड़ा था। लेकिन वह 13,178 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे थे।  उस चनाव कांग्रेस के ज्योतिंद्र ने 24,391 वोट लाकर बाजी मारी थी। जबकि दूसरे स्थान पर तत्कालीन निवर्तमान विधायक ओमिलाल आजाद ने 20, 344 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।   

 
राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

बाबुल गुप्ता के निधन की खबर फैलते ही गिरिडीह के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ भाजपा के नेताओं ने उनके घर पहुंच उनका अंतिम दर्शन किया। 
 
                        

पार्टी का झंडा ओढ़ा दी गयी अंतिम विदाई

वहीं गुरुवार को उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे नेताओं में पूर्व मंत्री चन्द्र मोहन प्रसाद, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा के गिरिडीह प्रभारी शशि भूषण भगत, प्रदेश के नेता बबन गुप्ता, निर्वतमान उप महापौर प्रकाश सेठ, हरमिंदर सिंह बग्गा, दिनेश यादव, संजीत सिंह पप्पू, संत कुमार लल्लू, विनय सिंह आदि ने उन्हें पार्टी का झंडा ओढ़ा उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर के समक्ष ही दो मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।


अंतिम दर्शन करने पहुंचे सूबे के मंत्री सुदिव्य सोनू

भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबुल गुप्ता के निधन की खबर सुन गुरुवार को सूबे के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू उनके आवास पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ झामुमो नेता प्रणव वर्मा भी मौजूद थे।



अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

गुरुवार को बाबुल गुप्ता का शव यात्रा बरवाडीह स्थित उनके निवास से मारवाड़ी श्मसान घाट के लिये निकला गया। उनके अंतिम यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के अलावे काफी संख्या में राजेन्द्रनगर और बरवाडीह वासी के अलावे राष्ट्रीय कायस्थवृन्द और मध्यदेशीय वैश्य समाज से जुड़े लोगों समेत उनके नाते रिश्तेदार हित कुटुंब शामिल हुए। जिनमे राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के जिलाध्यक्ष एमके वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार, मध्यदेशीय वैश्य समाज के प्रदेश मंत्री रिंकेश कुमार, जितेंद्र गुप्ता, आलोक गुप्ता, पारस गुप्ता, विकास गुप्ता, अधिवक्ता नित्यानंद प्रसाद, भाजपा नेता विभाकर पांडेय, कन्हैया ओझा,भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा, विश्वनाथ स्वर्णकार, लालन खटीक, नंद किशोर सिंह उर्फ नंदा, बजरंगी राम आदि शामिल थे।

वनांचल कॉलेज के समीप हुई सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दो गम्भीर

गिरिडीह (Giridih)। गुरुवार अहले सुबह गिरिडीह के वनांचल कॉलेज के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गये। मृतक युवक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के बोडो मोहनपुर निवासी नैयर अहमद के रुप में हुई है। वह बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री का कर्मी था। जबकि घायल युवकों की पहचान बोडो निवासी अकरम और उदनाबाद निवासी वर्मा के रूप में हुई है। 


मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नैयर अपने एक सहयोगी अकरम के साथ अपनी बाइक से गुरुवार सुबह बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री काम कर वापस अपने घर बोडो जा रहा था। इसी दौरान उदनाबाद निवासी वर्मा भी अपनी बाइक से उदनाबाद स्थित अपने घर से गिरिडीह जा रहा था। ज्योंहि दोनों की बाइक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डांडीडीह (बुढियाडीह) स्थित वनांचल कॉलेज के समीप पहुंची। दोनों बाइक असंतुलित हो आपस मे टकरा गई। हादसे में नैयर सड़क पर गिर गया। तभी गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार टेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही नैयर की दर्दनाक मौत हो गयी। 


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के पॉकेट से प्राप्त मोबाइल से उनके परिवार जनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मृतक के परिवार के लोग घटनास्थल पहुंच चुके है। 


बताया गया कि घटना को अंजाम देकर भाग रहे टेलर को ग्रामीणों ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चतरो के समीप पकड़ लिया है। इस बीच परिजनों ने मुफ्फसिल थाने को भी घटना की सूचना दे दी है।

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::20 :: 02 :: 2025 गुरुवार

20 फरवरी 2025 : आज पवित्र फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज माता सीता की जयंती है। आज कालाष्टमी भी है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 34 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज भगवान विष्णु जी के निमित्त व्रत रखें। अष्टमी को माता दुर्गा जी की उपासना करें। यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। फलों व तिल का दान करें। कनकधारा स्तोत्र के पाठ से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान विष्णु जी के नाम का मानसिक जप करें। अन्न दान का पुण्य करें। लाल वस्त्र व धन का दान बहुत ही मंगलमय होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है। ब्रम्ह मुहूर्त में भगवान कृष्ण जी को तुलसी दल अर्पित करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। आज भैरो उपासना भी करें। बंगलामुखी माता की पूजा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

  

आज का पंचांग: 20 फरवरी 2025, दिन : गुरुवार, विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, ऋतु : बसंत, मास : फाल्गुन, पक्ष : कृष्ण पक्ष, तिथि : सप्तमी 09:58 AM तक उपरांत अष्टमी, नक्षत्र : विशाखा 01:30 PM तक उपरांत अनुराधा, सूर्योदय : 06: 46 AM, सूर्यास्त : 06: 04 PM, राहुकाल : 02:05 PM से 03:31 PM तक, चन्द्रमा :  वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, श्री चित्रगुप्तवार, चित्रगुप्त पूजन दिवस, माता सीता जयंती


आज :: 20:: 02 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उलझन भरा रहने वाला है। आप पर काम का दबाव अधिक होने से आप परेशान रहेंगे। अपनी योजनाओं को लेकर आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके कुछ पुराने लेन-देन निपट जाएंगे। नए वाहन की खरीद के लिए आपको लोन आदि लेना पड़ सकता है। आपकी संतान आपसे कुछ मांग सकती है। जिसे आप जरूर पूरा करेंगे। भाग्यशाली अंकः 5, भाग्यशाली रंगः हरा


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आप किसी समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या का समाधान होगा। एक साथ कई काम मिलने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी, लेकिन अगर आप किसी बड़े लक्ष्य को थामे रहेंगे तो बह आसानी से पूरा हो जाएगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। भाग्यशाली अंक: 7,भाग्यशाली रंगः भुरा


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में समझौता कर सकते हैं। आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। आपको अपने लेन-देन से जुड़े मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी। पारिवारिक विवादों को घर से बाहर न जाने दें।भाग्यशाली अंकः 5, भाग्यशाली रंगः बैंगनी


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों की रुचि दूसरे कामों में अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आप खाने-पीने की चीजों पर अधिक ध्यान देंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से मन परेशान रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी मिलने के कारण कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। राजनीति में काम करने वाले लोग अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। भाग्यशाली अंक: 6, भाग्यशाली रंगः नारंगी


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। संपत्ति को लेकर यदि आपका कोई विवाद चल रहा था तो वह भी सुलझ जाएगा। आपको किसी नए काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उच्च शिक्षा का रास्ता साफ होगा। आप किसी परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। आपका कोई मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आएगा। भाग्यशाली अंक: 3, भाग्यशाली रंगः बैंगनी


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन चिंताजनक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बात की सजा मिल सकती है। आपके बॉस आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। काम के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न करें। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी माता से कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जिससे उनका मन परेशान हो जाएगा। सामाजिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः पीला



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आपको कोई नया पद मिल सकता है। आय के स्रोत बढ़ने से आप खुश रहेंगे। आपका कोई सहकर्मी आपके काम में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेगा। आप अपने साथी को मनाने के लिए उसके लिए कोई उपहार ला सकते हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य आयोजित हो सकता है। भाग्यशाली संख्या: 6,भाग्यशाली रंगः हल्का नीला


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों को आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। अप्रत्याशित लाभमिलने से आप काफी खुश रहेंगे। आपको कोई नई नौकरी मिल सकती है। मानसिक उलझन के कारण आपका मन परेशान रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभसमाचार सुनने को मिल सकता है। आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की भी आवश्यकता है। आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 9,भाग्यशाली रंगः गहरा नीला 
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी ऊर्जावान रहने वाला है। आप किसी व्यापारिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था तो वह भी दूर हो जाएगा। आपको किसी व्यर्थ कारण से विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप किसी मित्र की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम भी कर सकते हैं। परिवार के लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिलेगा। भाग्यशाली अंक: 5, भाग्यशाली रंगः लाल



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
प्रेम जीवन जी रहे मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने काम में सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं तो किसी भी गलत तरीके से धन कमाने से बचें। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। भाग्यशाली अंक: 8, भाग्यशाली रंगः हल्का नीला


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि के जातकों को अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा, किसी पुराने किए गए काम के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पारिवारिक रिश्तों में आपको भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। यदि आपको त्वचा संबंधी एलर्जी थी तो वह बढ़ सकती है। आप कोई भी कठिन काम आसानी से कर पाएंगे। छात्रों की उच्च शिक्षा का रास्ता साफ होगा। आपको अपनी इच्छा के अनुसार कोई लाभ मिलेगा।  भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंगः गुलाबी


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों को आज कर्जों से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। व्यापार में भी आपको अच्छी सफलता मिलती नजर आ रही है। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो उसमें आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। माता-पिता आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। भाग्यशाली अंक: 6,भाग्यशाली रंगः हरा


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷