धनबाद (DHANBAD)। जिले में एक मूकबधिर युवती से सरायढेला थाना क्षेत्र के दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे अपने घर के ही पीछे की झाड़ियों में फेंक दिया। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो लोगों ने पीड़िता को थाने पहुंचाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को एसएनएमएमसीएच ले गयी। घटना की जानकारी जैसे-जैसे लोगों को होती गयी, उनमें आक्रोश बढ़ता गया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनके घरों का घेराव किया और पत्थरबाजी भी की। पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया। इनमें एक आरोपी अजीत डोम बीसीसीएल में नौकरी करता है। वह भी फरार है।
पुलिस ने बताया कि युवती मूकबधिर है उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, लेकिन वह सब कुछ समझती है। दो युवक अजीत डोम और अशोक डोम ने रात युवती को घर से उठाया और अपने घर ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अपने घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। परिजनों ने सुबह में उसकी खोजबीन की। काफी तलाश के बाद वह घायल अवस्था में झाड़ियों में मिली। उसने इशारों ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह परिजनों और आस-पास के लोगों के साथ थाने पहुंची और शिकायत की।
घटना की जानकारी जैसे ही मोहल्ले के अन्य लोगों को मिली, सभी उग्र हो गये महिलाएं, बच्चियां, पुरुष और आसपास के लोग आरोपियों के घर पहुंचे। आरोपियों के परिजनों ने घर को अंदर से बंद कर दिया। हालांकि दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। बाहर में मौजूद भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान घर पर पथराव भी किया। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, सरायढेला थाने के आधा दर्जन से ज्यादा जवान, पुलिस पदाधिकारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से मामला को शांत करवाने का प्रयास किया गया, लेकिन सभी लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि इसमें एक आरोपी अजीत डोम बीसीसीएल में नौकरी करता है। वह अपने पूरे परिवार के साथ रहता है, लेकिन घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें