गुरुवार, 26 दिसंबर 2024

हैवानियत : अपनी आशिकी छुपाने निर्दयी माँ ने ही ले ली अपनी दो मासूम बच्चियों की जान

पूर्णिया (PURNIA)। बिहार के पूर्णिया जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आया है। जहां अपनी आशिकी छुपाने के लिए माँ ही हैवान बन गयी। मासूम बेटियों ने माँ को अपने नाबालिग प्रेमी के साथ संबंध बनाते देखा, गुस्साई माँ ने दोनों की जान ले ली। माँ हवस में इस कदर अंधी हो गयी थी, उसने दोनों बच्चियों की जान लेकर ही छोड़ा। इधर महिला का ऐसा चेहरा देख उसका नाबालिग प्रेमी ने भी अपनी जान दे दी। महिला के प्रेमी की उम्र 16 साल थी। 

जानकारी के मुताबिक जिन दो बच्चियों को उसकी सगी माँ ने मौत के घाट उतारा उनकी उम्र चार साल और दो साल है। दोनों बच्चियों ने माँ को नाबालिग भांजे के साथ शारीरिक संबंध बनाते देख लिया था। अवैध संबंध के बारे में किसी और को पता नहीं चले, इसी कारण दोनों ने मिलकर मासूमों को मार डाला। घटना अमौर के बलुआ टोली के कनौली की है।आरोपी महिला के पति सूचना के बाद पंजाब से पूर्णिया के निकल चुके हैं। इधर, बच्चियों की मौत के बाद महिला अपनी जान देने वाली थी, लेकिन प्रेमी ने उसे ऐसा करने से मना किया। हालांकि बाद में प्रेमी ने खुद ही अपनी जान दे दी। 



16 साल का प्रेमी और महिला का आपस में मामी-भांजे का रिश्ता था। दोनों का करीब तीन महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वारदात के बाद महिला घर के बाहर गई और घर में तीन लाश होने की बात कहकर शोर मचाने लगी। बच्चों की पहचान साजिया (4) और दिल आरा (2) के रूप में हुई है, जबकि प्रेमी अमौर थाना क्षेत्र के बलुआ टोली वार्ड-10 निवासी शेख जाकिर का बेटा मो. तौकीर (16) है। वहीं, आरोपी महिला अमौर के बलुआ टोली के कनौली निवासी मो. अख्तर की पत्नी नाजरीन (22) है।

आरोपी महिला नाजरीन ने बताया कि “6 साल पहले मेरी शादी मो.अख्तर से हुई थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से पति पंजाब में मजदूरी करते हैं। वारदात के वक्त भी पति पंजाब में थे। इसी बीच नाबालिग भांजा मो. तौकीर का घर में आना-जाना बढ़ गया। 3 महीने पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। कई बार घर में शारीरिक संबंध भी बनाए, पर इस बार बच्चों ने देख लिया।

                निर्दयी माँ

महिला ने बताया कि रात के समय उसका प्रेमी तौकीर उसे बुलाने आया। महिला उसके पास गई, जहां पहले उनके बीच संबंध बने। इसके बाद दोनों ने मिलकर महिला की दो बेटियों- साजिया (4 वर्ष) और दिल आरा (2 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के बयान के अनुसार, बच्चों की हत्या के बाद तौकीर ने कहा कि वह अब नहीं जी सकता, क्योंकि उसके भाई और परिवार उसे नहीं समझेंगे। उसने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। 


महिला ने सुबह 3 बजे अपने पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भिजवा दिया। साथ ही,आरोपी महिला को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं महिला के देवर अन्य परिजन से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, मृतक युवक के बड़े भाई मुजफ्फर ने दावा किया कि यह आत्महत्या नहीं है। तौकीर की हत्या साजिश के तहत की गई है। 

आज का राशिफल, कैसा होगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::26 :: 12 :: 2024, गुरुवार

आज का पंचांग:26 दिसम्बर 2024, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 12, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि एकादशी, नक्षत्र स्वाति सायं 6:10 तक तदनन्तर विशाखा, सूर्योदय 7:29 प्रातः, सूर्यास्त 5:28 सायं, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00 तक, कल: सफला एकादशी व्रत


आज :: 26:: 12 :: 2024 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को मेहनत का काफी सार्थक परिणाम मिल सकता है। धन के मामले में आपकी स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आसानी होगी। अपने खानपान और जीवनशैली को सन्तुलित रखें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
समाज में आपकी छवि काफी अच्छी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। माता से मतभेद हो सकता है। पुलिस-प्रशासन से थोड़ी परेशानी हो सकती है। घर में अशान्ति का माहौल हो सकता है।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अपने काम को बेहतरीन तरीके से करने का प्रयास करें। परिवार के साथ मिलकर रहें। काम से सम्बन्धित मामलों में आप काफी सतर्क रहेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। प्रेमीजन के साथ मतभेद हो सकता है।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दूसरों की मदद करने से मन प्रसन्न होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। सर्दी-खाँसी की समस्या हो तो चिकित्सकों से सम्पर्क अवश्य करें। काम को लेकर गलती आपके ऊपर भारी पड़ सकती है। किसी नजदीकी व्यक्ति की बात से अपमानित महसूस कर सकते हैं।




सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपको अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिये। आपको चिड़चिड़े स्वभाव से बचना काफी जरूरी है। अपनी निजी समस्याओं को किसी से साझा न करें। अविवाहित लोग विवाह को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को महत्व अवश्य दें।।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। कारोबार में अचानक से उतार-चढ़ाव हो सकता है। अभिमान और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं।





तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज घर पर किसी नये व्यंजन की कुकिंग में रुचि ले सकते हैं। समय का पूरा लाभ उठाने का प्रयास करें। धन के मामले में बड़ा जोखिम ले सकते हैं। लम्बी अवधि वाले प्रोजेक्ट्स में काफी अच्छी प्रगति होगी। किसी जटिल निर्णय को लेने में आपको समझदारी दिखानी होगी।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दोपहर के बाद आपकी स्थिति अनुकूल होने लगेगी। किसी जटिल निर्णय को लेने से आपको बचना चाहिये। रिश्तों और व्यवहार में सन्तुलन बनाकर रखें। आपके रहन-सहन और जीवनस्तर में प्रगति होगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के प्रति विश्वास रखें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दैनिक खर्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। पाचन क्रिया मन्द रहेगी। नजदीकी लोगों के प्रति अपना व्यवहार खराब न करें। परिस्थितियों के सामने स्वयं को शान्त रखने का प्रयास करें। समस्याओं को दूर करने के लिये दोस्तों की सहायता ले सकते हैं।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नया कारोबार आज शुरू कर सकते हैं। कुछ अच्छा और बेहतरीन करने के मूड में रहेंगे। जीवन को बेहतर बनाने के लिये कुछ रचनात्मक करेंगे। परिवार वालों के साथ हँसी-खुशी वाला व्यवहार रहेगा। आप की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपसे बहुत प्रसन्न रहेगा।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कारोबार में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बुजुर्ग लोगों से आप सलाह ले सकते हैं जो आपके काफी काम आयेगी। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। एसीडिटी की समस्या हो सकती है। अपनी योजनाओं को स्थगित न करें। व्यक्तिगत प्रगति के लिये समय बहुत ही अच्छा है



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। आपको अचानक से कोई अवसर हाथ से निकलता हुआ प्रतीत होगा। सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्ता रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको परेशानी हो सकती है। नये कार्यों की शुरुआत न करें।


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

बुधवार, 25 दिसंबर 2024

वीर बाल दिवस पर 26 दिसम्बर को गिरिडीह में आयोजित होगा कार्यक्रम

गिरिडीह (GIRIDIH)। अकदोनी कला पंचयात भवन और स्टडी पॉइंट बगोदर में जस्ट टू राइट्स फॉर चिल्ड्रेन की सहयोगी संस्था बनवासी विकास आश्रम द्वारा 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया जायेगा। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित वीर बालक बालिकायें भाग लेंगे। इस दौरान वीर गोबिंद सिंह के पुत्रों- साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की कहानी बच्चो को बताया जायेगा।  बच्चे उनकी कहानी को जानकर सहसी बनेगें। यह जानकारी बनवासी विकास आश्रम क़े सचिव सह बाल अधिकार एक्टिविस्ट सुरेश कुमार शक्ति ने दी। 

बता दें कि पिछले साल 9 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन प्रधानमंत्री ने यह घोषणा किया थ कि 26 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों- साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्‍मृति में ‘वीर बाल दिवस’मनाया जाएगा। उसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


वीर बाल दिवस का इतिहास और महत्व 

इतिहास
इसके पीछे एक कहानी है. मुगल शासनकाल के दौरान पंजाब में सिखों के नेता गुरु गोबिंद सिंह के चार बेटे थे. उन्हें चार साहिबजादे खालसा कहा जाता था. 1699 में गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की. धार्मिक उत्पीड़न से सिख समुदाय के लोगों की रक्षा करने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की गई थी. तीन पत्नियों से गुरु गोबिंद सिंह चार बेटे: अजीत, जुझार, जोरावर और फतेह, सभी खालसा का हिस्सा थे. उन चारों को 19 वर्ष की आयु से पहले मुगल सेना द्वारा मार डाला गया था. उनकी शहादत का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

 महत्व
वीर बाल दिवस खालसा के चार साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने आस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे. यह उनकी कहानियों को याद करने का भी दिन और यह जानने का भी दिन है कि कैसे उनकी निर्मम हत्या की गई- खासकर जोरावर और फतेह सिंह की. सरसा नदी के तट पर एक लड़ाई के दौरान दोनों साहिबजादे को मुगल सेना ने बंदी बना लिया था. इस्लाम धर्म कबूल नहीं करने पर उन्हें क्रमशः 8 और 5 साल की उम्र में कथित तौर पर जिंदा दफन कर दिया गया था।

रेलवे ओवरब्रिज के समीप 55 वर्षीय व्यक्ति का कटा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी


गिरिडीह (GIRIDIH)।  जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक 55 वर्षीय व्यक्ति का कटा हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ओवरब्रिज के समीप शव मिलने की खबर जंगल मे लगी आग तरह पूरे इलाके में फैल गयी। खबर सुन आसपास के लोग काफी संख्या में घटनास्थल पर जुट गये।
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान काजीमगहा गांव निवासी मो. वारिश के रूप में की। वहीं खबर सुन मृतक के परिवार के लोग एवं जमुआ जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार भी सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे सारी वस्तु स्थिति से अवगत हुए।


मृतक की पत्नी रबुवा खातुन ने बताया कि उसका पति एक टेलर है और कपड़े की सिलाई कर अपने परिवार का भरण-पोषण चलता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात मो. वारिश अपने काम से घर वापस नहीं लौटा, परिवारवालों ने देर रात तक उसका इंतजार किया, लेकिन जब वह नहीं आये तब सभी रात में सो गए। वहीं बुधवार सुबह उन्हें  रेलवे ओवरब्रिज के समीप रेल पटरी पर उसके पति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। रबुवा खातुन ने घटना के पीछे क्या कारण है उनकी मौत कैसे हुई इस पर अनभिज्ञता जाहिर किया। हालांकि उन्होंने दबी जुबान से हत्या का मामला बताया है।


बहरहाल पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

गिरिडीह में धुमधाम से मनाया जाएगा कर्पूरी ठाकुर की जयंती

कर्पूरी ठाकुर चौक का सौन्दर्यीकरण करने की हुई बैठक में चर्चा



गिरिडीह (GIRIDIH)। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती आगामी 24 जनवरी को धूमधाम से मनाने को लेकर बुधवार को कृष्णानगर गिरिडीह में एक बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय नाई महासभा गिरिडीह के जिलाध्यक्ष नन्दलाल शर्मा ने की। बैठक में तैयारी समिति का गठन और प्रखंड वार बैठक करने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर 31 दिसंबर को एक बैठक आहुत की गई है। जिसमें सभी प्रखंडों के लोग भाग लेंगे।

कार्यक्रम में झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर चौक का सौन्दर्यीकरण का आदेश नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दे दिया है। बहुत जल्द सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रारंभ होगा। गिरिडीह में कर्पूरी आश्रम बनाने पर भी चर्चा की गई। 


बैठक में महामंत्री गणेश ठाकुर, नगर अध्यक्ष रंजीत ठाकुर, गाण्डेय प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर ठाकुर, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष गणेश ठाकुर , पीरटांड के सहदेव ठाकुर,  राजेन्द्र शर्मा, सुभाष शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

सुशासन दिवस के रूप में मना गिरिडीह में वाजपेई की 100वां जन्म जयंती

गिरिडीह (GIRIDIH)। भाजपा ज़िला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वें जन्म जयंती को जिले के भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे धनबाद के लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए। 


कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रधेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और उन्हें श्रद्धांजलि देकर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने भाजपा नेताओं व कार्यकताओं को संगठन हित मे कई गुढ़ टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की नींव संगठन और उसके कार्यकर्ता होते हैं। संगठन जितना मजबूत होगा पार्टी उतनी ही सशक्त होगी।  उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सदस्यता अभियान चला संगठन में सदस्य जोड़ने की अपील की।

मौके पर जमुआ की नवनिर्वाचित विधायक डॉ मंजू कुमारी, गांडेय के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार,  भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नुनूलाल मराण्डी, संदीप डंगाइच, विनय शर्मा, महिला भाजपा जिलाध्यक्ष उषा कुमारी, प्रो विनीता, शालिनी बैसखियार, मनोज संघाई, संजीत सिंह पप्पू, हरमिंदर सिंह बग्गा समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नौ दिनों से लापता किशोर का अब तक नहीं मिला कोई सुराग

गिरिडीह(GIRIDIH)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डंडीडीह निवासी दीपक कुमार दास का 15 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार दास बीते 9 दिनों से लापता हैं।  परिवार और गांव के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन किया लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार और गावं के लोग काफी चिंतित हैं 


परिजनों ने बताया कि उमेश बीते 17 दिसंबर की रात लगभग 8 बजे खाना खाकर घर के बगल वाले कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सुबह, जब उसकी दादी उस कमरे में झाड़ू लगाने गईं, तो पाया कि उमेश कमरे में नहीं है। परिवार ने तुरंत उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। परिजन काफी चिंतित हो गये और मुफस्सिल थाने में उमेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 


परिजनों द्वारा उमेश की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मुफ्फसिल पुलिस हरकत में आयी और लापता उमेश की तलाश में जुट गई। लेकिन अब तक उमेश से सम्बंधित कोई भी सुराग न तो पुलिस को और न ही पुलिस को ही मिल पाया है। जिससे परिवार के लोग अब किसी अनिष्ट की आशंका से काफी चिंतातुर हो गए है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

सीएनआई चर्च पचम्बा में मसीही समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस त्यौहार

चर्च में उमड़ी दिखी ईसा धर्मावलंबियों की भीड़, एक दुसरे को दिया त्योहार की बधाई

गिरिडीह (GIRIDIH)। स्टीवेंसन मेमोरियल चर्च/सीएनआई चर्च पचम्बा में बड़ा दिन के अवसर पर मसीही समुदाय के लोगों ने मिलकर प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस का पर्व क्रिसमस काफी धुमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयोजित सामूहिक चर्च आराधना का संचालन प्रेसबिटर इंचार्ज रेव्ह सन्नी दास ने किया। उनके साथ पूर्व रेव्ह एसटी हंसदा भी मुख्य रूप से मौजूद थे। जिन्होंने उपस्थित सबों को क्रिसमस की बधाई व शुभकामनाएं दी।


रेव्ह सन्नी दास ने बताया कि बाइबल में लिखा है कि "प्रभु में सदा आनन्दित रहो; मैं फिर कहता हूं, आनन्दित रहो। लिखा है कि -परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे वह नाश ना हो परंतु अनंत जीवन पाए।  उन्होंने संसार के पापियों को बचाने के लिए उद्धार का मार्ग खोला। हम सभी को एक दूसरे से प्रेम करना सिखाया। अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना भी उन्होंने सिखाया। क्योंकि जहां प्रेम होता है वहां सारी विवादों का अंत होता है। 


इस मौके पर देश प्रदेश के साथ विदेश के श्रद्धालू भी चर्च में आयोजित सामूहिक प्रार्थना सभा मे शामिल हुए। जिनमे यूएस, यूपी, प्रयागराज, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर, हजारीबाग, मुंगेर, कटिहार, दुमका, चतरा, उड़िसा और टाटा आदि स्थानों के श्रद्धालु आराधना में संगति किए। मौके पर रेव्ह सन्नी दास द्वारा क्रिसमस दान देने वालों के लिए विशेष प्रार्थना किया।


इस दौरान संडे स्कूल एवं विशेष गीत महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया। एलेक्स एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत क्रिसमस गीत पर नृत्य की प्रस्तुति पर सभी झूम उठे। वहीं पीसीवाईएफ ओल्ड ग्रुप द्वारा भी समूह गीत प्रस्तुत किया गया जिसने बच्चे बड़े सभी को थिरकने पर विवश कर दिया। वहीं चर्च आराधना उपरांत देश विदेश से आए युवक युवतियों और महिलाओं ने सेल्फी का लुत्फ उठाया। 


क्रिसमस त्योहार पर आयोजित चर्च आराधना में ना केवल ईसाई धर्मावलंबी बल्कि अन्य समुदाय के लोगो भी काफी संख्या में शिरकत किए। जिन्हें क्रिसमस केक खिलाकर बधाई दी गयी।


कार्यक्रम में चर्च सचिव जॉय हेम्बरोम, केपी मरांडी, विलियम जेकब, रंजना जेकब,  रॉनी रोहन दास, मनोज लाल, अजय रुबेन, प्रतुल चौधरी, कानन किस्कू, वचन प्रीत, एलेक्स रॉयल, सतीश केशप, ग्लोरिया केशप, अतिन्द्र सरकार,  सुभाष मंडल, दीपक वेशली, अजय मरंडी, अल्बर्ट दाउद मरांडी, झरना दिपाली समेत सैकड़ों महिला पुरुष व बच्चे शामिल थे।

मूकबधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर के बाहर किया प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, फरार आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

धनबाद (DHANBAD)। जिले में एक मूकबधिर युवती से सरायढेला थाना क्षेत्र के दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे अपने घर के ही पीछे की झाड़ियों में फेंक दिया। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो लोगों ने पीड़िता को थाने पहुंचाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को एसएनएमएमसीएच ले गयी। घटना की जानकारी जैसे-जैसे लोगों को होती गयी, उनमें आक्रोश बढ़ता गया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनके घरों का घेराव किया और पत्थरबाजी भी की। पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया। इनमें एक आरोपी अजीत डोम बीसीसीएल में नौकरी करता है। वह भी फरार है।


पुलिस ने बताया कि युवती मूकबधिर है उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, लेकिन वह सब कुछ समझती है। दो युवक अजीत डोम और अशोक डोम ने रात युवती को घर से उठाया और अपने घर ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अपने घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। परिजनों ने सुबह में उसकी खोजबीन की। काफी तलाश के बाद वह घायल अवस्था में झाड़ियों में मिली। उसने इशारों ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह परिजनों और आस-पास के लोगों के साथ थाने पहुंची और शिकायत की।


घटना की जानकारी जैसे ही मोहल्ले के अन्य लोगों को मिली, सभी उग्र हो गये महिलाएं, बच्चियां, पुरुष और आसपास के लोग आरोपियों के घर पहुंचे। आरोपियों के परिजनों ने घर को अंदर से बंद कर दिया। हालांकि दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। बाहर में मौजूद भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान घर पर पथराव भी किया। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, सरायढेला थाने के आधा दर्जन से ज्यादा जवान, पुलिस पदाधिकारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से मामला को शांत करवाने का प्रयास किया गया, लेकिन सभी लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि इसमें एक आरोपी अजीत डोम बीसीसीएल में नौकरी करता है। वह अपने पूरे परिवार के साथ रहता है, लेकिन घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

हजारीबाग के दम्पत्ति की निर्मम हत्याकांड का चाईबासा पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

चाईबासा (CHAIBASA)। हजारीबाग के निर्मल एक्का और उनकी पत्नी रश्मि मोनिका सनमानी की निर्मम हत्याकांड पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य आरोपी रामराई सुरीन, बुधन सिंह सवैयाँ एवं  मंगता सुरीन शामिल हैं। एसपी चाईबासा ने प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी दी।


एसपी ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी रामराई सुरीन एक पुराना अपराधी है। उसने वित्तीय विवाद के कारण दंपति की हत्या की योजना बनाई। और उसकी निर्मम हत्या कर दी। कहा कि निर्मल एक्का ने रामराई को साढ़े पाँच लाख रुपये दिए थे और अपनी CIAZ कार भी दी थी। जब रामराई ने पैसे वापस मांगे, तो उसने हत्या का षड्यंत्र रच दिया।


उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को हजारीबाग का वह दंपति चाईबासा आया था। जहां रामराई और उसके सहयोगी बुधन सिंह सवैयाँ और मंगता सुरीन ने उनकी दर्दनाक हत्या कर दी। हत्यारों ने पहले निर्मल एक्का का सर कुल्हाड़ी से काटा गया और शव को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया। वहीं दूसरे दिन उनकी पत्नी की भी निर्मम हत्या कर दी गई।


पश्चिम सिंहभूम जिले में घटित हुई इस हृदयविदारक घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, चाईबासा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी सहयोग और वैज्ञानिक तरीकों से मामले का खुलासा किया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और CIAZ कार, दो कुल्हाड़ियां और मोबाइल फोन बरामद किए गए।


यह घटना अपराध की गंभीरता, मानवीय संवेदनहीनता और पैसे के लालच में मनुष्य की पतन की एक दर्दनाक कहानी है। हालांकि पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसबीआई सीएसपी में 2 लाख की लूट, संचालक को गोली मार बदमाश फरार

देवघर (DEOGHAR)। देवघर जिले के पाथरोल थाना क्षेत्र के मांझीडीह स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में मंगलवार की शाम  बदमाशों ने हथियार के बल पर 2 लाख रुपये की लूटपाट की और संचालक नीरज कुमार को गोली मार दी। घायल संचालक को तत्काल देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के दौरान संचालक नीरज कुमार ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सीएसपी के भीतर कुल छह गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली नीरज कुमार को लगी।


इलाके में दहशत और आक्रोश
बदमाशों के इस दुस्साहसिक कृत्य के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। घटना को लेकर इलाके के लोग आक्रोशित हैं और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आसपास के लोगों से पूछताछ कर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिशें तेज कर दी हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।