शनिवार, 13 दिसंबर 2025

गिरिडीह का उसरी जलप्रपात बनेगा विश्वस्तरीय इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन

10 करोड़ की परियोजना का पर्यटन मंत्री ने किया शिलान्यास


गिरिडीह(Giridih)। गिरिडीह का उसरी जलप्रपात अब न केवल स्थानीय सैर-सपाटे का केंद्र रहेगा बल्कि अब इसे आधुनिक इको-टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। झारखंड के नगर विकास, पर्यटन और खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आज 10 करोड़ रुपये की लागत बनने वाली इस परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया।


मंत्री सोनू ने बताया कि राज्य सरकार झारखंड के पर्यटक स्थलों को देश-विदेश के पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र बनाने हेतु लगातार प्रयासरत है। उसी के तहत उसरी जलप्रपात क्षेत्र में विस्तृत पार्किंग एरिया, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, वॉच टावर, पिकनिक जोन, आकर्षक प्रवेश द्वार, पर्यटकों के आरामदायक बैठने की जगहें, गेस्ट हाउस और एक आधुनिक रेस्टोरेंट का निर्माण किया जाएगा। पूरे इलाके को पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित रखते हुए स्वच्छता, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।



मंत्री ने कहा कि इस परियोजना से न केवल गिरिडीह, पर्यटन जगत में नई पहचान बनाएगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार और व्यापार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अगले साल जून तक उसरी जलप्रपात नया चेहरा देखने को मिलेगा। कहा कि  “हमारी कोशिश है कि आने वाले वर्षों में गिरिडीह झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाए।” उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले पांच वर्षों में पूरे जिले में पर्यटन विकास की कई योजनाएं लागू की जाएंगी।


शिलान्यास कार्यक्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, डीएफओ पूर्वी मनीष तिवारी, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, रेंजर एसके रवि, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव तथा पूर्वी वन प्रभाग के सभी रेंजर, फॉरेस्टर और वनरक्षी के अलावे बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और पर्यावरण प्रेमी भी उपस्थित थे।

गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराई तीन गाड़ियां, हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह - डुमरी मुख्य मार्ग में पीरटांड थाना क्षेत्र के पांडेडीह के समीप आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक ओर कार के बीच पहले टक्कर हो गई और फिर पीछे की से आ रही एक ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चालक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का स्थिति उत्पन्न हो गयी।


जानकारी के अनुसार बगोदर थाना क्षेत्र के अटका निवासी सुधीर राणा अपनी पत्नी चमेली सुमन के साथ बाइक से गिरिडीह आ रहे थे। इसी दौरान पांडेडीह के समीप एक टाटा पंच वाहन ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। घटना में चमेली सुमन की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुधीर राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अनियंत्रित होकर कार आगे जा रही ट्रक से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गयी।



घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एवं गंभीर रूप से घायल सुधीर राणा को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।वहीं मृतका के परिजनों को दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुँचे, जहाँ कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



राष्ट्रीय कायस्थवृन्द ने किया बार एसोशिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित

गिरिडीह (Giridih)। कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द ने सम्मान समारोह आयोजित कर जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित कायस्थ समाज से जुड़े पदाधिकारियों को सम्मानित किया।


राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार के संचालन में आयोजित इस सम्मान समारोह में जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों में संघ के महासचिव चुन्नू कांत, उपाध्यक्ष विशाल आनंद, संयुक्त सचिव प्रशासन शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी सुभोनिल सामंता एवं कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा के अलावे कार्यकारिणी समिति के नव निर्वाचित सदस्य अमित कुमार, उत्तम कुमार, सृष्टि सौम्या एवं वैभव विशाल को संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। 


कार्यक्रम में जिलाधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय भी आमंत्रित थे। लेकिन अपरिहार्य कारणों से समारोह में वो उपस्थित नहीं हो सके थे। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एमके वर्मा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव संजीव सिन्हा 'सज्जन' ने किया। 


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी ने अपने सम्बोधन में कहा कि संस्था अपने गठन काल वर्ष 2015 से लगातार समाज हित के लिये कार्य करती आ रही है। समाज के जरूरतमंदों को हर जरूरत के समय मे आर्थिक सहयोग भी प्रदान करती रही है। रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों के लिये रक्त की भी व्यवस्था करती रही है।


वहीं मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत ने कहा कि कायस्थ कोई जाति नहीं बल्कि संस्कृति है। जो सभी वर्ग और समुदाय के लिये मददगार के रूप में काम करता है। उन्होंने राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था समाजहित मे हमेशा ही अग्रणी पंक्ति में खड़ा रह कर समाज की सेवा करती है। उन्होंने संस्था के लोगों को हर जरूरत के समय हर अपनी ओर सम्भव सहयोग करने का भरोसा दिया।



जबकि कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा के अलावे राजेश सिन्हा 'राजू', विकास कुमार, अभय कुमार, रंजीत कुमार, सौरभ कुमार, अमर कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार सिन्हा' पल्लू', आकाश कुमार सिन्हा, चंदन कुमार सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, रंजीत सिन्हा 'बबलू', चंदन सिन्हा, शेखर कुमार सिन्हा, राकेश सिन्हा, शशि सिन्हा, श्रेयांश कुमार सिन्हा, जयंत कुमार 'सिंकू अमिता प्रसाद,शोभा सिन्हा, अनिता सिन्हा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


आज 13 दिसम्बर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज का राशिफल :: 13: 12 :: 2025, शनिवार

13 दिसम्बर 2025 : आज पौष माह, कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार दिन है। दिसंबर का महीना शांति, उत्सव और आध्यात्मिक उमंग से भरा हुआ माना जाता है। जैसे-जैसे वर्ष अपने अंतिम चरण में प्रवेश करता है, प्रकृति भी ठंडी हवाओं, मधुर धूप और शांत वातावरण के साथ एक नया संतुलन लेकर आती है। यह समय हेमंत ऋतु की स्थिरता और शीत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक होता है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी दिसंबर अत्यंत विशेष महीना माना जाता है, क्योंकि इस दौरान उत्पन्न एकादशी, मोक्षदा एकादशी, धानुर्मास की शुरुआत, गीता जयंती और क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाते हैं। इस महीने भगवान विष्णु की आराधना, दान, तप और साधना का विशेष महत्व माना जाता है। साल के अंतिम महीने में लोग नए वर्ष की तैयारियों, आध्यात्मिक साधना और परिवार के साथ समय बिताने पर विशेष ध्यान देते हैं। समृद्धि, शांति और शुभ फल प्राप्त करने के लिए यह महीना बेहद मंगलकारी माना जाता है।

नवमी तिथि आज 04:37 PM तक जारी रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:55 AM से 12:36 PM तक है। आज के दिन राहुकाल 09:40 AM से 10:58 AM तक रहेगा। आज शनिवार के दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। आज कोई व्रत या त्योहार नहीं है। वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो शनि देव को समर्पित होता है। आज सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं।



आज का पंचांग: 12 दिसम्बर 2025, दिन: शनिवार    युगाब्द      : 5127         विक्रम संवत : 2082         शक संवत : 1947         ऋतु:  हेमन्त                      मास     :  पौष                पक्ष  :  कृष्ण पक्ष        सूर्योदय : 07: 05 AM,    सूर्यास्त :05:26 PM        तिथि : नवमी 04:38 PM तक उपरांत दशमी            नक्षत्र : हस्त                                                          राहुकाल : 09: 40 AM से 10: 58 AM तक              चन्द्रमा :  कन्या राशि पर संचार करेगा                     व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, शनिदेव पूजन दिवस



आज :: 13 :: 12 :: 2025  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी रुके हुए सेलिब्रेशन को फिर से ऑर्गनाइज़ करने के बारे में सोच सकते हैं। किसी भी प्रॉब्लम पर घबराने के बजाय, अपनों से सलाह लें। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ा नरम रहना चाहिए। सिंगल लोगों को लव पार्टनर मिलने की संभावना है। आज आपका लकी कलर ब्राउन है। आपका लकी नंबर 7 है। आज आप कुछ ज़रूरी फाइनेंशियल फैसले ले सकते हैं। आप बड़े प्रोजेक्ट्स पर रिस्क लेने के लिए तैयार हो सकते हैं। कुछ बड़ी बिज़नेस डील हो सकती हैं। सरकारी डिपार्टमेंट में काम करने वालों को कॉन्फिडेंशियल मामलों को लेकर सीरियस रहने की ज़रूरत होगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज का दिन आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। आप अपने रूटीन काम को लेकर आलस महसूस कर सकते हैं और रिलैक्स मूड में हो सकते हैं। कभी-कभी ज़्यादा स्मार्ट होना आपको मुसीबत में डाल सकता है। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका लव पार्टनर आपको वह खुशी दे सकता है जो आप चाहते हैं। आज आपका लकी कलर ब्लू है। आज आपका लकी नंबर 8 है। इस अच्छे समय का फायदा उठाने की कोशिश करें। बिज़नेस में आपके लिए पॉजिटिव फैसले फायदेमंद साबित होंगे। कुछ लोग क्रिएटिव कामों में शामिल होंगे। आपको ऑफिशियल कामों पर अपना फोकस बढ़ाने की ज़रूरत है।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज अपनी वाणी और व्यवहार दोनों में विनम्रता बनाए रखें। आपकी समझदारी किसी के काम आ सकती है। किसी ज़रूरी मामले में अपने कंधों पर बोझ कम करने के लिए आप मदद ले सकते हैं। बिज़ी शेड्यूल के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, वे घर पर अपने माता-पिता के साथ अपने रिश्ते को शेयर कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज फाइनेंशियल मामलों में आपकी किस्मत आपका साथ देगी। अगर आप कोई नया बिज़नेस शुरू करने का सोच रहे हैं, तो संबंधित फील्ड के लोगों से सलाह ज़रूर लें। काम की जगह पर कोई आज आपको थोड़ी परेशानी दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम का बोझ बढ़ने के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन आपके लिए खास तौर पर फायदेमंद रहेगा। कोई नया रिश्ता आपकी किस्मत चमकाएगा। आप में से कुछ लोगों को परिवार में कुछ रोमांचक करने की ज़रूरत महसूस होगी। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। शादीशुदा लोगों की शादीशुदा ज़िंदगी खुशहाल रहेगी। प्यार करने वालों को छोटी-मोटी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज आपको पैसे से जुड़े काम पूरे करने में रुकावटें आ सकती हैं। बिज़नेस में बड़े बदलाव करने या नया बिज़नेस शुरू करने से पहले सावधानी से आगे बढ़ें। ईमानदार लोगों की मदद से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट भी आसानी से पूरे कर पाएंगे।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। अपने परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव या डिनर के लिए कुछ समय ज़रूर निकालें। आपको सलाह दी जाती है कि आज किसी के बारे में बुरा न सोचें और न ही बोलें। आपका प्यार भरा व्यवहार आपके पार्टनर का दिल जीतने के लिए काफी है। आपकी लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज का दिन आपके धन में बढ़ोतरी का दिन होगा। आपको धार्मिक कामों के लिए दान करने का मौका मिलेगा। आज अपने बिज़नेस की हर एक्टिविटी पर कड़ी नज़र रखें। आपके फैसले लेने की स्किल बेहतर होगी। नौकरी करने वालों को आज कोई ऐसी खबर मिलेगी जिससे वे खुश होंगे।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज आपको अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहने की ज़रूरत है। अपने ससुराल वालों से तालमेल बनाए रखें। आपका परिवार आपको खुश रखने की कोशिश करेगा। महिलाएं आज अपने जीवनसाथी के लिए कुछ मीठा बना सकती हैं। आपको अपने प्रियजन के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। आज आपका लकी नंबर 1 है।आज धन लाभ होने की संभावना है। अगर आप बिज़नेसमैन हैं, तो आज आपके बिज़नेस में कुछ नए बदलाव होंगे, जिनसे आपको फ़ायदा होगा। ऑफिस में मीटिंग के दौरान आपको अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को जल्द ही अपनी जगह बदलनी पड़ सकती है।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज आपकी सोशल प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ फीकी न पड़ें। आपकी शादीशुदा ज़िंदगी में, आपका जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकता है। प्यार करने वाले लोग अपने प्रियजन को खुश करने के लिए उन्हें बाहर ले जाएंगे। आज आपका लकी नंबर 3 है। बिज़नेस करने वालों को मुनाफ़ा कमाने के लिए अपने कॉन्टैक्ट्स एक्टिव रखने चाहिए। आपको किसी नामी कंपनी से जॉब का ऑफ़र मिल सकता है। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोग अपने सीनियर्स के साथ झगड़े से बचेंगे। पॉलिटिक्स में आपका पद और इज़्ज़त बढ़ेगी।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज नाम और इज़्ज़त बढ़ने के चांस हैं। आपको अपनी काबिलियत दिखाने के मौके मिलेंगे। आज आपको लग सकता है कि आपका पार्टनर आपको समझता नहीं है। प्यार के मामलों में समय बर्बाद करने के बजाय, अपने परिवार और बिज़नेस पर ध्यान दें। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज का दिन आपके लिए थोड़ा महंगा हो सकता है। आप बिज़नेस में रिस्क लेंगे, जो लंबे समय में फायदेमंद साबित होगा। महिलाओं को अपने फील्ड में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज काम पर सब कुछ ठीक रहेगा। बेरोज़गार लोगों को कोई बहुत ज़रूरी कॉल आ सकती है।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज अपने समय और सब्र का पूरा इस्तेमाल करें। अपने पसंदीदा कामों के लिए कुछ समय निकालें। आपको अपने पिता या पिता जैसे किसी व्यक्ति से अपनी ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी सलाह मिल सकती है। शादीशुदा रिश्ते भी अच्छे रहेंगे। आप अपने लव पार्टनर के साथ शादी के लिए भविष्य की योजनाएँ बना सकते हैं। आज आपका लकी रंग नीला है। आपका लकी नंबर 5 है।आज अपने माता-पिता से पैसे की सलाह के बारे में बात करें। आपको अपना बिज़नेस बढ़ाने के लिए कुछ पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपकी कंपनी नेशनल लेवल पर इंपोर्ट-एक्सपोर्ट ट्रेड में अच्छा-खासा मुनाफ़ा कमा सकती है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अपने साथ काम करने वालों से सपोर्ट मिलेगा।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज अपने दायरे को बढ़ाने की कोशिश करें। लापरवाही और ओवरकॉन्फिडेंस कभी-कभी धोखे का कारण बन सकता है, इसलिए सावधान रहें। अपने जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन आसान रहेगा। प्यार करने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उदास रहेगा। आपका लकी रंग क्रीम है। आपका लकी नंबर 9 है। आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में ज़रूरी है। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर्स से कॉन्टैक्ट करना शुरू करेंगे। बिज़नेस की एक्टिविटीज़ आसानी से चलती रहेंगी। करियर चुनते समय आपके और आपके बच्चों के बीच झगड़े हो सकते हैं। काम की जगह पर हालात थोड़े स्ट्रेसफुल लग सकते हैं।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज आपके आस-पास पॉज़िटिव एनर्जी रहेगी। परिवार से कोई अच्छी खबर आपके मन को अच्छा रखेगी। अपने पार्टनर की ज़रूरतों और उनकी राय का सम्मान करें। आप किसी की तरफ अट्रैक्ट हो सकते हैं। आपका लकी रंग हल्का लाल है। आपका लकी नंबर 4 है। आज आप पैसे बचाने की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं। आज इन्वेस्ट करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका बिज़नेस बढ़ सकता है। अपनी रेप्युटेशन बनाए रखने के लिए अपने काम में सीरियस रहें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज शोहरत और इज्जत बढ़ने की संभावना है। कोई आपसे मिलने की पूरी कोशिश करेगा। घर में कुछ पेंडिंग बदलाव या एक्स्ट्रा चीज़ें आज शुरू हो सकती हैं। परिवार में किसी युवा को डिसिप्लिन सिखाने की ज़रूरत है। आपका व्यवहार आपके पार्टनर का दिल जीत सकता है। आप अपने लवर के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 7 है। अगर आप किसी संस्था से पैसे उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज आपको आसानी से मिल जाएंगे। कोई महंगी चीज़ खरीदना अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों में लापरवाही की वजह से कुछ कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।



कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

अवैध माइका कारोबार के खिलाफ प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई, चार माइका गोदाम सील

गिरिडीह (Giridih)। अवैध माइका कारोबार के खिलाफ प्रशासन की टीम ने एक बार फिर तिसरी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच माइका गोदामों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने चार माइका गोदामों को सील कर दिया है।


खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन के नेतृत्व में शुक्रवार को तिसरी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संचालित माइका गोदामों में छापेमारी की गई। इस दौरान जहां गम्हारियाटांड के इंदरचौक स्थित पांच माइका गोदामों में छापेमारी के क्रम में चार गोदामों में भारी मात्रा में भंडारण किया माइका बरामद किया गया। वहीं पकरियाटांड स्थित गोदाम के बाद इंदरचौक स्थित तीन बड़े गौदामों में छापेमारी के क्रम में दो गोदाम में माइका बरामद हुआ। मौके से डफला, बेलचा, वजन करने वाला कांटा आदि जप्त किया गया।


एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन, परिवहन और संग्रहण के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में तिसरी के पांच गोदामों में छापेमारी की गई जिसमें चार गोदामों में अवैध माइका पाया गया। जिसके बाद विधिवत जब्ती सूची बनाई गई और चारों गोदामों को सील किया गया है। वहीं गोदाम संचालकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें संलिप्त लोगों की सूची बना प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।


मौके पर उन्होंने आम लोगों से क्षेत्र में अवैध पत्थर, माइका समेत किसी भी प्रकार के अवैध खनन की सुचना प्रशासन को देंने की अपील की। कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगी। कार्रवाई में तिसरी के अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद, तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार, सीआई समेत कई कर्मी व पुलिस बल के जवान शामिल थे।


चार वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत, मृतक की माँ ने लगाया बच्चे के पिता और दादा दादी पर हत्या का आरोप

गिरिडीह(Giridih)। जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के मोसफडीह चंदनटांड में आज एक दिल को झकझोर देने वाली घटना घटित हुई। यहां एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतक बच्चे की मां ने अपने पति और सास ससुर पर ही बच्चे की हत्या करने का आरोप लगायी है। पचम्बा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।


मृतक बच्चा मोसफडीह निवासी राजन कुमार वर्मा का चार वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार वर्मा था। ऋषि की मौत की सूचना पर मोसफडीह पहुंचे ऋषि की मां ममता देवी और नाना सुरेश प्रसाद महतो ने ऋषि की हत्या का आरोप उसके पिता राजन कुमार, दादा अर्जुन महतो, दादी जितनी देवी समेत अन्य लोगों पर लगाया है।



उन्होंने बताया कि ऋषि के पिता राजन वर्मा और माँ ममता देवी के बीच पिछले एक वर्ष से विवाद चल रहा है। ऋषि के पिता राजन अक्सर नशे की हालत में ममता और उसके बच्चों के साथ मारपीट करता था। कई बार इसे लेकर पंचायती हुई थी। लेकिन राजन की आदत में कोई सुधार होने से अजीज आकर ममता ने गांव के लोगों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अपने मायके चली आयी थी लेकिन बेटा ऋषि को उसके पिता राजन ने अपने पास ही रख लिया था।



मृतक ऋषि के नाना सुरेश महतो ने बताया कि आज सुबह दामाद राजन ने फोन कर ऋषि के मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही हमलोग पहुंचे तो देखा कि ऋषि के पूरे शरीर पर कई ज़ख्म के निशान थे। उन्होंने ऋषि को काफी बेरहमी से प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पचम्बा थाना की पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।


सनातन धर्म के प्रति युवाओं के मन मे जज्बा जगाने 12 ज्योतिर्लिंग और चार धामों की यात्रा पर निकलें है अनिल

गिरिडीह (Giridih)। सनातन धर्म को जगाने और नई युवा पीढ़ी के मन मे सनातन धर्म के प्रति जज्बा जगाते हुए उन्हें धर्म के प्रति कुछ को प्रेरित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अबुआ ढाना गांव निवासी अनिल सिंह राजपूत 12 ज्योतिलिंग और चार धामों की पैदल यात्रा पर निकले हैं।  



प्रति दिन 25 किलो मीटर की पैदल दूरी तय कर अनिल झारखण्ड के देवघर स्थित बैधनाथ धाम ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर गिरिडीह जिले के रास्ते काशी विश्वनाथ धाम के लिये प्रस्थान किये। उन्होंने बताया कि वे अब तक 270 दिनों की लगातार यात्रा पूरी कर ली है। जिसमे उन्होंने चारों धाम और चार ज्योतिर्लिंगों समेत कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों का दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत बीते 18 मार्च को की थी। 


20 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय हार्डकोर नक्सली मोती लाल किस्कू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह (Giridih)। 20 वर्षों नक्सली संगठन में सक्रिय एक हार्डकोर नक्सली मोती लाल किस्कू को पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर शाम गिरिडीह अर्धसैनिक बल के साथ बिहार की चकाई पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरिडीह जिले के देवरी से  गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।


मोतीलाल बिहार के जमुई जिले के चकाई में चिहरा थाना इलाके स्थित हरनी गांव का रहने वाला है। वह पिछले 20 सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय था। वह चकाई के जीव लाल पासवान हत्याकांड में भी शामिल था। उसके खिलाफ जमुई और गिरिडीह के कई थानों में नक्सली घटना को अंजाम देने के खिलाफ केस दर्ज हैं। इतना ही नहीं मोतीलाल किस्कू पुलिस मेठभेड़ में मारे गए जोनल कमेटी के सदस्य और इनामी नक्सली चिराग दा के दस्ते में भी शामिल था। इस दस्ते में वह AK47 लेकर चलता था।



गिरिडीह में 16 वर्ष पूर्व हुए कैदी वाहन ब्रेककांड में भी गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली मोती लाल किस्कू का नाम सामने आ रहा है लेकिन अबतक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। गिरफ्तारी के बाद मोतीलाल किस्कू ने बताया है कि वह खुद भी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की तैयारी में था। लेकिन उसके पूर्व ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोतीलाल किस्कू को गिरिडीह और जमुई के सीमावर्ती इलाके के पोझा बरमोरिया में नक्सलियो द्वारा छिपाए गए हथियार का भी पुख्ता जानकारी होने की भी बात है। उसकी गिरफ्तारी के बाद भी देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 


अपराधियों ने डॉक्टर दम्पत्ति को बंधक बना हथियार के बल पर लाखों की जेवरात व नगदी लुटे

गिरिडीह (Giridih)। जिले का जमुआ थाना क्षेत्र के इन दिनों अपराधियों के लिये काफी सेफ जोन बनता जा रहा है। यहां अपराधी अब रात के अंधेरे में नहीं बल्कि, दिन के उजाले में अपराध को अंजाम देकर बड़े ही शान से निकल जाते है और पुलिस हाथ मलती रह जाती है।



इसी थाना क्षेत्र के द्वारपहारी में गुरुवार अहले सुबह तीन बाईक सवार अपराधियों ने एक डॉक्टर के घर को निशाना बनाया। अपराधियों ने उनके घर मे ही संचालित मेडिकल स्टोर और घर पर धावा बोलकर डॉक्टर दम्पत्ति को बंधक बना नगदी समेत लाखों के जेवरात की लूट की घटना को अंजाम दिया।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि डॉ हरिंदर कुमार अहले सुबह मॉर्निंग वॉक से जैसे ही वापस लौटे, पूर्व से उनके मेडिकल स्टोर के समीप मौजूद बाइक सवार तीन अपराधी में से एक ने, दवा लेने की बात कह उनके साथ उनके घर में प्रवेश किया। फिर एक-एक कर सभी अपराधी घर के अंदर घुस गए और डॉक्टर दम्पत्ति को बंधक बना नगदी समेत लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गये।


अपराधियों के फरार होते ही डॉक्टर दम्पत्ति द्वारा शोर मचाने पर आस - पास के लोगों की भीड वहां जुट गई। वहीं घटना की सूचना जमुआ थाना को पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है।


आज 12 दिसम्बर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज का राशिफल :: 12: 12 :: 2025, शुक्रवार

12 दिसम्बर 2025 : आज पौष माह, कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार दिन है। दिसंबर का महीना शांति, उत्सव और आध्यात्मिक उमंग से भरा हुआ माना जाता है। जैसे-जैसे वर्ष अपने अंतिम चरण में प्रवेश करता है, प्रकृति भी ठंडी हवाओं, मधुर धूप और शांत वातावरण के साथ एक नया संतुलन लेकर आती है। यह समय हेमंत ऋतु की स्थिरता और शीत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक होता है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी दिसंबर अत्यंत विशेष महीना माना जाता है, क्योंकि इस दौरान उत्पन्न एकादशी, मोक्षदा एकादशी, धानुर्मास की शुरुआत, गीता जयंती और क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाते हैं। इस महीने भगवान विष्णु की आराधना, दान, तप और साधना का विशेष महत्व माना जाता है। साल के अंतिम महीने में लोग नए वर्ष की तैयारियों, आध्यात्मिक साधना और परिवार के साथ समय बिताने पर विशेष ध्यान देते हैं। समृद्धि, शांति और शुभ फल प्राप्त करने के लिए यह महीना बेहद मंगलकारी माना जाता है।

अष्टमी तिथि आज दोपहर 02:56 PM तक जारी रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:54 AM से 12:36 PM तक है। इस दिन राहुकाल 10:57 AM से 12:15 PM तक रहेगा। आज शुक्रवार के दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे। आज कोई व्रत या त्योहार नहीं है। वार के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद और लाल रंग के फूल जैसे कमल या गुलाब अर्पित करना लाभदायक होता है। कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा चावल, आटा, दूध जैसी सफेद चीजों का दान करना मददगार होता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में चावल की खीर और श्रीफल अर्पित करना चाहिए। कमलगट्टे की माला से उनके नामों का जप करना भी लाभकारी होता है। लक्ष्मी वैभव व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं।



आज का पंचांग: 12 दिसम्बर 2025, दिन: शुक्रवार    युगाब्द      : 5127         विक्रम संवत : 2082         शक संवत : 1947         ऋतु:  हेमन्त                      मास     :  पौष                पक्ष  :  कृष्ण पक्ष      सूर्योदय : 07: 04 AM,    सूर्यास्त :05:25 PM  तिथि : अष्टमी 02:57 PM तक उपरांत नवमी        नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 05:50 AM तक उपरांत हस्त    राहुकाल : 10: 57 AM से 12: 15 PM तक              चन्द्रमा :  सिंह राशि पर 10:20 AM तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा                                              व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, माता लक्ष्मी पूजन दिवस



आज :: 12 :: 12 :: 2025  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन आपके लिए तरक्की वाला रहेगा। जिस भी चीज़ के लिए आप अपने परिवार पर निर्भर रहेंगे, वह पूरी होगी। जीवनसाथी से मिलने वाला सरप्राइज़ आपकी सारी थकान दूर कर देगा। आपका चंचल स्वभाव आपके प्रेमी को मोहित कर लेगा। आज आपका लकी नंबर 8 है।आज मिलने वाले अवसरों को मुनाफ़े में बदलने की कोशिश करें। आपको किसी ऐसी चीज़ पर खर्च करना पड़ सकता है जो आप नहीं चाहते थे। लोहा और प्लास्टिक के कारोबार से जुड़े लोगों को प्रमोशन और विज्ञापन पर ध्यान देना चाहिए। अपनी नौकरी में, अपने काम पर पूरा ध्यान दें; किसी वजह से आपको अपने सीनियर्स से डांट पड़ सकती है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन खुश रहेंगे। आप विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लिए कुछ अच्छा ढूंढ सकते हैं। लंबे समय से परेशान शादीशुदा जोड़ों को आज बहुत गंभीरता से बात करने की ज़रूरत है। अगर आप सिंगल हैं, तो आज कुछ नए लोगों से मिलने की कोशिश करें। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आपके रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है। नई बिज़नेस योजनाओं पर काम करने के लिए यह अनुकूल समय है। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थिति वैसी ही रहेगी। युवाओं को अपने करियर को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन आपके लिए सभी मामलों में बेहतरीन रहेगा। आपके दबंग स्वभाव के कारण जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आपके प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज पैसे से जुड़े कामों पर असर पड़ सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बिज़नेस में खास कॉन्ट्रैक्ट साइन हो सकते हैं। ऑफिस में लोगों से अपनी प्रॉपर्टी के मामलों पर चर्चा करने से बचें; आप जलन का शिकार हो सकते हैं। मीडिया सेक्टर से जुड़े लोगों को अपने काम में कुछ नयापन लाने की ज़रूरत होगी।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपको खुद पर ध्यान देने की ज़रूरत है। अपनी एनर्जी इधर-उधर बर्बाद न करें। लोगों को अपनी राय व्यक्त करने से न रोकें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें; यह आपके प्रेम जीवन को खतरे में डाल सकता है। शादी योग्य परिवार के सदस्य के लिए शादी का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखें। बिज़नेस में आपको भरपूर मुनाफ़ा मिलने की संभावना है। आप अपने बिज़नेस में नए समझौते करने के इच्छुक रहेंगे। कामकाजी महिलाओं को छोटा बिज़नेस शुरू करने में अपने परिवार से सहयोग मिल सकता है। आज आपको अपने करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज कुछ समय आत्म-चिंतन और मनन के लिए निकालें। कुछ लोग भविष्य की ज़रूरतों को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज़्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय निकालकर उनसे लंबी बातचीत करें। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खास कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज आप परिवार के साथ घूमने-फिरने और खाने-पीने पर पैसे खर्च कर सकते हैं। अगर आप बिज़नेस में हैं, तो आज मुनाफा होने की पूरी संभावना है। कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएं। करियर में बड़ा बदलाव लाने के लिए आपको अपने स्किल्स को भी बेहतर बनाने की ज़रूरत है।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। आप आज अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। शाम को आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं, जहाँ आपके लुक की बहुत तारीफ़ होगी। आज का दिन नए शादीशुदा जोड़ों के लिए यादगार हो सकता है। प्यार का नशा पूरी रात छाया रह सकता है। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आपको पुराना पैसा अच्छे ब्याज दर के साथ वापस मिलने की उम्मीद है। बिज़नेस से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने की उम्मीद है। जिन्हें पैसों की तुरंत ज़रूरत है, उन्हें किसी से मदद मिल सकती है।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज कुछ अच्छे लोगों से मिलने से आपका दिन और भी बेहतर बनेगा। आपको सामाजिक क्षेत्र में अपनी नेटवर्किंग स्किल्स दिखाने का मौका मिलेगा। अपने पार्टनर के प्यार और भरोसे का फायदा न उठाएं। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी के चांस हैं। जो लोग नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं, उन्हें स्ट्रेस-फ्री रहना चाहिए और इसे बढ़ाने के नए तरीके खोजने चाहिए। कोई भी बकाया बिल चुका दें। फिलहाल, आप अपने करियर में जहां हैं, उससे बहुत खुश नहीं हैं। अपने सहकर्मियों से बात करें कि क्या आपके लिए कोई और ऑप्शन हैं।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज आपका मन शांत रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ चल रहे झगड़ों को सुलझाने की पहल कर सकते हैं, और आप सफल होंगे। कुछ लोग समान सोच वाले लोगों के साथ शाम का आनंद ले सकते हैं। आज शादीशुदा जोड़ों के लिए अच्छा दिन रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का फैसला कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज देवी दुर्गा का आशीर्वाद लें; धन में वृद्धि होगी। रेस्टोरेंट चलाने वाले सामान्य से अधिक मुनाफा कमाएंगे। अगर आप अपने बिजनेस में कोई फैसला लेते हैं, तो वे आपके लिए फायदेमंद होंगे। बिल्डिंग या जमीन की डील में जल्दबाजी न करें। ऑफिस में आपके अच्छे प्रदर्शन से पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लॉ स्टूडेंट्स को आज एक अनुभवी वकील से सलाह मिलेगी।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आपकी कड़ी मेहनत और किस्मत हर तरह से बेहतरीन नतीजे लाएगी। अगर आपको किसी की बातों या इरादों पर शक है, तो अपनी अंदर की आवाज सुनें और उसी के अनुसार काम करें। आपको अपने पूर्वजों का सम्मान करना चाहिए और अपने घर के बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। नए शादीशुदा जोड़ों को कई चीजों में एडजस्ट करना होगा। अपने रोमांटिक रिश्ते के साथ-साथ अपने पार्टनर के साथ दोस्ताना रिश्ता बनाए रखें। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आप अपने फाइनेंशियल भविष्य से जुड़ी योजनाएं बना सकते हैं। मेडिकल स्टोर मालिकों को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा मिलेगा। आज अपने बिजनेस की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई ऐसी खबर मिलेगी जो उन्हें खुश कर देगी।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आप उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आपको किसी रिश्तेदार से निमंत्रण मिल सकता है। आज नवविवाहित जोड़ों का वैवाहिक जीवन मनचाहा रहेगा। आपका लव पार्टनर आपको कोई अच्छा तोहवा देगा। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज कोई न सिर्फ़ आपको गाइड करेगा बल्कि आपको प्रेरित भी करेगा। बिज़नेसमैन को आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की ज़रूरत है। प्रोफेशनल फील्ड में की गई गलती से शर्मिंदा होने के बजाय, उससे सीखने की कोशिश करें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज आप कोई नया क्रिएटिव प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। आपके प्रियजनों का साथ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने परिवार या सोशल सर्कल में किसी बड़े की मदद करनी पड़ेगी। आपका जीवनसाथी आपके वैवाहिक जीवन में कोई अच्छी खबर शेयर करेगा। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। आज आपका लकी नंबर 3 है।आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं। आपको घर के आराम के लिए लोन लेने से बचना चाहिए। अपने बिज़नेस पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। अगर आप अपनी नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं, तो आज ऐसा करने के लिए एकदम सही दिन है। सरकारी कर्मचारियों को अपने टारगेट पूरे करने पर ध्यान देना चाहिए।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज आपको अपने गुप्त दुश्मनों से सावधान रहने की ज़रूरत है। अपने बड़ों का सम्मान करें। आपका परिवार आपको खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जाने की कोशिश करेगा। अपने जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आपकी कलात्मक बातचीत की स्किल्स बड़े मुनाफ़े दिला सकती हैं। बिज़नेस की गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्यस्थल पर, आज आप कुछ ऐसा करने में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपको भरपूर फ़ायदा होगा। प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।


कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷