शनिवार, 8 फ़रवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::08 :: 02 :: 2025 शनिवार

08 फरवरी 2025 : आज परम पवित्र माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवर दिन है। आज जया एकादशी व्रत है। ये व्रत विष्णु जी व लक्ष्मी जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी व्रत माना जाता है। कहते हैं ये व्रत रखने से मनुष्य को अपने सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। पंचांग अनुसार आज जया एकादशी तिथि रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी इसके बाद द्वादशी तिति लग जाएगी। ज्योतिष अनुसार आज श्री रामचरितमानस का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। भगवान कृष्ण जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। अन्न-वस्त्र का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। विष्णु उपासना से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें। आध्यात्मिक सतसंग का आनन्द लें। आज सायंकाल हवन करें । परिवार के लोग मिलकर भगवन्नाम संकीर्तन करें। 




आज का पंचांग: 08 फरवरी 2025, शनिवार, 
विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : माघ, पक्ष : शुक्ल पक्ष, तिथि : एकादशी तिथि 08:16 PM तक उपरांत द्वादशी, ऋतु : शिशिर, नक्षत्र : नक्षत्र म्रृगशीर्षा 06:07 PM तक उपरांत आद्रा,  सूर्योदय : 07:07 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 14 PM सायं, राहुकाल : 09:54 AM से 11:17 AM तक, चन्द्रमा : मिथुन राशि पर संचार करेगा। व्रत-त्यौहार : जाया एकादशी



आज :: 08:: 02 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे। मेहनत से कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। आज धन-लाभ होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रपोज डे पर आपके प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
भाग्यशाली अंकः 1, भाग्यशाली रंगः पीला


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग बन रहें है। बिजनस में नए प्रयोग करने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आ सकती है। आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी। आज आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं। विधार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। आपकी राशि में चल रहे चंद्रमा प्रपोज डे को और रोमांचक बनाएंगे। भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः हरा


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। परिवार का स्नेह अच्छा मिलने वाला है, आप सबके चहेते हैं, इसलिए आपकी सारी फरमाइशें माता-पिता पूरी करेंगे। अपने ऊपर से काम का बोझ किसी से शेयर कर थोड़ा हल्का महसूस कर पाएंगे। लव लाइफ में रोमांच का अहसास होगा।
भाग्यशाली अंक: 6,भाग्यशाली रंगः चंदन



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे। किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। आज आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ आज हासिल होगा। महिलाओं का दिन घर के कामों में बीतेगा। लव लाइफ में संयम से काम लेंगे तो प्रपोज डे आपके लिए भी बेहतर होगा। भाग्यशाली अंकः 1,
भाग्यशाली रंगः गोरा


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। मन में शांति रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी का हल निकलेगा। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। आपकी सलाह पर चलकर कोई पढाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम पाने वाला है। भाग्यशाली अंकः 5,भाग्यशाली रंगः हरा


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। आपकी छवि और अधिक मजबूत होगी। संपर्क और संबंधों से लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अपनी प्रॉपर्टी की किसी भी जानकारी को गुप्त रखना बेहद जरूरी होगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रुचि रहेगी। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। साथी से प्यार का इजहार लव लाइफ को रोमांचक बनाएगा। भाग्यशाली अंक: 3, भाग्यशाली रंगः लाल



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। लौह-धातु के कारोबार करने वालों के लिए समय अच्छा है। आपको आर्थिक रूप में अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। लव लाइफ में आप साथी को हैरान कर सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंगः लाल


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा। कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकतें है। जरुरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा। संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी। ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। संयम और समझदारी से प्रपोज डे को यादगार बना सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 6,
भाग्यशाली रंगः सफेद
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज बड़ों से सम्मान और सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। छात्रों को आज परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। भाग्यशाली अंक: 6,
भाग्यशाली रंगः सफेद



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय आज अच्छी सफलता मिलेगी। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें। भाग्यशाली अंक: 3, भाग्यशाली रंगः हल्का पीला



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। घर से कुछ मीठे खाकर निकलने से आपके सारे काम बनेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंगः गहरा लाल


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। यह समय आपके लिए ऊर्जादायक रहेगा। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरूरत होगी। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है और कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा।भाग्यशाली अंकः 1,भाग्यशाली रंगः लाल


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

दोस्त की मौत की खबर सुन दोस्त ने भी त्याग दिया प्राण,दोनों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

गांव में मिशाल बनी रही दो दोस्तों की दोस्ती

देवघर (Deoghar)।
दोस्ती का रिश्ता हर रिश्तों से भी बढ़कर होता है। जिसने इसका सही मायने समझ लिया वह इस  रिश्ते की कद्र करने में कोई चूक नहीं रहने देता। सुख दुःख हर पल एक दोस्त दूसरे दोस्त की पीठ पर खड़ा रहता है। दोस्त की तकलीफ को वह अपनी तकलीफ समझता है और दोस्त की हर समस्या का समाधान करने हेतु ढाल बन कर खड़ा रहता है। इसी प्रकार की एक दोस्ती की मिशाल देवघर के सारठ में देखने को मिली।


सारठ थाना क्षेत्र के मोदीबांध गांव निवासी केदार झा  और नीलकंठ झा उर्फ लीलू झा की दोस्ती आठ दशक से गांव में अनोखी मिसाल थी। दोनों दोस्तों ने एक साथ हाईस्कूल की पढ़ाई की। हर रोज शाम को सारठ चौक पर साथ-साथ अखबार पढ़ते थे। हर सुख-दुःख में एक दूसरे के साथ अनवरत जुड़े रहे और नियति देखिये एक के निधन की खबर सुन तीन घंटे के बाद दूसरे दोस्त ने भी दम तोड़ दिया और सारठ अजय नदी घाट पर दोनों का आमने-सामने अंतिम संस्कार भी हुआ। पुरे क्षेत्र में दोनों के अटूट दोस्ती की चर्चा हो रही है।


दो दोस्तों की एक साथ मौत होने से सारठ थाना क्षेत्र के मोदीबांध गांव में मातम पसर गया। एक दोस्त केदार झा (82 वर्ष) की राँची में इलाज के दौरान मौत की खबर जैसे ही परिजनों ने नीलकंठ झा उर्फ लीलू झा (80 वर्ष) को दी, वे एक पल के लिए सोचने की मुद्रा में दिखे और बेहोश होकर गिर पड़े, आनन-फानन में परिजन उन्हें सारठ सीएचसी ले गये, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, केदार झा की अर्थी उठाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उनके दोस्त नीलकंठ झा के निधन की खबर आते ही सभी अचंभित हो गये। दूसरी ही पल दूसरे अर्थी की तैयारी की गयी और ग्रामीणों ने दोनों के अर्थी को कंधा देकर अजय नदी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

मलेरिया कर्मी अशोक सिन्हा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह (Giridih)। नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह स्थित मवेशी अस्पताल के पीछे स्थित शांति नगर में रहने वाले अशोक सिन्हा ने अपने घर के किचन में फंदे से लटकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया डिपार्टमेंट में डुमरी प्रखंड के नागाबाद पंचायत के भंडारों पीएससी में कार्यरत था।


घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को वह अपनी पत्नी के साथ खाना खाकर सोया था। सुबह लगभग 4.30 बजे जब उसकी पत्नी की नींद खुली तो उसने पति को बेड पर नहीं देखी। कमरे से बाहर निकली तो उन्होंने देखा कि उसका पति किचन में फंदे से झूल रहा था, और उसकी मौत हो चुकी थी। पति को फंदे से झूलता देख उन्होंने शोर मचायी। शोर सुन आसपास के लोग उसके घर पहुंचे और अशोक सिन्हा के फंदे से झूलता देख सभी अचंभित हो गये। बाद में लोगों ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सदल बल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को फंदे से निकाल उसे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। अशोक सिन्हा ने आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पत्नी ने भी इस विषय मे अनभिज्ञता जाहिर की है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


बता दें कि अशोक सिन्हा मवेशी अस्पताल के पीछे स्थित शांति नगर में अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे। परिवार में उनकी माँ,पत्नी, एक बच्चा, एक बहन, एक भाई- भाभी, भाई के बच्चे शामिल है। अशोक सिन्हा द्वारा उठाये गये इस कदम से सभी हतप्रभ हैं। सबों का रो रो कर बुरा हाल है। 

पति ने घर से निकाला तो महिला प्रेमी के घर के बाहर बैठी है धरने पर

एक बच्चे की माँ से प्रेम विवाह रचा प्रेमी हुआ फरार, प्रेमी संग रहने की जिद्द पर अड़ी है प्रेमिका

गायघाटा (West Bengal)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक महिला अपने पति के ड्राइवर के साथ रहने के लिए उसके घर के बाहर धरने पर बैठ गई है. इस महिला का दावा है कि पति का ड्राइवर उसका प्रेमी है. दो महीने पहले ही दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है. इसकी जानकारी तीन दिन पहले ही महिला के पति को हुई तो उसने महिला को घर से निकाल दिया है. मामला गायघाटा में स्वरुपनगर थाना क्षेत्र के बेथरी गांव का है. इस घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप की स्थिति है.


मिली जानकारी के अनुसार बेथरी गांव निवासी पूजा शील की शादी 6 साल पहले गायघाटा थाना क्षेत्र के पंचपोटा इलाके में रहने वाले युवक से हुई थी. इस शादी के बाद उसे एक बेटी भी हुई. इसी बीच करीब दो साल पहले पूजा अपने पति के ड्राइवर त्रिदीप के संपर्क में आई और दोनों में संबंध स्थापित हो गए. शुरू में दोनों छिप छिपकर मिलते रहे, लेकिन बाद में दोनों ने चुपचाप शादी कर ली. पूजा का दावा है कि त्रिदीप ने उसकी मांग भरी है.

पति ने महिला को घर से निकला

उसने बताया कि चूंकि दोनों ने छिपकर शादी की है, इसलिए इसका कोई प्रमाण या गवाह उसके पास नहीं है. उसने बताया कि दो तीन दिन पहले ही उसके पति को उसकी शादी की जानकारी हुई तो उन्होंने उसे घर से बाहर कर दिया है. इसके बाद से ही वह अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी है. सूचना मिलने पर पहुंची गायघाटा थाने की पुलिस ने बताया कि त्रिदीप खुद अपने घर से फरार है. 


मां ने किया बेटे को बेदखल

वहीं उसकी मां ने बताया कि उन्हें भी दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी कुछ दिन पहले मिली थी. बताया कि हमने पहले ही साफ कर दिया था कि इस युवती से शादी करने पर उसे बेदखल कर दिया जाएगा. त्रिदीप की मां के मुताबिक अब यदि त्रिदीप ने शादी कर ही लिया है तो उससे उनका कोई संबंध नहीं है. कहा कि अब वह अपने बेटे से संबंध तोड़ चुकी हैं. वहीं पूजा ने बताया कि अब वह त्रिदीप के ही साथ रहेगी. चूंकि त्रिदीप उसे अपनाने के बजाय घर छोड़कर फरार हो गया है, इसलिए उसके आने तक वह यहीं बैठी रहेगी. इस घटना से इलाके में हंगामा मच गया है.

सूर्य और मंगल की युति से बनेगा षडाष्टक योग, तीन राशियों को मिलेंगे मनचाहे परिणाम

[विशेष ज्योतिषीय आलेख ज्योतिष शास्त्री के मताअनुसार]


ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को नवग्रहों में राजा कहा गया है। साथ ही इसे आत्मा का कारक माना जाता है। कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने पर जातक को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ मान-सम्मान की प्राप्ति होती हैं। साथ ही करियर में भी बेहतर परिणाम मिलते हैं। ज्योतिष के अनुसार जब भी सूर्य अपने स्थान में परिवर्तन या किसी ग्रह के साथ युति निर्माण करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।

आज बनेगा षडाष्टक योग 

ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो 7 फरवरी 2025  अर्थात आज सूर्य व मंगल की युति से षडाष्टक योग का निर्माण होगा। आज मंगल और सूर्य एक दूसरे से आठवें और छठे स्थान पर स्थित होंगे।


तीन राशियों को मिलेंगे मनचाहे परिणाम

षडाष्टक योग के बनने से तीन राशियों को नौकरी, व्यापार और शिक्षा क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है।


आइए जानते हैं वे कौन है वो भाग्यशाली राशियां 


मेष राशि 
ज्योतिष गणना के अनुसार षडाष्टक योग मेष वालों के लिए शानदार रहने के साथ लाभदायक रहने वाला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोर्ट के मामलों में राहत मिल सकती है। मित्रों से आपका संबंध मजबूत बना रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। निवेश के लिए समय शुभ माना जा रहा है। लव लाइफ शानदार रहने की संभावना है।


सिंह राशि 
सिंह राशि के लिए षडाष्टक योग के प्रभाव से कारोबार की स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। धन लाभ के शुभ संकेत मिलेंगे और बाधाएं दूर होंगी। पुश्तैनी संपत्ति से संबंधित बड़ा लाभ मिल सकता है। सिंगल लोगों के लिए यह समय खास होने की संभावना है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। मित्रों की मदद से सभी जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। घऱ-परिवार में खुशियां रहेंगी।


धनु राशि 
षडाष्टक योग का शुभ प्रभाव जातक के लिए शानदार रहेगा। सफलता प्राप्त होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में की समस्याएं समाप्त होती हुई दिखेंगी। शासकीय कामकाज से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। इस समय योजनाएं भी सफल हो सकती है।सेहत में सुधार होगा। किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की सहायता आपको मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।