बुधवार, 29 अप्रैल 2020

बहुजन क्रांति मोर्चा ने जरूरतमन्दों के बीच किया आवश्यक सामग्री का वितरण

बहुजन क्रांति मोर्चा ने जरूरतमन्दों के बीच किया आवश्यक सामग्री का वितरण
गिरिडीह : सामाजिक संगठन बहुजन क्रांति मोर्चा की देवरी इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा निजी फंडिंग इकट्ठा कर गरीब जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को मोर्चा द्वारा रानीडीह, रामाडीह, हरला, जोगिनिया टांड, हरला, भोजपुरो, गरडीह, बड़ाडीह, मरपोका इत्यादि गॉवों में लोगों को मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया गया।

 उक्त जानकारी  बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला मिडिया प्रभारी मन्सुर अन्सारी ने दी। 
 बताया कि इस दौरान लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, मास्क लगाने और अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की भी अपील की गयी। उन्होंने कहा कि मोर्चा द्वारा अन्य गॉवों में भी जरुरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अम्बेदकर युवा क्लब रामपुर, रानीडीह के सदस्यों के अलावे  राजकुमार दास, महेन्द्र रजक, दीपक रजक, विजय कुमार, सुधीर दास, मनोज दास आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें