एक समुदाय विशेष के लोगो ने किया घर मे घुसकर मारपीट, तनाव
पुलिस ने किया 30 नामजद समेत 150 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी
तिसरी/ गिरिडीह : तिसरी थाना अंतर्गत गोलगो गांव के सीधा टोला में रामदेव राय के घर मे घुसकर गोलगो के एक समुदाय के एक सौ से अधिक महिला पुरुष ने घरवाले को जमकर पिटाई कर दिया। बचाव करने आये ग्रामीण व महिला के साथ गाली गलॉज व धक्का मुक्की किया। जिससे माहौल तनाव पूर्ण हो गया।
इसकी जानकारी थाना को मिलने पर रात में पुलिस पहुंची ओर मामले को शांत किया। पुलिस ने पीड़ित रामदेव राय के आवेदन पर जांच में जुट गयी है।मंगलवार दोपहर को दुसरी बार बीडीओ सुनील प्रकास,थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंच कर पीड़ित परिवार से पूछताछ किया गया।
आवेदन के अनुसार रामदेव राय अपने भाई जितेंद्र राय बाइक से अपने घर से बेडमी गांव चचेरा भाई खूबलाल राय को पहुंचा कर शाम सात बजे लौट रहा था। बीच मे अंजनवा गांव में जुआ खेल रहा कमरुल मियां,मो निसार,मो सुरतजा,मो हकीम, मो हुसैन,मो जुबेर,मो जनमत सहित ग्यारह लोग हमलोग को देखकर चोर चोर चिल्लाने लगा। वहां से घर पहुंचा ही था कि घर मे एक सौ अधिक लोग घर मे घुस कर मारने लगे। ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद भी धक्का मुक्की किया गया।
रामदेव राय के पत्नी प्रमिला देवी ने बतायी की रात काफी संख्या में घर मे मेरे पति,देवर जितेंद्र राय को पीटने लगा ससुर अयोध्या राय आये तो उसके साथ भी उलझ जाने के बाद मुझे भी धक्का दे दिया। विडियो बनाने लगे तो वहां से लोग धीरे धीरे खिसक गया। गांव में भय का माहौल बना हुआ है।लोग यह समझ नही पा रहे है कि क्या कारण थी जो घर मे घुस कर घर के सदस्यों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया।
बीडीओ सुनील प्रकाश ने कहा घटना स्थल थाना प्रभारी के साथ गये। जांच किया गया। जिसके बाद तीस लोगो की नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर 188,107,269,270 धारा के तहत दर्ज की गयी है प्राथमिकी।