गुरुवार, 16 जनवरी 2025

पिता की गलती और मोबाइल ने ले ली 11 महीने के मासूम की जान

हरियाणा (Hariyana)। हरियाणा के जींद शहर में पिता की एक गलती और मोबाईल दोनों ने मिलकर 11 महीने की मासूम की जान ले ली। अब उनके पास पछताने और रोने के सिवाय कोई चारा नहीं है। जिस घर में कभी बच्ची की किलकारी गुंजा करती थी, वहां अब मातम की चीखें गूंज रही है। 


आजकल के अधिकतर पेरेंट्स मोबाईल में इतने खो जाते हैं कि कई बार उन्हें बच्चे तक की सुध नहीं रहती। ऐसे में ये छोटे और नाजुक बच्चे किसी बड़े खतरे का शिकार हो जाते हैं। जींद की घटना जानकर न केवल आपका कलेजा फट जाएगा बल्कि आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसी गलती मुझ से भी न हो जाए। यह घटना सभी पेरेंट्स के लिए बड़ी सिख बनने वाली है।  जींद शहर की इंप्लाइज कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार को ये सबक अपनी 11 माह की बच्ची की सांसे थमने के बाद सीखने को मिला। 


मासूम बेटी को नहलाने ले गया था पिता

दरअसल जींद शहर की इंप्लाइज कॉलोनी में रहने वाले विक्रम अपनी 11 महीने की बेटी को नहलाने के लिए बाथरूम में ले गए थे। यहां उन्होंने बेटी को नल के नीचे एक खाली टब में बैठा दिया। इस बीच विक्रम के मोबाईल पर किसी का कॉल आ गया। वह कॉल अटेंड करने बेटी को बाथरूम में अकेला छोड़ कमरे में चले गए। इस दौरान उनका 4 साल का बेटा बाथरूम में आया और नल चालू कर चला गया।  कुछ देर बाद विक्रम की पत्नी रेखा बाथरूम पहुंची तो वहां का नजारा देख उसकी चीख निकल पड़ी। उसने जो देखा वह बहुत हैरान करने वाला था।


पानी भरे टब में डूब चुकी थी मासूम

रेखा ने देखा कि उसकी 11 माह की मासूम पानी से भरे टब में डूब चुकी है। बेटी की ये हालत देख उसने तुरंत उसे टब से बाहर निकाला। परिजन बेटी को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए। लेकिन अफसोस की तब तक बहुत देर हो चुकी थी। टब में डूबने के कारण 11 महीने की मासूम की सांसे हमेशा के लिए थम चुकी थी। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये खबर सुन पूरे परिवार में दुख की लहर सी दौड़ गई। हर किसी का रो रो कर बुरा हाल है। आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।


सभी लापरवाह पेरेंट्स के लिये सबक

इस घटना का सबसे ज्यादा दुख पिता को है। वह बार बार रो रोकर बोल रहे हैं कि ये सब मेरी गलती से हुआ। मुझे अपनी फूल सी नाजुक बेटी को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए था। ये घटना उन सभी लापरवाह पेरेंट्स के लिए भी सबक है जो अपने बच्चों का ज्यादा ध्यान नहीं रखते हैं। इसलिए अपने बच्चों पर से नजर न हटाएं तो बेहतर होगा। बच्चे बहुत मासूम होते हैं। उन्हें एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। उनका पल पल पर ध्यान रखना चाहिये। आपकी एक छोटी सी गलती आपको भारी पड़ सकती है। बस आपकी एक लापरवाही से आपके मासूम बच्चे की जा सकती है जान।

चमत्कार : चिता पर लेटाने के पूर्व ही जीवित हुआ मृत युवक, मची श्मसान घाट में भगदड़

बनारस (Banaras)। यह दुनिया चमत्कार से भरी पड़ी है। यहां आये दिन कुछ न कुछ चमत्कार होते ही रहते हैं। उन चमत्कारों को खुली आंखों से देख कर भी लोग उस पर विश्वास नहीं कर पाते। ऐसा ही एक चमत्कार बनारस में हुआ जब एक मृत व्यक्ति को चिता पर लेटाने से पहले ही वह जिंदा हो गया। जिसे देखकर उसके नाते रिश्तेदार सब अचंभे में पड़ गए। 

 
सड़क हादसे में हुई थी युवक की मौत

श्मशान घाट मे लाये 21 साल के युवक को वापिस  जीवित देख आसपास के लोग हैरान रह गए और श्मशान घाट में भगदड़ मच गई। बताया गया कि 21 साल के युवक को सड़क दुर्घटना में बहुत गंभीर चोटें आई थी जिसके बाद बीएचयू अस्पताल में डॉक्टर ने इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मृत होने के बाद उसके नाते-रिश्तेदारों से चार कंधों पर लेकर श्मशान घाट पहुंचे। वहां जाकर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी की गई। उस दौरान युवक के कम उम्र में मौत से नाते-रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा था।


चलने लगा मृत युवक के हाथ पैर 

बनारस के गंगा घाट पर बुधवार की शाम को उसके पार्थिव शरीर को चिता पर लेटाने से पहले गंगा जी में नहलाया गया। जैसे ही उसे पानी में ले गए वैसे ही उसके हाथ पैर चलने लगे और मानो की शरीर में सांस लौट आई थी। उसके शरीर में कुछ हरकतें देख उस के नाते रिश्तेदार खुश हो गए और जल्दी से उसे लेकर BHU हॉस्पिटल के ट्रामा सेंटर पहुंचे।


हैरान रह गये परिजन

BHU में तुरंत डॉक्टर हरकत में आया और उसका इलाज शुरू कर दिया और जैसे ही उसका इलाज शुरू किया मात्र 15 मिनट बाद वह दोबारा से मृत घोषित कर दिया गया। अबकी बार डॉक्टर से पूरी तरह से जांच पड़ताल कर लेने के बाद ही यह घोषित किया कि वह पूरी तरह से मृत हो चुका है। उस के नाते रिश्तेदारों ने माना जैसे कि मात्र 15 मिनट के लिए ही उसकी जान वापस आई थी यह कोई चमत्कार से कम नहीं है। जिसे देखते हैं और उस के नाते रिश्तेदार जितने दुखी हुए हैं उतने ही हैरान भी हो गए।

            मृतक युवक का फाइल फोटो

 शादी ब्याह में पानी सप्लाई करता था युवक 

मृतक 21 वर्षीय युवक विकास बनारस में शादियों में पानी की सप्लाई किया करता था। जिस दिन उसका एक्सीडेंट हुआ उस दिनों वह अपने काम के दौरान ही कहीं जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद उसे मड़ुआडीह स्थित एक नामी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  2 दिन तक उसे हॉस्पिटल में रख चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


परिजन लगा रहे डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

मृतक विकास के माता-पिता इस घटना से बहुत नाराज हैं। उंनका आरोप है कि हॉस्पिटल की लापरवाही से उनके बेटे की जान चली गयी। उनका कहना है कि अस्पताल में विकास को सही इलाज मिलता तो वह आज जिंदा होता। उसके माता-पिता अब अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी में तैनात चिकित्सक पर केस करना चाहते हैं। उनका कहना है यदि विकास को किसी और हॉस्पिटल में ले जाते तो शायद विकास आज जिंदा होता।

रांची के हिन्दपीढ़ी से लापता दो नाबालिग बहने कर्नाटक में मिली, 11 जनवरी से थी लापता

रांची (Ranch)। झारखंड की राजधानी रांची से रहस्यमय तरीके से लापता दो नाबालिग बहनों का पुलिस ने पता लगा लिया है। दोनों नाबालिग लड़कियां कर्नाटक में मिली हैं और अब उन्हें बेंगलुरु से वापस रांची लाया जा रहा है।

रहस्यमय तरीके से गायब थीं दोनों बहनें

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी की रहने वाली दोनों नाबालिग लड़कियां 11 जनवरी की शाम से रहस्यमय तरीके से गायब थी। इस संबंध में परिजनों की ओर से अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस को परिजनों ने बताया था कि दोनों लड़कियां 11 जनवरी को आधार कार्ड को दुरुस्त कराने के लिए अपने घर से कांटा टोली चौक स्थित मंगल टावर गई थी।

दोपहर एक बजे आधार कार्ड दुरुस्त कराने के बाद दोनों एक ऑटो से हिंदपीढ़ी स्थित अपने घर जाने के लिए निकलीं। लेकिन ऑटो चालक दोनों को हिंदपीढ़ी पहुंचाने की जगह दूसरे रास्ते पर ले जाने लगा। जिस पर दोनों लड़कियों को संदेह हुआ, तो उसने अपने पिता को फोनकर घटना की जानकारी दी। लेकिन बातचीत के दौरान ही ऑटो चालक ने उनकी पुत्रियों से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों पुत्रियों से उनकी बातचीत नहीं हुई।



स्पेशल टीम को मिला था ढूंढने का टास्क

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची प्रक्षेत्र के आईजी ने एक स्पेशल टीम का गठन कर दोनों गायब लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढ लाने का टास्क दिया था। टेक्निकल सेल की मदद से रांची पुलिस को दोनों लड़कियों के कर्नाटक में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने कर्नाटक पुलिस की सहायता से दोनों को बरामद कर लिया। दोनों लड़कियों का अपहरण हुआ या मामला कुछ है, इस बारे में पुलिस की ओर से उनके रांची पहुंचने पर खुलासा किए जाने की संभावना है।


नाबालिग बहनों के गायब होने से तूल पकड़ा मामला

राजधानी रांची से दो नागालिग बहनों के गायब होने के मामले ने तूल पकड़ लिया था। विभिन्न विपक्षी दलों की ओर से इस मामले में पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे, जबकि पुलिस की ओर से लगातार यह भरोसा दिलाया जा रहा था कि दोनों लड़कियों के गायब होने के बारे में पुलिस को पूरी जानकारी मिल चुकी हैं और दोनों बरामद कर ली जाएगी। इससे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी लड़की के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::16 :: 01 :: 2025, गुरुवार


आज का पंचांग: 16 जनवरी 2025, गुरुवार, 
विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, पौष माघ, कृष्ण पक्ष,  शिशिर ऋतु, तिथि तृतीया 04:06 AM तक उपरांत चतुर्थी, नक्षत्र आश्लेषा 11:16 AM तक उपरांत मघा, सूर्योदय 07:18 AM प्रातः सूर्यास्त 05: 42 PM सायं, राहुकाल : 01:57 PM से 03:17 PM तक, चन्द्रमा कर्क राशि पर 11:16 AM तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।



आज :: 16:: 01 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप दिल से दूसरों के भले के बारे में सोचेंगे और दूसरों की सेवा करेंगे। आपके कुछ नए दुश्मन पैदा हो सकते हैं। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने रिश्ते में आगे बढ़ना चाहिए। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज पैसों से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा, रुकिए। नया बिजनेस शुरू करने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। अगर आप आज जल्दी घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ऑफिस के झंझटों में पड़ने से बचना होगा। आज आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे साथी को खुश करने की जरूरत नहीं है जो समय पर आपकी मदद नहीं करता। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज कई स्रोतों से धन प्राप्ति संभव है। परिवार की सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी होगी। सकारात्मक सोच के साथ आप व्यापार में निवेश कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर पर निपटाने की कोशिश करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा वर्ग बेकार की गतिविधियों से अपना ध्यान हटाकर अपने करियर पर ध्यान दें।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज शिव चालीसा का पाठ अवश्य करें। छुपे हुए शत्रुओं और विरोधियों से सावधान रहें। परिवार के युवा अचानक जिम्मेदारी दिखाकर आप सभी को चौंका सकते हैं। शादीशुदा लोगों का घरेलू जीवन आज आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। आपका प्रेम जीवन शानदार चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज पुराना पैसा अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने की उम्मीद है। व्यापारिक गतिविधियों में कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। काम से जुड़े अवसर और प्रगति के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होगा। कोई नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में कदम रख सकता है। आपका प्रेम जीवन ऊपर की ओर बढ़ेगा। जरूरतमंदों को कपड़े दान करें, आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज आपका लकी नंबर 8 है।आज पैसों से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में खास अनुबंध हो सकते हैं। ऑफिस के लोगों के सामने अपनी प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बात बताने से बचें, आप ईर्ष्या का शिकार हो सकते हैं। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम में नयापन लाने की जरूरत होगी।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके भोग विलास के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आप घरेलू सामान खरीद सकते हैं। अकेलापन महसूस कर रहे लोग अपनी समस्याओं को किसी ऐसे व्यक्ति से साझा करके हल्का महसूस करेंगे जिस पर आप भरोसा करते हैं। आज अपने साथी के साथ रोमांटिक शाम का आयोजन करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज के दिन का खुलकर आनंद लेंगे। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज थोड़ी मेहनत से कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में कोई नया प्रयोग लागू करना लाभदायक रहेगा। इंटरनेट से जुड़े व्यापार में लाभकारी स्थितियां बन रही हैं। खास लोगों से आपकी जान-पहचान हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करेंगे। जीवनसाथी से आपको भरपूर प्यार और सहयोग की उम्मीद रहेगी। आप अपने प्रियतम को खुश रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 2 है।
आज आपको व्यवसाय में लाभ पाने के लिए सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में आपको लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों से मधुर संबंध बनाए रखने चाहिए। नौकरी पाने के प्रयास सफल हो सकते हैं।



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके ग्रह आपको सौभाग्य प्रदान करेंगे। किसी भी नए बदलाव के लिए खुद को तैयार रखें। आपको अपने बच्चे के व्यवहार पर कड़ी नज़र रखनी होगी। कोई बहुत ही मजाकिया व्यक्ति आज आपकी रुचि जगाने वाला है। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है। आपको अपना आशावादी रवैया बनाए रखने की ज़रूरत है, भले ही आपको लगे कि वित्तीय स्थिति आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है। अगर महिलाएं गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आधिकारिक कामों पर ध्यान बढ़ाने की ज़रूरत है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीज़ें चाहते हैं जो समय के साथ टूटें या फीकी न पड़ें। किसी मंदिर में जाकर पूजा करें, आपके मन को शांति मिलेगी। नौकरीपेशा लोग एक-दूसरे के दिल के और करीब आएंगे। पति-पत्नी के रिश्तों में तालमेल बनाए रखें। आज आपका लकी नंबर 3 है। आज आपके पास कुछ पैसे आएंगे। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार करते हैं, उन्हें आज धन लाभ होगा। आपको पदोन्नति मिलने में बस एक ही चीज रोक रही है कि आप निरंतरता बनाए रखने में बहुत अच्छे नहीं हैं। अपनी गति बढ़ाएं और अपना काम शीर्ष पर करें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में बिताएंगे। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आपको आय के कुछ नए स्रोत मिल सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा मिलता रहेगा। आप कोई पारंपरिक वस्तु खरीदने का मन बनाएंगे। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करने की बजाय समझदारी से काम लें। नौकरी के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए जल्द ही अच्छे अवसर आएंगे।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बजट के भीतर घर की मरम्मत करवा सकते हैं। अगर किसी मित्र को आपकी सलाह की जरूरत है, तो उसे निराश न करें। परिवार में किसी योग्य व्यक्ति के विवाह की संभावना है। आज अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। आप अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है।
आज आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। पुराना पैसा अच्छी ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। काम से जुड़े अवसर और प्रगति के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना पड़ सकता है। विरोधियों की गतिविधियों को नज़रअंदाज़ न करें। पढ़ाई के क्षेत्र में आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने वाली है। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतरीन है और आपको रोमांस का अवसर मिलेगा। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज लाभ और हानि दोनों के योग हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं पर सोच-समझकर चर्चा करें। अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो ब्रोकर पर भरोसा करने के बजाय रिसर्च करें। आज बिजनेस में काम का बोझ बहुत रहेगा। ऑफिस का काम सामान्य से बेहतर तरीके से होगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए अच्छा दिन है। कभी-कभी कुछ रिश्तेदारों के प्रति नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कुछ लोगों को अपने सीनियर्स से डांट-फटकार मिल सकती है। आपके जीवनसाथी या परिवार के किसी अन्य सदस्य को आपकी ज़रूरत होगी, थोड़ा समय निकालें। सिंगल लोगों को पार्टनर चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका शुभ अंक 5 है। घर में धन की बचत करने की आवश्यकता है। आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए कोई नई योजना तैयार करेंगे। पहले किए गए निवेशों से मिलने वाले लाभ से आर्थिक समृद्धि आएगी। कार्यस्थल पर लचीलापन दिखाने की आवश्यकता है।



कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

बुधवार, 15 जनवरी 2025

नीरू शांति भगत ने दी आजसू पार्टी से इस्तीफा

लोहरदगा (Lohardaga)। आजसू पार्टी की नेता और विधानसभा प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. नीरु शांति भगत बहुत ही जल्द अब जेएमएम का दामन थाम सकती हैं. सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद उन्होंने आजसू पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है.


बता दें कि विधानसभा चुनाव 2024 में लोहरदगा से एनडीए समर्थित आजसू पार्टी की प्रत्याशी रही आंदोलनकारी पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने मंगलवार को आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दी है. उन्होंने आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को अपने इस्तीफा से सम्बंधित पत्र भेजा दिया है.


उल्लेखनीय है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का काफी बुरा प्रदर्शन रहा। एनडीए समर्थित यह पार्टी विधानसभा के 10 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। लेकिन मात्र एक ही सीट जीत पायी वह भी काफी मतों के अंतर से। यहां तक कि पार्टी सुप्रीमों सुदेश महतो की भी चुनाव में करारी हार हुई। जिस कारण पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ताओं में पार्टी को लेकर काफी उधेड़ बुन की स्थिति बनी हुई है। 


ऐसे में नीरू शांति भगत ने पार्टी सुप्रीमो को अपने इस्तीफा पत्र में कुछ सलाह भी दी है। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की बात कही है। साथ ही बोली चाली बात व्यवहार में बदलाव लाने की भी सलाह दी है।

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::15 :: 01 :: 2025, बुधवार


आज का पंचांग: 15 जनवरी 2025, बुधवार
विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, पौष माघ, कृष्ण पक्ष,  शिशिर ऋतु, तिथि द्वितीया 03:23 AM तक उपरांत तृतीया, नक्षत्र पुष्य 10:28 AM तक उपरांत अश्लेषा, सूर्योदय 07:14 AM प्रातः सूर्यास्त 05:58 PM सायं, राहुकाल : 12:36 PM से 01:56 PM तक, चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा



आज :: 15:: 01 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। यदि आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे थे, तो वह भी दूर हो जाएगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आपको किसी से संभलकर बात करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा, क्योंकि आपका बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। आपकी कोई इच्छा पूरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। पढ़ाई और आध्यात्म में आपकी काफी रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रतिभा देखकर आश्चर्यचकित होंगे। आपको लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी विरोधी के बहकावे में आने से बचना होगा। आपका जीवनसाथी आपके काम में आपका पूरा साथ देगा।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आपको बहुत सोच-समझकर कोई फैसला लेने की जरूरत है। लंबे समय बाद किसी मित्र से मिलकर आप खुश होंगे। अपने पारिवारिक मामलों को घर से बाहर न जाने दें। वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई भी काम हाथ में लेने से पहले आपको सोच-समझकर काम करना चाहिए।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। नया वाहन खरीदने का आपका सपना पूरा होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं के बारे में आपको अपने सीनियर से बात करनी होगी। संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों में अनबन रहेगी। आपके कुछ नए विरोधी सामने आ सकते हैं।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भाग्य की दृष्टि से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे किसी विवाद को आप बातचीत के माध्यम से सुलझा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको टीम वर्क के माध्यम से काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको कोई लंबित कार्य पूरा करने में मदद मिलेगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को अनदेखा न करें।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों को बहुत सोच समझकर काम करना होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएँ बनाएंगे। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलना आपको अच्छा लगेगा। आपको अपने काम में कोई भी बदलाव सोच समझकर ही करना चाहिए। संतान के करियर को लेकर आपको कुछ तनाव हो सकता है। अगर आपने अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर लेंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के मन में उथल-पुथल रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेगा। आपकी कुछ योजनाएं भी रुक सकती हैं। अगर आपने साझेदारी में कोई डील फाइनल करने के बारे में सोचा था तो उसमें नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। छात्र किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों को किसी भी लड़ाई-झगड़े से दूर रहना होगा। आपके मन में सहजता रहेगी। अगर जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कोई बहस चल रही थी तो वह दूर हो जाएगी। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। आपके कुछ पुराने लेन-देन निपट जाएंगे। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है। आपकी सूझबूझ से आपके काम पूरे होंगे। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। परिवार में यदि किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी तो वह भी दूर होगी। तरक्की के रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आपको अपने आस-पास रहने वाले विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपको अपने काम के लिए कोई योजना बनाने की जरूरत है।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण काम करने वाला रहेगा। यदि आपका कोई पुराना कानूनी मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था तो उसमें आपको जीत मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार में कुछ नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में आपको घाटा होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से मन परेशान रहेगा। कुछ नए विरोधी सामने आ सकते हैं। तरक्की के रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी। काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को राहत मिलेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों को सामाजिक क्षेत्रों में अच्छा पद मिलने की संभावना है। आप प्रॉपर्टी में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच-समझकर करें। कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको बिजनेस के लिए कुछ अच्छे टिप्स मिल सकते हैं। आप अपने बच्चे को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। पारिवारिक मामलों पर आपको थोड़ा अधिक ध्यान देना होगा।


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मंगलवार, 14 जनवरी 2025

रात्रि गश्ती में निकल एसपी ले रहे जिले के सभी थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

एसपी की रात्रि गश्ती से थानेदारों में मचा है हड़कम्प, अलर्ट मोड में हैं सभी थानेदार 

गिरिडीह(Giridih)। जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार इन दिनों रात्रि गश्ती कर रहे हैं। रात्रि गश्ती के दौरान एसपी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र पहुंच वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

इसी कड़ी में एसपी डॉ बिमल सोमवार की देर रात्रि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। रात्रि में एसपी को सुरक्षा व्यवस्था का जयजा लेते देख पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मोड में आ गये और रात्रि गश्ती व जांच अभियान तेज कर दिया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस अब रात में संदिग्ध स्थिति में घूम रहे लोगों से पूछताछ कर उनके वाहनों की जांच पड़ताल कर ही उन्हें गंतव्य को रवाना कर रहे हैं। 



वहीं रात्रि गश्ती के दौरान जिले के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहें हैं। ताकि जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लग सके। एसपी ने कहा कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर उनकी पैनी नजर है। उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले वासियों से भी सहयोग की अपील की है। 





 बता दे कि एसपी डॉ बिमल कुमार इन दिनों लगातार बिना किसी पूर्व सूचना के जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ दूर-दराज के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकल पड़ते हैं। कड़कड़ाती ठंड में एसपी के सड़कों पर निकलने से पुलिस महकमा में हड़कंप मच जाता है। एसपी के इस चहलकदमी से असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों में भी भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। वहीं इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस द्वारा धुंआधार एंटी क्राइम चेकिंग किया जा रहा है।



क्रीड़ा भारती का जिला स्तरीय कब्बड्डी ट्रायल प्रतियोगिता 18 जनवरी को

गिरिडीह (Giridih)।  क्रीड़ा भारती गिरिडीह की एक बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तर्वे की अध्यक्षता में संघ कार्यालय में हुई। बैठक में आगामी 18 जनवरी को गिरिडीह में जिला स्तरीय कब्बड्डी ट्रायल प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। इस कब्बड्डी ट्रायल प्रतियोगिता में चयनित बालक और बालिका टीम व प्रतिभागी आगामी फरवरी माह में होने वाले राज्य स्तरीय कब्बड्डी प्रतियोगिता में शामिल हो गिरिडीह जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। 




उक्त बातें जिलाध्यक्ष राजेंद्र तरवे ने बताया। कहा कि आगामी 8 और 9 फरवरी को जमशेदपुर में क्रीड़ा भारती द्वारा राज्य स्तरीय कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिसमे गिरिडीह के भी प्रतिभागी शामिल होंगे। 


वहीं जिला मंत्री अमित स्वर्णकार ने बताया कि चयन प्रतियोगिता ओपन एज ग्रुप के बालक बालिका के लिए होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को क्रीड़ा भारती गिरिडीह द्वारा 10 दिवसीय कैंप आयोजित कर प्रशिक्षित किया जायेगा फिर उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु भेजा जायेगा। ताकि गिरिडीह के प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीत कर गिरिडीह का नाम रौशन कर सके। वहीं अनीता ओझा ने बताया कि जिला कब्बड्डी संघ के महासचिव अनीता सिंह के नेतृत्व में 10 कब्बड्डी एक्सपर्ट लोगों की एक टीम बनाया गया है जो एक बेहतर टीम चुनने में मदद करेंगे। उन्होंने चयन प्रतियोगिता में जिले के सभी विद्यालय, कब्बड्डी कल्ब और कब्बड्डी खिलाड़ियों से शामिल होने की अपील की।


 बैठक में राजवंश सिंह, सुंदर पाण्डेय  सुधीर आनंद, शशिकांत विश्वकर्मा, नुरुल होदा, जिला कब्बड्डी संघ की सचिव अनीता सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, हर्ष कुमार, चंदन कुमार, सीनियर कब्बड्डी खिलाड़ी, संजय कुमार, विवेक रंजन, शुभम कुमार सिंह, संतोष साहू आदि उपस्थित थे।