मतदान का प्रतिशत बढ़े जिला प्रशासन का होगा प्रयास : उपायुक्त
उन्होंने कहा कि जनभागीदारी चुनाव के लिए महत्वपूर्ण होता है। ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे यही हमारी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। बताया कि दुमका जिले में कुल 1157 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं दुमका लोकसभा क्षेत्र में 1891 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। चुनाव से संबंधित सभी कोषांग का गठन कर दिया गया है।
आदर्श आचार संहिता की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि कोई भी अनजाने में भी ऐसा कार्य न करें जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो।
कहा कि सोशल मीडिया पर जो भी लिखें सोच समझ कर लिखें। उन्होंने बताया कि चुनाव के सभी प्रक्रिया की तिथि निर्धारित है। जिले में अंतिम चरण में मतदान होना है। चुनाव के दौरान जिले में हो रही हर गतिविधि पर जिला प्रशासन की पैनी नजर होगी।
उन्होंने कहा कि पेड न्यूज पर भी जिला प्रशासन की नजर रहेगी।
उपायुक्त ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत ‘‘दम दिखाओ दुमका‘‘ अभियान जिले में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
मौके पर उपायुक्त मुकेश कुमार ने टॉल फ्री नंबर 1950, सी विजील, सुगम, सुविधा एवं समाधान मोबाइल ऐप के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह तैयार : एसपी
दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि जिले में भय मुक्त माहोल में लोकसभा का चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा। जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़े जिला प्रशासन का यह प्रयास होगा। उपायुक्त श्री कुमार सोमवार को समाहरणालय सभागार में चुनाव के मद्दे नजर आयोजित होने वाले अपने पहले पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जनभागीदारी चुनाव के लिए महत्वपूर्ण होता है। ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे यही हमारी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। बताया कि दुमका जिले में कुल 1157 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं दुमका लोकसभा क्षेत्र में 1891 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। चुनाव से संबंधित सभी कोषांग का गठन कर दिया गया है।
आदर्श आचार संहिता की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि कोई भी अनजाने में भी ऐसा कार्य न करें जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए अलग से कोषांग का गठन किया गया है। किसी भी परिस्थिति में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाला व्यक्ति जिला प्रशासन की नजर से नहीं बच सकेगा।
कहा कि सोशल मीडिया पर जो भी लिखें सोच समझ कर लिखें। उन्होंने बताया कि चुनाव के सभी प्रक्रिया की तिथि निर्धारित है। जिले में अंतिम चरण में मतदान होना है। चुनाव के दौरान जिले में हो रही हर गतिविधि पर जिला प्रशासन की पैनी नजर होगी।
उन्होंने कहा कि पेड न्यूज पर भी जिला प्रशासन की नजर रहेगी।
उपायुक्त ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत ‘‘दम दिखाओ दुमका‘‘ अभियान जिले में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
मौके पर उपायुक्त मुकेश कुमार ने टॉल फ्री नंबर 1950, सी विजील, सुगम, सुविधा एवं समाधान मोबाइल ऐप के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह तैयार : एसपी
मौके पर पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार हैं। समय समय पर आने वाले निर्देशों के अनुसार अन्य तैयारियों के लिए भी आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातें बतायी।