गुरुवार, 30 जनवरी 2025

तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी

मातृत्व राशि का लाभ दिलाने एवं एयरटेल पैमेंट बैंक का खाता बंद होने के नाम पर करते थे ठगी

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह की साइबर पुलिस ने एक बार फिर तीन शातिर साइबर अपराधियों को धर दबोचने में सफलता पायी है। दबोचे गये साइबर अपराधियों में अदालत अंसारी, समीर अंसारी, समसुद अंसारी शामिल है। जिनके पास से पुलिस ने 4 मोबाइल और 5 सिमकार्ड जब्त किया है। उक्त जानकारी एसपी डॉ. विमल कुमार ने गुरुवार को पपरावाटांड स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर दी।


एसपी ने बताया कि प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव के समीप कुछ साइबर अपराधी फोन के माध्यम से ठगी कर रहे हैं। उक्त सूचना के आलोक में साइबर डीएसपी आबिद खॉ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल में साइबर डीएसपी के अलावे साइबर थाना प्रभारी विजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पुनित कु० गौतम, गुंजन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, आरक्षी सोनु कुमार, मो० फिरोज आलम समेत क्यूआरटी के जवान शामिल थे। टीम ने फुरसोडीह में छापामारी कर मौके से 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।



एसपी डॉ बिमल ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे गर्भवती महिलाओं के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उन्हें मातृत्व राशि का लाभ दिलाने के नाम पर एवं अन्य लोगों को एयरटेल पैमेंट बैंक का खाता बंद होने के नाम पर  कॉल कर ठगी करते है। उन्होंने बताया कि इस मामले में साइबर थाना कांड सं0-08/2025 दर्ज कर तीनों को न्यायायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::30 :: 01 :: 2025 गुरुवार

30 जनवरी 2025 :  आज परम पवित्र माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार दिन है। आज गुरुवार का पावन व्रत है। महाकुम्भ स्नान चल रहा है। आज संगम में या किसी पवित्र नदी में स्नान का आध्यात्मिक लाभ लें। आज का स्नान भगवान विष्णु जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी होता है। गुरु उपासना का दिवस है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों, तिल व कंबल का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। आज सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। भगवान कृष्ण के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। आज गंगा स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आध्यात्मिक सतसंग का आनन्द लें। आज फलों का दान करें। माघ माह गुरुवार को सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण करें।  आज से माघ गुप्त नवरात्रि भी शुरू हो रही है। अगर माघ गुप्त नवरात्रि की पूजा कर रहे हैं तो आज घटस्थापना करें।


आज का पंचांग: 30 जनवरी 2025, दिन : गुरुवार, विक्रमी सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : माघ,पक्ष : शुक्ल पक्ष, तिथि :  प्रतिपदा 04:10 PM तक उपरांत द्वितीया,ऋतु : शिशिर, नक्षत्र : श्रवण 07:15 AM तक उपरांत धनिष्ठा 05:50 AM तक उपरांत शतभिषा, सूर्योदय : 06:46 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 20 PM सायं, राहुकाल : 02:02 PM से 03:24 PM तक, चन्द्रमा:  मकर राशि पर 06:35 PM तक उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। 
व्रत-त्यौहार: शिशिर ऋतू, चंद्र दर्शन, माघ गुप्त नवरात्रि प्रारम्भ

आज :: 30:: 01 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहने वाला है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है, तभी आपको शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपके बॉस आपके काम से खुश रहेंगे, जिसके चलते वह आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग्यशाली रंग : भुरा, भाग्यशाली अंक : 9


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन योजना बनाने और काम करने का दिन रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी से शेयर नहीं करनी है। आप अपनी माता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने व्यापार में कुछ नए उपकरण शामिल करेंगे, जिससे आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी। भाग्यशाली रंग : सफेद, भाग्यशाली अंक : 9


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आर्थिक दृष्टिकोण से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कल आपका मन परेशान रहेगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से उत्पन्न होंगी। आप मकान आदि खरीद सकते हैं। किसी सहकर्मी की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर जल्दबाजी न करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। भाग्यशाली रंग : पीला, भाग्यशाली अंक : 8



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ नया करने वाला रहने वाला है। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे, जो लोग सिंगल हैं उन्हें अपना पार्टनर मिल सकता है। आपको अपने काम करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन वह काम जरूर पूरे होंगे। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। दान-पुण्य के कामों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग : लाल, भाग्यशाली अंक : 6


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। मन में किसी के प्रति अहंकार की भावना न रखें। कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। मिल-बैठकर पारिवारिक मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय लें तो वरिष्ठ सदस्यों से सलाह जरूर लें। भाग्यशाली रंग : नीला, भाग्यशाली अंक : 7


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सोच से आपको लाभमिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपको बेहतर संबंध बनाए रखने होंगे। किसी सदस्य की कही गई बात से आप परेशान रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है। भाग्यशाली रंग : सुनहरा, भाग्यशाली अंक : 9


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी रहने वाला है। आपको किसी को भी धन उधार देने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के अपने साथी के साथ बेहतर संबंध रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी। राजनीति में आपको सोच-समझकर कदम उठाने चाहिए, किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। आप तरक्की के पथ पर आगे बढ़ेंगे। भाग्यशाली रंग : काला, भाग्यशाली अंक : 3


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यापार में भी आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आप अपने व्यापार में किसी को भागीदार बना सकते हैं। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। कुछ नया करने का आपका प्रयास रंग लाएगा। संतान पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। भाग्यशाली रंग : गुलाबी, भाग्यशाली अंक : 1
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपको मिल बैठकर पारिवारिक मामले सुलझाने की जरूरत है। आप दूसरी चीजों पर ज्यादा ध्यान देंगे। कुछ मौसमी बीमारियां आपको जकड सकती हैं। आप अपने घर में मौज-मस्ती की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी से कोई महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। भाग्यशाली रंग : केसरिया, भाग्यशाली अंक : 2



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। अपनी पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। आपकी कोई बात आपके जीवनसाथी को बुरी लग सकती है। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखना होगा। वाहन का इस्तेमाल सावधानी से करें। आपको बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की शादी पक्की हो सकती है। भाग्यशाली रंग : सुनहरा, भाग्यशाली अंक : 7



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ नया करने का रहेगा। आप अपने व्यापार में कुछ नए लोगों को शामिल कर सकते हैं। किसी पुरानी समस्या को लेकर आप थोड़े तनाव में रहेंगे। अगर आप किसी काम के लिए दूसरों पर निर्भर थे तो उस काम को पूरा करने में आपको दिक्कतें आएंगी। अपने मन में ईर्ष्या और द्वेष न रखें। अगर आप अपने पैसों के लिए योजना बनाएंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।भाग्यशाली रंग : पीला, भाग्यशाली अंक : 5


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आपको कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। अगर आप अपने ससुराल पक्ष से किसी से किसी काम के लिए पैसे उधार लेते हैं तो वो भी आपको मिल सकता है। आपको अपने रास्ते पर आगे बढ़ना होगा। अगर कोई महत्वपूर्ण काम लंबे समय से अटका हुआ था तो उसके पूरे होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। भाग्यशाली रंग : सफेद, भाग्यशाली अंक : 1

 

कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


बुधवार, 29 जनवरी 2025

महाकुंभ में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत, रद्द हुआ अमृत स्नान

प्रयागराज (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम पर बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा में पवित्र स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एंबुलेंस को घाट पर भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए मेला मैदान के अंदर स्थित केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के कारण भीड़ का दबाव बढ़ने पर मेला प्रशासन को लोगों को वापस भेजना पड़ा. इस भगदड़ के बाद आज होने वाला अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है.


प्रशासन ने लोगों से दूसरे घाटों पर स्नान करने की अपील की है. बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा डीएम इस समय महाकुंभ के हालात को संभालने में लगे हुए हैं. महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद पैदा हुआ हालात को कंट्रोल किया जा रहा है. साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है.


प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ मेले की स्थिति के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, घटनाक्रम की समीक्षा की और तत्काल सहायता उपाय करने का आह्वान किया.

प्रयागराज ‘पंचायती महानिर्वाणी के कुछ देवता आगे बढ़ गए. भीड़ अधिक होने के कारण स्थिति अनुकूल नहीं लग रही थी. इसलिए अखाड़े ने महामंडलेश्वरों के लिए स्नान रोक दिया है.’

ताजा जानकारी के मुताबिक संगम घाट पर पोल नंबर 90 से 118 तक भगदड़ मची थी. इस दौरान बड़ी तादाद में लोग वहां मौजूद थे. कहा जा रहा है बैरिकेड खुलने के बाद अचानक भीड़ बेकाबू हो गई.

श्रद्धालुओं के हित में अखाड़ा परिषद ने भीड़ ज्यादा होने के चलते सराहनीय फैसला लेते हुए अमृत स्नान को रद्द किया है.अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरी के मुताबिक अनिश्चितकालीन तक अमृत स्नान को रद्द किया गया है. 

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::29 :: 01 :: 2025 बुधवार

29 जनवरी 2025 : माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और बुधवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज रात 9 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जायेगा। आज मौनी अमावस्या व्रत मनाया जायेगा। साथ ही आज महाकुंभ 2025 का दूसरा अमृत स्नान भी है। इस दिन माघ कृष्ण अमावस्या तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, सिद्धि योग, नाग करण, उत्तर का दिशाशूल और मकर राशि का चंद्रमा है। आज के दिन शिववास और सिद्धि योग भी बनेगा। आज मौनी अमावस्या का पावन स्नान का दिन है। मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान करते हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन पितृ धरती पर आते हैं और महाकुंभ में स्नान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। मौनी अमावस्या पर स्नान से सभी पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस मौके पर संगम में या किसी पवित्र नदी में स्नान का आध्यात्मिक लाभ लें। सूर्य उपासना करें। सूर्य मकर राशि व चन्द्रमा भी मकर राशि में ही हैं। खूब दान पुण्य करें। इस दिन का स्नान भगवान शिव जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी होता है। भगवान विष्णु और शिव जी की उपासना करें। शिव पुराण का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों, तिल व कंबल का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। इससे आपके सभी मनोरथ पूर्ण होंगे। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। माता, पिता, वृद्ध, गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें। 


आज का पंचांग: 29 जनवरी 2025, बुधवार, 
विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, मास : माघ, पक्ष : कृष्ण पक्ष,  ऋतु : वैदिक ऋतु - हेमंत, द्रिक ऋतु - शिशिर, तिथि : अमावस्या 06:05 PM तक उपरांत प्रतिपदा, नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा 08:20 AM तक उपरांत श्रवण, सूर्योदय : 07:11 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 08 PM सायं, राहुकाल : 12:40 PM से 02:02 PM तक, चन्द्रमा:  मकर राशि पर संचार करेगा। व्रत-त्यौहार: अमावस्या, मौनी अमावस्या, महाकुंभ 2025 का दूसरा अमृत स्नान 


आज :: 29:: 01 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक योजनाओं पर पूरा ध्यान देने वाला रहेगा। आर्थिक मामले पहले से बेहतर रहेंगे। आप तनाव से भरे रहेंगे। विद्यार्थी छात्रवृत्ति से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। नया मकान आदि खरीदने का सपना पूरा होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग करने वाले लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। भाग्यशाली रंग : आसमानी, भाग्यशाली अंक : 1


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप पर काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहेगा। आपको बिना वजह किसी बात को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। परिवार के लोगों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी पुरानी गलती का आपको पछतावा होगा। आप अपने काम को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे, तभी वह पूरा होता नजर आ रहा है। अगर वरिष्ठ सदस्य आपको किसी काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं तो आपको उसका पालन जरूर करना चाहिए। भाग्यशाली रंग : पीला, भाग्यशाली अंक : 6


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप किसी समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। आप कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं। यदि आप परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे, तो उसमें भी आपको राहत मिलेगी। आप अपने घर के नवीनीकरण पर भी काफी धन खर्च करेंगे। किसी की बात सुनकर आप बेवजह के झगड़ों में पड़ सकते हैं, जिस पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। भाग्यशाली रंग : क्रीम, भाग्यशाली अंक : 4



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपको किसी बात को लेकर बेवजह के झगड़ों से बचना होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। यदि आप यात्रा पर जाते हैं, तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं, अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना है। परिवार में झगड़े बढ़ेंगे, जिससे आपका तनाव बढ़ेगा। भाग्यशाली रंग : बादामी, भाग्यशाली अंक : 2


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों की नेतृत्व क्षमता आज बढ़ेगी। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना होगा और आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे तो आप किसी दूसरी जगह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आपके ऊपर कोई कर्ज था तो आप उसे काफी हद तक चुका सकते हैं।भाग्यशाली रंग : ऑरेंज (नारंगी, भाग्यशाली अंक : 2


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी रहने वाला है। आप अपने काम को लेकर तनाव से भरे रहेंगे। यदि आपने व्यापार में किसी के साथ साझेदारी की थी तो उसमें आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में महिला मित्र आपके काम में आपका पूरा सहयोग करेंगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपका मन भगवान की भक्ति में खूब लगेगा, जिसे देखकर परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। भाग्यशाली रंग : नीला, भाग्यशाली अंक : 1


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी माता से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आप अपने रोजगार के कामों पर पूरा ध्यान देंगे। कुछ नया करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। आप अपने घर के कामों को पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। भाग्यशाली रंग : गुलाबी, भाग्यशाली अंक : 7


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सावधान और सतर्क रहने का दिन रहेगा। अगर आप अपने काम में कोई गलती करते हैं, तो उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करें। आप अपने लंबे समय से रुके हुए काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। आपसे अपने काम में कोई गलती हो सकती है, इसलिए आपको जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। भाई-बहन आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। अगर आप किसी से पैसों से जुड़ी कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से नहीं मिलेगी। भाग्यशाली रंग : आसमानी, भाग्यशाली अंक : 3
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। काम में मन लगने की वजह से आपको परेशानी होगी। आप अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपको कार्यस्थल पर किसी काम को लेकर बेवजह बहस नहीं करनी है। आप अपनी तरक्की से खुश रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े, गहने आदि खरीद सकते हैं। आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। भाग्यशाली रंग : नीला, भाग्यशाली अंक : 8


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आमदनी बढ़ाने वाला रहेगा। घरेलू जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक दूर हो जाएंगी। अगर पैसों को लेकर कोई परेशानी थी तो वह भी दूर होती नजर आ रही है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर न जाने दें। आपके काम समय पर पूरे न होने की वजह से तनाव बना रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा निवेश कर सकते हैं। भाग्यशाली रंग : लाल, भाग्यशाली अंक : 9


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। अच्छी सोच से आपको लाभ होगा। आप सामाजिक कार्यों में काफी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच बेवजह की बहस होने की संभावना है। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी और परिवार के किसी सदस्य से किया वादा समय रहते पूरा करने की कोशिश करनी होगी। भाग्यशाली रंग : लाल, भाग्यशाली अंक : 4


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले अगर नौकरी कर रहे हैं तो उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रमोशन मिलने से आप काफी खुश रहेंगे। आप साझेदारी में बिजनेस में कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने काम के प्रति धैर्य रखने की जरूरत है। किसी की दी हुई सलाह काफी काम आएगी। अगर आप मिल बैठकर पारिवारिक मामलों को सुलझाएंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग : गुलाबी, भाग्यशाली अंक : 9

 

कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷